छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह

एम.जी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-6, भिलाई में 21 जून 2026 को 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स


इस कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य महोदय श्री रेव्ह फादर जेम्स गी वर्गीस, प्रधानाध्यापिका श्रीमती सोमी सजीव, शैक्षणिक प्रभारी श्रीमती मीनू जैकब थॉमस एवं श्रीमती एस जीना के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रार्थना एवं छत्तीसगढ़ राज्य गीत के साथ हुआ।

मुकेश
Sarada

कक्षा 12वीं मानविकी की छात्रा वाणी ठाकुर ने योग के महत्व पर प्रभावशाली भाषण दिया तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लाभों पर प्रकाश डाला। योग सत्र का संचालन योग शिक्षिकाएं श्रीमती चारू तालु, सुश्री रुक्मणी एवं श्रीमती अर्पणा जॉन के निर्देशन में किया गया।

खाटू श्याम
Ad

कार्यक्रम की सफलता में कारेस्पोंडेंट महोदय श्री सुरेश जेकब एवं स्कूल प्रबंधन समिति की महती भूमिका रही।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विभिन्न योगासनों तथा सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। योग दिवस का मुख्य आकर्षण विभिन्न आसनों का प्रदर्शन एवं सूर्य नमस्कार रहा, जिसने सभी को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Ad

कार्यक्रम के अंत में कक्षा 12वीं मानविकी की छात्रा पारुल सरकार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गीत एवं गान प्रस्तुत कर किया गया।
यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक रहा तथा योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के महत्व को उजागर करने में सफल रहा।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर