श्याम गुप्ता बने भिलाई बागेश्वर कसौंधन वैश्य समाज के अध्यक्ष, आमसभा में सर्वसम्मति से हुआ चयन
श्री बागेश्वर कसौंधन वैश्य समाज, भिलाई की आमसभा आज संपन्न हुई। सभा की अध्यक्षता भिलाई अध्यक्ष श्री सुनील जी गुप्ता ने की।
सभा में कोषाध्यक्ष श्री कृष्णा जी गुप्ता द्वारा इस वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।
बैठक में समाज के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। _प्रमुख रूप से समाज के सामाजिक भवन निर्माण के विषय में सांसद एवं क्षेत्रीय विधायक से संपर्क के विषय में चर्चा की गई।
इसके पश्चात चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से _श्री श्याम जी गुप्ता को भिलाई का नया अध्यक्ष_ चुना गया। समाजजनों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ संरक्षक श्री धनीराम गुप्ता, संयोजक राजेंद्र गुप्ता व योगेश गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शारदा प्रसाद गुप्ता सुभाष गुप्ता , पूर्व अध्यक्ष नमित जी गुप्ता, बालचंद गुप्ता राजेश गुप्ता मन्नू गुप्ता आर डी गुप्ता सुशील गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
महिला इकाई से भिलाई महिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू जी गुप्ता, सचिव श्रीमती अल्का जी गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमती नेहा जी गुप्ता एवं सलाहकार श्रीमती सुनीता दिनेश जी गुप्ता सहित अन्य महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
समाज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री श्याम जी गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।