संकट में छत्तीसगढ़ सहित दुर्ग जिले की कानून व्यवस्था, अपराधियों के हौसले बुलंद, पुलिस प्रशासन बना मूकदर्शक”:- मुकेश चंद्राकर

संकट में छत्तीसगढ़ सहित दुर्ग जिले की कानून व्यवस्था, अपराधियों के हौसले बुलंद, पुलिस प्रशासन बना मूकदर्शक”:- मुकेश चंद्राकर

जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर विष्णुदेव साय सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था पर संकट आ गया है। अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।उन्होंने कहा कि सरकार नींद से जागे और प्रभावी कदम उठाए। पढ़िए पूरी खबर….

छत्तीसगढ़ प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी,भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह से बिगड़ चुकी है। हत्या, दुष्कर्म और बलात्कार के सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं। आम जनता भय के साए में जी रही है। लेकिन राज्य सरकार इन गंभीर घटनाओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

राज्य में हो रही इन घटनाओं ने कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हर दिन किसी न किसी अपराध की खबर सुर्खियों में रहती है, लेकिन सरकार की तरफ से कोई सख्त कदम नहीं उठाए जा रहे। ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार केवल अपने व्यक्तिगत हितों और अपनों की चिंता में लगी हुई है। जबकि आम जनता की सुरक्षा और अधिकारों की अनदेखी की जा रही है।

यह स्थिति न केवल राज्य की शांति और सौहार्द के लिए खतरा है, बल्कि यह हमारे समाज के मूलभूत सिद्धांतों पर भी प्रश्न चिह्न लगाती है। हम चाहते हैं कि सरकार नींद से जागे और प्रभावी कदम उठाए, ताकि राज्य में कानून व्यवस्था बहाल हो सके और जनता का विश्वास पुनः स्थापित हो सके। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए त्वरित न्यायिक प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोग सुरक्षित और शांतिपूर्ण जीवन के अधिकारी हैं। हम इस मांग पर अडिग हैं कि सरकार अपनी जिम्मेदारी को समझे और इस दिशा में तुरंत कार्रवाई करे। जनता सब देख रही है,और समय आने पर इसका करारा जवाब देगी।