भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को RCB और KKR के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दौरान स्टेडियम के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला। 

मैच शुरू होने से पहले बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन टिकट होने के बावजूद कई दर्शकों को प्रवेश नहीं मिलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। देखते ही देखते नाराज फैंस की भीड़ बेकाबू हो गई और गेट के बाहर अफरा-तफरी मच गई।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एंट्री गेट पर लंबी कतारें लगी हुई थीं। इसी दौरान कुछ लोगों को अंदर जाने से रोका गया, जिससे दर्शकों में नाराजगी बढ़ने लगी। आरोप है कि कई लोगों के पास वैध टिकट होने के बावजूद उन्हें स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया गया। गुस्साए दर्शकों ने गेट पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। कुछ युवक दीवार और गेट फांदकर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे, जिसके बाद मौके पर तैनात पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को स्थिति संभालनी पड़ी।

मुकेश
Sarada

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को पीछे हटाने के लिए बल प्रयोग किया और लोगों को खदेड़ा। इस दौरान धक्का-मुक्की और हाथापाई जैसी स्थिति भी बनी, जिससे कुछ देर के लिए वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए। कई दर्शकों ने आरोप लगाया कि मीडिया को वीडियो बनाने से भी रोका गया और मौके पर काफी देर तक अव्यवस्था बनी रही।

खाटू श्याम
Ad

बारिश की वजह से मैच निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सका, लेकिन इसके बावजूद क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह कम नहीं हुआ। भारी बारिश में भी लोग स्टेडियम के बाहर डटे रहे। बड़ी संख्या में फैंस खासतौर पर Virat Kohli को देखने पहुंचे थे। वहीं, कुछ दर्शक Kolkata Knight Riders को समर्थन देने के लिए कोलकाता से भी रायपुर पहुंचे थे।

Ad

हंगामे के बाद सुरक्षा व्यवस्था और एंट्री मैनेजमेंट को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। मैच जैसे बड़े आयोजन में टिकटधारी दर्शकों को समय पर प्रवेश नहीं मिलने से आयोजन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर