मैत्री विद्या निकेतन
MGM

भिलाई शांतिनगर में ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, डेढ़ माह तक बच्चों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

भिलाई। शांतिनगर फुटबॉल मैदान में आज ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ भिलाई नगर निगम महापौर नीरज पाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर एवं पार्षद अभिषेक मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

kd school
Ad

यह प्रशिक्षण शिविर लगातार डेढ़ महीने तक संचालित किया जाएगा, जिसमें 14 वर्ष तक के बच्चों को फुटबॉल की बारीकियां सिखाई जाएंगी। शिविर का उद्देश्य बच्चों में खेल प्रतिभा को निखारना, अनुशासन विकसित करना तथा उन्हें खेल के क्षेत्र में बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है।

Sarada

तरुण डेल्टा फुटबॉल संघ के अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी संस्था पिछले 30 वर्षों से लगातार इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है और अब तक हजारों बच्चों को फुटबॉल प्रशिक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी है।

MGM
खाटू श्याम
Ad

उन्होंने कहा कि संघ को वरिष्ठ प्रशिक्षकों एवं खेल मार्गदर्शकों जैसे कोच नानू पिल्लै, बलदेव सिंह धारीवाल, अमर सिंह, नवतेज सोहेल, अजय सिंह, सत्यनारायण राव और डी.के. दत्ता का निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहा है, जिससे बच्चों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

Ad

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और खेलों को जीवन में अनुशासन, स्वास्थ्य एवं सफलता का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। शिविर के शुभारंभ से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखा गया।

स्पर्स
अग्रेसन
अतुल पर्वत