छत्तीसगढ़

सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

महाविद्यालय के प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ. पी. एस. वर्गीस ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है तथा इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए|

मुकेश
Sarada

महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. शाइनी मेंडोंस ने कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है और वर्तमान समय में इसकी आवश्यकता और भी अधिक बढ़ गई है।

खाटू श्याम
Ad

कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. सुरेखा जवादे ने योगाभ्यास कराया तथा योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालक क्रीडा अधिकारी श्री कैलाश नारायण वर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन ले. संतोष यादव द्वारा किया गया ।

Ad

कार्यक्रम में एनसीसी एवं एनएसएस इकाई के छात्र-छात्राओं सहित महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थी, टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर