Breaking News
कन्हैया सोनी की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य मटका फोड़ एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह संपन्न। “गुरु का सफ़र, संस्थान का गौरव: एम.जी.एम. स्कूल सेक्टर-6 में शिक्षकों के समर्पण को सलाम” रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं: दुर्ग के 20 वर्षीय युवराज की दिल्ली में दर्दनाक मौत, आखिरी कॉल पर दोस्त ने सुनी थी गड़गड़ाहट ब्रांड के नाम पर बड़ा खेल...,दुर्ग पुलिस का नकली ब्रांड पर शिकंजा: 280 नकली घड़ियों के साथ दुकानदार गिरफ्तार, 275 फर्जी टैग भी जब्त झीरम घाटी फैसले पर गरमाई सियासत, विजय शर्मा का कांग्रेस से सवाल—प्रमाण हैं तो एनआईए को क्यों नहीं देते? शकुंतला ग्रुप ऑफ स्कूल्स में शिक्षक दिवस की धूम, उत्कृष्ट व अनवरत सेवा के लिए शिक्षकों का सम्मान झीरम हत्याकांड में एनआईए कोर्ट का फैसला आधा अधूरा न्याय, राजनैतिक षड्यंत्रों के पहलू की जांच नहीं : मुकेश चंद्राकर भिलाई में हाईटेक अस्पताल के 32 लाख हड़प गया कैशियर: बैंक में जमा की फर्जी ई-मेल भेजकर करता रहा गुमराह, पुलिस ने दबोचा दुर्ग में नशे का खौफनाक अंजाम: तालाब में डूबी कार, मौत को मात देकर निकले 3 युवक…,बाहर आते ही पैसे गिनने लगा एक युवक “शिक्षकों के सम्मान से सजा शिक्षक दिवस समारोह, कन्हैया सोनी ने गुरुजनों को किया नमन” झीरम घाटी हमला: 13 साल बाद बड़ा फैसला, NIA की विशेष अदालत ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया महापौर मीनल चौबे से जुड़े सोशल मीडिया वीडियो मामले में एंकर सोमा देवांगन हिरासत में,जानिए क्या है पूरा मामला... भिलाई ऑटो संघ ने कन्हैया सोनी को बनाया संरक्षक, ऑटो चालकों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को मिलेगा नया नेतृत्व छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता को संगठन ने थमाया कारण बताओ नोटिस,पार्टी में घमासान पढ़िए इसकी पूरी कहानी महिलाओं को मात्र 1 रूपये में सेनेटरी नेपकिन, विधायक रिकेश की जनसेवा में जुड़ी एक और कड़ी हर कदम पर हादसे का खतरा: नीचे नदी का तेज बहाव, ऊपर स्कूल बैग; अधूरे पुल की सीढ़ी से स्कूल जाते बच्चे छत्तीसगढ़ में मंत्री की गाड़ी पर गिरा टोल बूम, गुस्से में PA ने टोलकर्मी को जड़े थप्पड़, थाने पहुंचा मामला,गाड़ी क्षतिग्रस्त अपराधिक गतिविधियों पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा: भिलाई सुपेला निवासी रवि निगम जिला बदर...,एक साल तक दुर्ग समेत 7 जिलों में नो-एंट्री, 2013 से 2025 तक 5 आपराधिक मामले दर्ज” कन्हैया सोनी की सहभागिता में ओबीसी मोर्चा जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन की मजबूती और समाज के उत्थान पर हुआ मंथन छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आठ सितंबर तक गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी, जानें अपने जिलों का हाल भिलाई में सड़क हादसे में रेलवे कर्मचारी की मौत: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दूसरा युवक घायल मैत्री विद्या निकेतन में दही लूट के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व सेफी ने केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी से की मुलाकात, स्टील अधिकारियों एवं कार्मिकों के लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग भिलाई में कचरा प्रबंधन सेंटर में ‘I Am A Disco Dancer’ पर ठुमके: वायरल VIDEO ने मचाया बवाल,निगम ने थमाया जोन-4 स्वास्थ्य अधिकारी को नोटिस,जानें क्या है पूरा मामला... सावन तीज क्वीन महोत्सव के पोस्टर का विमोचन, थीम होगी राधा रानी