खुर्सीपार में दया सिंह के दुर्गा पूजा आयोजन में पहुंचे DGP अरुण देव गौतम, SSP विजय अग्रवाल सहित आला अधिकारियों ने किए मां दुर्गा के दर्शन-पूजन
भिलाई। खुर्सीपार, भिलाई स्थित सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के दुर्गा पूजा पंडाल में नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। भाजपा नेता एवं भिलाई नगर निगम के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह के आयोजन में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम सपरिवार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर दुर्ग जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल, कौशलेंद्र पटेल, सीएसपी प्रशांत पैकरा, टीआई लक्ष्मण केवट सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे। सभी ने मां दुर्गा के समक्ष पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
दया सिंह के नेतृत्व में आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने को मिला। पंडाल में मां दुर्गा की आराधना के साथ भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली।
मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के दौरान उपस्थित अतिथियों ने माता रानी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भी मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
जय माता दी!
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।