भिलाई नगर निगम की पहल:खेल सुविधाओं को बढ़ावा…,महापौर नीरज पाल,विधायक देवेंद्र यादव व MIC मेंबर सीजू एंथोनी ने किया उद्घाटन

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर नीरज पाल ने कहा कि नगर निगम द्वारा लगातार शहर में खेल, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगा और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करेगा।

वहीं विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि खेल गतिविधियाँ युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इस प्रकार के खेल परिसरों से स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर मंच मिलेगा और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर मेयर इन काउंसिल के प्रभारी सदस्य सीजू एन्थोनी, एंकाश बंछोर, क्षेत्र की पार्षद श्रीमती साधना सिंह, नोमीन साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।