राजनांदगांव में रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो-बाइक की भीषण टक्कर में 4 की मौत, एक ही परिवार के 3 सदस्य शामिल,देखकर कांप उठी... दुर्ग में स्वाइन फ्लू के 4 नए मरीज मिलेः अब तक 17 पॉजिटिव केस, 7 अस्पताल में भर्ती, जानने के लिए पढ़िए... ब्लड सैंपल हाथ में लेकर कैटवॉक: लैब में ‘रील का खेल’ पड़ा भारी, 3 टेक्नीशियनों की गई नौकरी रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन Radhakrishnan CG Visit: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का रायपुर दौरा आज, एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल नई उड़ान, नए सपने…,भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में ‘दीक्षारंभ 2026’ के साथ नवप्रवेशियों का स्वागत कोनारी में 9 सितंबर को मनाई जाएगी स्व. कमला देवी साहू की पुण्यतिथि, तीज मिलन और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन निकुम में गरजे ताम्रध्वज साहू, महंगाई पर भाजपा को घेरा—“जनता त्रस्त, सरकार मस्त” विधायक रिकेश सेन के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, दशकों पुराने पुल को मिलेगा नया स्वरूप, यातायात दबाव और ओवरफ्लो समस्या से राहत CGPSC मुख्य परीक्षा-2025 का रिलल्ट जारी: 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिये सलेक्ट, 21 सितंबर से होगा साक्षात्कार भिलाई में ED की बड़ी कार्रवाई: पूर्व CM भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर सुबह-सुबह पहुंची टीम, दस्तावेजों की जांच जारी राहुल गांधी के समर्थन में मुकेश चंद्राकर की हुंकार: सुपेला में उमड़ा कांग्रेस का सैलाब, भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी...FIR रद्द नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी “फिट इंडिया मुहिम के तहत भिलाई में निकली साइकिल रैली, 75 बच्चों ने उत्साह से लिया हिस्सा” देहदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और व्यवस्था सुधार के लिए आगे आए विधायक रिकेश सेन 9 सितंबर को खुलेगा आरक्षण का पिटारा: भिलाई-रिसाली-चरोदा निगम के वार्डों की तस्वीर होगी साफ,जानने के लिए पढ़िए... नशे में मौत को दावत: उफनते दादर नाले में उतारी स्कॉर्पियो, तेज बहाव में फंसे दो युवक; पुलिस ने जब्त की गाड़ी छत्तीसगढ़ में बारिश का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में अगले 24 घंटे बरसेंगे बादल, प्रशासन ने जारी की गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी... सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान: ओए-बीएसपी का अभिनंदन समारोह छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो के 61 पदक विजेता खिलाड़ियों का राज्य खेल अलंकरण समारोह में सम्मान भिलाई कैन डू फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल पर्वत ने 501 बहनों से बंधवाई राखी, दिया रिटर्न गिफ्ट भिलाई में कानून का खौफ खत्म?लिफ्ट मांगने पर युवक को चाकू मारा, मौत,आरोपी फरार नेपाल त्रासदी: चाय पीने रुके तो बच गई जान, बाढ़ में फंसने से बाल-बाल बचे छत्तीसगढ़ के 5 दोस्त...,जो देखा, उसे कभी नहीं भूल पाएंगे,सुनाई त्रासदी की दर्दनाक दास्तान सुपेला में फ्लाईओवर पर सियासत तेज: व्यापारियों के साथ खड़े हुए सांसद विजय बघेल, बोले:-“जनभावना के खिलाफ नहीं होगा निर्माण” भारती विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रक्षाबंधन की रात दुर्ग में खूनी खेल: बहन की कलाई पर राखी बंधी थी, भाई को चाकू-पत्थर से उतारा मौत के घाट
• कन्हैया सोनी की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य मटका फोड़ एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह संपन्न। • “गुरु का सफ़र, संस्थान का गौरव: एम.जी.एम. स्कूल सेक्टर-6 में शिक्षकों के समर्पण को सलाम” • रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं: दुर्ग के 20 वर्षीय युवराज की दिल्ली में दर्दनाक मौत, आखिरी कॉल पर दोस्त ने सुनी थी गड़गड़ाहट • ब्रांड के नाम पर बड़ा खेल...,दुर्ग पुलिस का नकली ब्रांड पर शिकंजा: 280 नकली घड़ियों के साथ दुकानदार गिरफ्तार, 275 फर्जी टैग भी जब्त • झीरम घाटी फैसले पर गरमाई सियासत, विजय शर्मा का कांग्रेस से सवाल—प्रमाण हैं तो एनआईए को क्यों नहीं देते? • शकुंतला ग्रुप ऑफ स्कूल्स में शिक्षक दिवस की धूम, उत्कृष्ट व अनवरत सेवा के लिए शिक्षकों का सम्मान • झीरम हत्याकांड में एनआईए कोर्ट का फैसला आधा अधूरा न्याय, राजनैतिक षड्यंत्रों के पहलू की जांच नहीं : मुकेश चंद्राकर • भिलाई में हाईटेक अस्पताल के 32 लाख हड़प गया कैशियर: बैंक में जमा की फर्जी ई-मेल भेजकर करता रहा गुमराह, पुलिस ने दबोचा • दुर्ग में नशे का खौफनाक अंजाम: तालाब में डूबी कार, मौत को मात देकर निकले 3 युवक…,बाहर आते ही पैसे गिनने लगा एक युवक • “शिक्षकों के सम्मान से सजा शिक्षक दिवस समारोह, कन्हैया सोनी ने गुरुजनों को किया नमन” • झीरम घाटी हमला: 13 साल बाद बड़ा फैसला, NIA की विशेष अदालत ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया • महापौर मीनल चौबे से जुड़े सोशल मीडिया वीडियो मामले में एंकर सोमा देवांगन हिरासत में,जानिए क्या है पूरा मामला... • भिलाई ऑटो संघ ने कन्हैया सोनी को बनाया संरक्षक, ऑटो चालकों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को मिलेगा नया नेतृत्व • छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता को संगठन ने थमाया कारण बताओ नोटिस,पार्टी में घमासान पढ़िए इसकी पूरी कहानी • महिलाओं को मात्र 1 रूपये में सेनेटरी नेपकिन, विधायक रिकेश की जनसेवा में जुड़ी एक और कड़ी • हर कदम पर हादसे का खतरा: नीचे नदी का तेज बहाव, ऊपर स्कूल बैग; अधूरे पुल की सीढ़ी से स्कूल जाते बच्चे • छत्तीसगढ़ में मंत्री की गाड़ी पर गिरा टोल बूम, गुस्से में PA ने टोलकर्मी को जड़े थप्पड़, थाने पहुंचा मामला,गाड़ी क्षतिग्रस्त • अपराधिक गतिविधियों पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा: भिलाई सुपेला निवासी रवि निगम जिला बदर...,एक साल तक दुर्ग समेत 7 जिलों में नो-एंट्री, 2013 से 2025 तक 5 आपराधिक मामले दर्ज” • कन्हैया सोनी की सहभागिता में ओबीसी मोर्चा जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन की मजबूती और समाज के उत्थान पर हुआ मंथन • छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आठ सितंबर तक गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी, जानें अपने जिलों का हाल • भिलाई में सड़क हादसे में रेलवे कर्मचारी की मौत: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दूसरा युवक घायल • मैत्री विद्या निकेतन में दही लूट के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व • सेफी ने केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी से की मुलाकात, स्टील अधिकारियों एवं कार्मिकों के लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग • भिलाई में कचरा प्रबंधन सेंटर में ‘I Am A Disco Dancer’ पर ठुमके: वायरल VIDEO ने मचाया बवाल,निगम ने थमाया जोन-4 स्वास्थ्य अधिकारी को नोटिस,जानें क्या है पूरा मामला... • सावन तीज क्वीन महोत्सव के पोस्टर का विमोचन, थीम होगी राधा रानी • राजनांदगांव में रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो-बाइक की भीषण टक्कर में 4 की मौत, एक ही परिवार के 3 सदस्य शामिल,देखकर कांप उठी... • दुर्ग में स्वाइन फ्लू के 4 नए मरीज मिलेः अब तक 17 पॉजिटिव केस, 7 अस्पताल में भर्ती, जानने के लिए पढ़िए... • ब्लड सैंपल हाथ में लेकर कैटवॉक: लैब में ‘रील का खेल’ पड़ा भारी, 3 टेक्नीशियनों की गई नौकरी • रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन • Radhakrishnan CG Visit: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का रायपुर दौरा आज, एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल • नई उड़ान, नए सपने…,भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में ‘दीक्षारंभ 2026’ के साथ नवप्रवेशियों का स्वागत • कोनारी में 9 सितंबर को मनाई जाएगी स्व. कमला देवी साहू की पुण्यतिथि, तीज मिलन और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन • निकुम में गरजे ताम्रध्वज साहू, महंगाई पर भाजपा को घेरा—“जनता त्रस्त, सरकार मस्त” • विधायक रिकेश सेन के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, दशकों पुराने पुल को मिलेगा नया स्वरूप, यातायात दबाव और ओवरफ्लो समस्या से राहत • CGPSC मुख्य परीक्षा-2025 का रिलल्ट जारी: 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिये सलेक्ट, 21 सितंबर से होगा साक्षात्कार • भिलाई में ED की बड़ी कार्रवाई: पूर्व CM भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर सुबह-सुबह पहुंची टीम, दस्तावेजों की जांच जारी • राहुल गांधी के समर्थन में मुकेश चंद्राकर की हुंकार: सुपेला में उमड़ा कांग्रेस का सैलाब, भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी...FIR रद्द नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी • “फिट इंडिया मुहिम के तहत भिलाई में निकली साइकिल रैली, 75 बच्चों ने उत्साह से लिया हिस्सा” • देहदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और व्यवस्था सुधार के लिए आगे आए विधायक रिकेश सेन • 9 सितंबर को खुलेगा आरक्षण का पिटारा: भिलाई-रिसाली-चरोदा निगम के वार्डों की तस्वीर होगी साफ,जानने के लिए पढ़िए... • नशे में मौत को दावत: उफनते दादर नाले में उतारी स्कॉर्पियो, तेज बहाव में फंसे दो युवक; पुलिस ने जब्त की गाड़ी • छत्तीसगढ़ में बारिश का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में अगले 24 घंटे बरसेंगे बादल, प्रशासन ने जारी की गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी... • सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान: ओए-बीएसपी का अभिनंदन समारोह • छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो के 61 पदक विजेता खिलाड़ियों का राज्य खेल अलंकरण समारोह में सम्मान • भिलाई कैन डू फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल पर्वत ने 501 बहनों से बंधवाई राखी, दिया रिटर्न गिफ्ट • भिलाई में कानून का खौफ खत्म?लिफ्ट मांगने पर युवक को चाकू मारा, मौत,आरोपी फरार • नेपाल त्रासदी: चाय पीने रुके तो बच गई जान, बाढ़ में फंसने से बाल-बाल बचे छत्तीसगढ़ के 5 दोस्त...,जो देखा, उसे कभी नहीं भूल पाएंगे,सुनाई त्रासदी की दर्दनाक दास्तान • सुपेला में फ्लाईओवर पर सियासत तेज: व्यापारियों के साथ खड़े हुए सांसद विजय बघेल, बोले:-“जनभावना के खिलाफ नहीं होगा निर्माण” • भारती विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित • रक्षाबंधन की रात दुर्ग में खूनी खेल: बहन की कलाई पर राखी बंधी थी, भाई को चाकू-पत्थर से उतारा मौत के घाट
Chhattisgarh Ki Awaaz
भिलाई - दुर्ग

रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं: दुर्ग के 20 वर्षीय युवराज की दिल्ली में दर्दनाक मौत, आखिरी कॉल पर दोस्त ने सुनी थी गड़गड़ाहट

September 07, 2026, 12:51 PM 2790
धीरज

रक्षाबंधन पर बहन की कलाई पर बांधी राखी, तीन दिन बाद दिल्ली में मौत ने छीना इकलौता बेटा; आखिरी कॉल पर दोस्त सुनता रहा मौत की गड़गड़ाहट

दुर्ग। जिस घर में कुछ दिन पहले रक्षाबंधन की खुशियां थीं, उसी घर में अब मातम पसरा है। जिस बहन की कलाई पर 20 वर्षीय युवराज सोनी ने प्यार से राखी बंधवाई थी, आज वही बहन अपने भाई के लौटने का इंतजार कर रही है। लेकिन अब युवराज लौटकर नहीं आएगा। दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक इमारत हादसे ने दुर्ग के इस परिवार से उसका इकलौता बेटा हमेशा के लिए छीन लिया।

Bharti college
छोटू

युवराज महज तीन दिन पहले ही रक्षाबंधन मनाकर दुर्ग से दिल्ली लौटा था। आंखों में बेहतर भविष्य के सपने थे, पढ़ाई पूरी कर कुछ बनने की उम्मीद थी और परिवार को भरोसा था कि उनका बेटा एक दिन उनका नाम रोशन करेगा। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दिल्ली पहुंचने के कुछ ही दिनों बाद एक दर्दनाक हादसे ने 20 साल की जिंदगी को हमेशा के लिए खामोश कर दिया।

MGM School se 6
Soni ji
Sarada

पिता का इकलौता बेटा, बहन का राखी वाला भाई

खाटू श्याम
Rungta

युवराज अपने पिता कन्हैया सोनी के इकलौते बेटे थे। उनकी एक छोटी बहन है, जो नौवीं कक्षा में पढ़ती है। रक्षाबंधन के मौके पर युवराज घर आए थे। बहन ने भाई की कलाई पर राखी बांधी थी और परिवार ने साथ बैठकर त्योहार की खुशियां मनाई थीं।

रस्तोगी कॉलेज

किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि यही रक्षाबंधन युवराज और उसके परिवार की आखिरी खुशहाल याद बन जाएगी।

अल्ताफ
शमशेर

घर से दिल्ली लौटते वक्त परिवार ने यही सोचा होगा कि बेटा अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जल्द ही फिर घर आएगा। लेकिन तीन दिन बाद आई खबर ने पूरे परिवार को भीतर तक तोड़ दिया।

हेलो... हेलो... तू ठीक है?’ और फिर हमेशा के लिए खामोशी

हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि युवराज घटना के वक्त अपने बचपन के दोस्त आर्यन से फोन पर बात कर रहा था। दोनों के बीच घूमने जाने की योजना को लेकर बातचीत चल रही थी। जिंदगी बिल्कुल सामान्य थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले कुछ पल सब कुछ बदलने वाला है।

अचानक फोन पर तेज गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई दी।

आर्यन घबरा गया। उसने बार-बार फोन पर पूछा, ‘हेलो... हेलो... तू ठीक है?’

