सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई का रासेयो शिविर ग्राम मोहलाई में आयोजित

सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम मोहलाई में सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग शुभारंभ आज दिनांक 3 जनवरी 2026 को किया गया| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम मोहलाई के सरपंच डॉ नरेंद्र निषाद थे| सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की| महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र इखार ने स्वागत उद्बोधन में सात दिवसीय शिविर की तिथिवार गतिविधियों की जानकारी प्रदान की| महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ शाइनी मेंडोंस एवं प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ पी एस वर्गीस ने सभी स्वंयसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिविर के दौरान अनुशासन में रहने तथा सावधानीपूर्वक कार्य करने की प्रेरणा दी| मुख्य अतिथि डॉ नरेंद्र निषाद ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की एवं स्वयंसेवकों को कैंप के सफल आयोजन के लिए शुभकामनायें दी| कार्यक्रम का संचालन रासेयो इकाई की सचिव इसवी साधू ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन स्वयंसेवक खुशाल साहू ने दिया| इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, शाला के छात्र एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे|








































