सहायक रजिस्ट्रार: फर्म्स एवं संस्थाएं,दुर्ग द्वारा सेक्टर–6 गुरूद्वारा कमेटी अमान्य,नया चुनाव का आदेश जारी

सहायक रजिस्ट्रार: फर्म्स एवं संस्थाएं,दुर्ग द्वारा सेक्टर–6 गुरूद्वारा कमेटी अमान्य,नया चुनाव का आदेश

श्री गुरू सिंध सभा सेक्टर–6, भिलाई जो कि गुरूद्वारा सेक्टर–6 संचालित करता है पर सरदार तारा सिंह तथा उनका पुत्र सरदार मंजीत सिंह का अवैध कब्जा हो गया था। 21 मई को सहायक रजिस्ट्रार – फर्म्स एवं संस्थाएं – दुर्ग द्वारा तारा सिंह तथा गठित अवैध कमेटी को अमान्य कर नया चुनाव का आदेष दिया गया है। गुरू सिंध सभा के वरि”ठ सदस्य सरदार मनजिंदर सिंह के नेतृत्व में श्री गुरू सिंध सभा सेक्टर –6 भिलाई के 100 से भी अधिक सदस्यों ने स. तारा द्वारा गठित अवैध कमेटी को निरस्त करने एवं साफ–सुथरा तथा नि”पक्ष चुनाव करने की मांग असि. रजिस्ट्रार से की गई थी। असि. रजिस्ट्रार महोदया द्वारा सदस्यों के षिकायत पत्र तथा तारा सिंह के स्प”टीकरण का विधिवत परीक्षण कर तारा सिंह द्वारा गठित कमेटी को वैध नहीं पाया गया तथा उनके द्वारा सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम तथा पंजीकृत विधान की उपविधियों का उल्लंघन जांच में पाया गया । तारा सिंह द्वारा की गई घोर अनियमितताओं पर विराम लगाते हुए सहायक रजिस्ट्रार ने उनके द्वारा नियमविरूद्ध गठित कमेटी को अमान्य कर दिया गया।


सरदार मनजिंदर सिंंह द्वारा बताया गया कि गुरूद्वारा सेक्टर–6 भिलाई का सबसे पुराना गुरूद्वारा है तथा समाज द्वारा दिए गए दान से स्थापित है। संस्था द्वारा समाज के कल्याण हेतु तथा ‘ौक्षणिक विकास हेतु विभिन्न कार्यक्रम संचालित किया जा रहा हैं। इस तरह गुरूद्वारा के सार्वजनिक स्वरूप को खंडित करते हुए तारा सिंह ने इसे अपने पुत्र के साथ मिलकर इसे निजि संपत्ति बना लिया था। आज सहायक रजिस्ट्रार – फर्म्स एवं संस्थाएं – दुर्ग के आदेष पर गुरूद्वारा का सार्वजनिक स्वरूप बहाल हो गया। सहायक रजिस्ट्रार – फर्म्स एवं संस्थाएं – दुर्ग के आदेष से भिलाई तथा दुर्ग के सिक्ख समाज में ह”र का माहौल है।