लेकिन दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

फोन कट गया।

आर्यन को उम्मीद थी कि युवराज कुछ देर बाद वापस फोन करेगा। वह लगातार अपने दोस्त के फोन का इंतजार करता रहा। लेकिन फोन नहीं आया। बाद में जब उसे सत्य निकेतन में इमारत ढहने की जानकारी मिली तो उसके होश उड़ गए।

वह तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ा।

दोस्त को तलाशता रहा, लेकिन मिली मौत की खबर

घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चल रहा था। मलबे के बीच जिंदगी तलाशने की कोशिश की जा रही थी। आर्यन की नजरें सिर्फ अपने दोस्त युवराज को तलाश रही थीं। उसे उम्मीद थी कि शायद युवराज सुरक्षित होगा और जल्द ही उसके सामने आ जाएगा।

घंटों की तलाश और जानकारी जुटाने के बाद आर्यन को एम्स ट्रॉमा सेंटर से जो खबर मिली, उसने उसकी दुनिया हिला दी।

युवराज की मौत हो चुकी थी।

जिस दोस्त से कुछ देर पहले तक वह फोन पर बात कर रहा था, उसी दोस्त की आखिरी आवाज के बाद अब हमेशा के लिए खामोशी थी।

आर्यन के जेहन में अब भी गूंज रही है वह आखिरी आवाज

युवराज और आर्यन बचपन के दोस्त थे और एक ही गांव से ताल्लुक रखते थे। आर्यन के लिए इस हादसे को स्वीकार करना बेहद मुश्किल है। हादसे से ठीक पहले हुई बातचीत और उसके बाद फोन पर सुनाई दी वह भयावह गड़गड़ाहट उसके जेहन में बार-बार गूंज रही है।

कुछ पल पहले तक दोस्त से घूमने जाने की योजना बना रहा आर्यन अब उसके अंतिम सफर का गवाह बन गया।

एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचा परिवार

युवराज की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग दिल्ली पहुंच गए। उनका पार्थिव शरीर एम्स ट्रॉमा सेंटर में रखा गया है। प्रशासन की ओर से परिवार से संपर्क कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है। साथ ही पार्थिव शरीर को दुर्ग स्थित गृह जिला पहुंचाने में सहयोग की बात कही गई है।

जिस बेटे को पढ़ाई के लिए दिल्ली भेजा था, अब उसी का पार्थिव शरीर घर लौटेगा।

सत्य निकेतन की पुरानी इमारत ने छीनी जिंदगी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सत्य निकेतन की संबंधित इमारत करीब 50 वर्ष पुरानी थी। इमारत के बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि काम के दौरान एक पिलर अस्थिर हो गया, जिससे पूरी संरचना कमजोर पड़ गई और देखते ही देखते इमारत ढह गई।

प्रारंभिक जांच में बेसमेंट में पानी भरने और चल रहे मरम्मत कार्य को भी हादसे की संभावित वजहों में शामिल किया जा रहा है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

रक्षाबंधन की आखिरी याद छोड़ गया युवराज

युवराज की मौत ने परिवार को ऐसा दर्द दिया है, जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। कुछ दिन पहले तक घर में बेटे के आने की खुशी थी। बहन ने भाई को राखी बांधी थी। परिवार ने साथ समय बिताया था। फिर युवराज दिल्ली लौट गया था, यह सोचकर कि जल्द ही पढ़ाई पूरी कर वापस आएगा।

लेकिन अब वही घर युवराज के पार्थिव शरीर के लौटने का इंतजार कर रहा है।

बहन की कलाई पर बंधी राखी शायद अब उसके भाई की सबसे आखिरी निशानी बनकर रह जाएगी। पिता के इकलौते बेटे के रूप में जिस युवराज से परिवार ने भविष्य की उम्मीदें जोड़ रखी थीं, वह उम्मीद एक दर्दनाक हादसे के मलबे में हमेशा के लिए दब गई।

Trending Now