कोनारी में 9 सितंबर को मनाई जाएगी स्व. कमला देवी साहू की पुण्यतिथि, तीज मिलन और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन
अंडा। तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण के द्वारा ममतामयी स्व. श्रीमती कमला देवी साहू की पुण्यतिथि संस्मरण के अवसर पर तहसील स्तरीय तीज मिलन एवं चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है
यह आयोजन दिनांक 09.09.2026 दिन बुधवार को कमला सदन, तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण, कोनारी, दुर्ग में होगा।
संघ के मिडिया प्रभारी राजेन्द्र साहू ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे माँ कर्मा की आरती के साथ होगा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक समाज के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।
11 बजे से 1 बजे तक महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं जैसे मोमबत्ती जलाओ, फुगड़ी, कुर्सी दौड़, बॉल फेंको, बिन्दी लगाओ का आयोजन होगा। दोपहर 1 बजे अतिथियों का आगमन, स्वागत सम्मान एवं महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, सोलह श्रृंगार एवं छत्तीसगढ़ी कलेवा व्यंजन प्रतियोगिता (घर से बनाकर लाना है) आयोजित की जाएगी। दोपहर 2 बजे भोजन अवकाश के पश्चात शाम 5:30 बजे राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू होंगी।अध्यक्षता अध्यक्ष जिला साहू संघ नंदलाल साहू दुर्ग करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जागेश्वर साहू पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू, पूर्व अध्यक्ष हस्तलिपि बोर्ड दीपक ताराचंद साहू, पूर्व अध्यक्ष जिला सह. केन्द्रीय बैंक राजेन्द्र साहू एवं सरपंच ग्राम पंचायत कोनारी गुंजेश्वरी साहू उपस्थित रहेंगे।
विशेष रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साहू संघ छ.ग. एवं पूर्व गृह मंत्री छ.ग. शासन ताम्रध्वज साहू जी एवं सपरिवार उपस्थित रहेंगे।तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण ने समस्त सामाजिक बंधुओं से कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति की अपील की है।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।