भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

भिलाई के उतई में दिल दहला देने वाली घटना: बोरे में बंद मिली 5 साल की बच्ची, हालत गंभीर, एक संदिग्ध हिरासत में

भिलाई। उतई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 5 वर्षीय मासूम बच्ची कुएं के पास एक बोरे में बंद हालत में मिली। बच्ची का मुंह तकिया के कवर से बंधा हुआ था और वह अचेत अवस्था में पाई गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Ad
स्पर्स

जानकारी के अनुसार, बच्ची दोपहर से अपने घर से लापता थी। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने खंडहर मकान के पास स्थित कुएं के किनारे एक संदिग्ध बोरा देखा, जिसमें हलचल हो रही थी। ग्रामीणों ने जब बोरे को खोलकर देखा तो उसमें लापता बच्ची मिली, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए।

भारती
Sarada

ग्रामीणों ने तत्काल बच्ची को बोरे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। बच्ची का मुंह तकिया के कवर से बंधा हुआ था, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी। घटना के तुरंत बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची डरी-सहमी हुई है और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

समशेर सिद्दीकी
खाटू श्याम
Ad

सूचना मिलते ही उतई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान बच्ची की एक चप्पल नाली में भी मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Ad

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने गांव के ही एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची को बोरे में बंद कर कुएं के पास किसने और क्यों छोड़ा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

अलताब
क्रिश्चियन कॉलेज

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजन भी सदमे में हैं और बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों को आश्वस्त किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

फिलहाल बच्ची का इलाज अस्पताल में जारी है और पुलिस की टीमें मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई हैं। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग मासूम के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।