Breaking News
कन्हैया सोनी ने लिया सेवा, समरसता और जनकल्याण का संकल्प, सेवा संकल्प अभियान एवं संत रविदास जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल ई-पॉस सर्वर की समस्या से राशन वितरण प्रभावित, हितग्राहियों को 35 किलो के स्थान पर दिख रहा 20 किलो राशन:- धीरज बाकलीवाल के नेत्तृत्व में सौंपा ज्ञापन भाजपा की आरक्षण विरोधी और दलित-आदिवासी विरोधी मंशा हुई उजागर: भिलाई इस्पात संयंत्र में एस सी एस टी बच्चों से ट्यूशन फीस वसूली केंद्र सरकार की गहरी साज़िश खेल दिवस पर भिलाई की प्रभा हुसैन को मुख्यमंत्री के हाथों "शहीद विनोद चौबे सम्मान" राधा रानी की थीम पर सजा सावन तीज क्वीन महोत्सव,वेशाली नगर में भव्य समारोह के साथ हुआ समापन श्याम गुप्ता बने भिलाई बागेश्वर कसौंधन वैश्य समाज के अध्यक्ष, आमसभा में सर्वसम्मति से हुआ चयन ओबीसी एकजुटता और संगठन की मजबूती का संकल्प—प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं संभागीय बैठक में कन्हैया सोनी की सहभागिता स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: KPS स्कूल संचालक की बड़ी लापरवाही उजागर...,नशे में स्कूल बस चलाता मिला चालक,दोनों वाहन जब्त कन्हैया सोनी की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य मटका फोड़ एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह संपन्न। “गुरु का सफ़र, संस्थान का गौरव: एम.जी.एम. स्कूल सेक्टर-6 में शिक्षकों के समर्पण को सलाम” रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं: दुर्ग के 20 वर्षीय युवराज की दिल्ली में दर्दनाक मौत, आखिरी कॉल पर दोस्त ने सुनी थी गड़गड़ाहट ब्रांड के नाम पर बड़ा खेल...,दुर्ग पुलिस का नकली ब्रांड पर शिकंजा: 280 नकली घड़ियों के साथ दुकानदार गिरफ्तार, 275 फर्जी टैग भी जब्त झीरम घाटी फैसले पर गरमाई सियासत, विजय शर्मा का कांग्रेस से सवाल—प्रमाण हैं तो एनआईए को क्यों नहीं देते? शकुंतला ग्रुप ऑफ स्कूल्स में शिक्षक दिवस की धूम, उत्कृष्ट व अनवरत सेवा के लिए शिक्षकों का सम्मान झीरम हत्याकांड में एनआईए कोर्ट का फैसला आधा अधूरा न्याय, राजनैतिक षड्यंत्रों के पहलू की जांच नहीं : मुकेश चंद्राकर भिलाई में हाईटेक अस्पताल के 32 लाख हड़प गया कैशियर: बैंक में जमा की फर्जी ई-मेल भेजकर करता रहा गुमराह, पुलिस ने दबोचा दुर्ग में नशे का खौफनाक अंजाम: तालाब में डूबी कार, मौत को मात देकर निकले 3 युवक…,बाहर आते ही पैसे गिनने लगा एक युवक “शिक्षकों के सम्मान से सजा शिक्षक दिवस समारोह, कन्हैया सोनी ने गुरुजनों को किया नमन” झीरम घाटी हमला: 13 साल बाद बड़ा फैसला, NIA की विशेष अदालत ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया महापौर मीनल चौबे से जुड़े सोशल मीडिया वीडियो मामले में एंकर सोमा देवांगन हिरासत में,जानिए क्या है पूरा मामला... भिलाई ऑटो संघ ने कन्हैया सोनी को बनाया संरक्षक, ऑटो चालकों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को मिलेगा नया नेतृत्व छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता को संगठन ने थमाया कारण बताओ नोटिस,पार्टी में घमासान पढ़िए इसकी पूरी कहानी महिलाओं को मात्र 1 रूपये में सेनेटरी नेपकिन, विधायक रिकेश की जनसेवा में जुड़ी एक और कड़ी हर कदम पर हादसे का खतरा: नीचे नदी का तेज बहाव, ऊपर स्कूल बैग; अधूरे पुल की सीढ़ी से स्कूल जाते बच्चे छत्तीसगढ़ में मंत्री की गाड़ी पर गिरा टोल बूम, गुस्से में PA ने टोलकर्मी को जड़े थप्पड़, थाने पहुंचा मामला,गाड़ी क्षतिग्रस्त अपराधिक गतिविधियों पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा: भिलाई सुपेला निवासी रवि निगम जिला बदर...,एक साल तक दुर्ग समेत 7 जिलों में नो-एंट्री, 2013 से 2025 तक 5 आपराधिक मामले दर्ज” कन्हैया सोनी की सहभागिता में ओबीसी मोर्चा जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन की मजबूती और समाज के उत्थान पर हुआ मंथन छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आठ सितंबर तक गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी, जानें अपने जिलों का हाल भिलाई में सड़क हादसे में रेलवे कर्मचारी की मौत: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दूसरा युवक घायल मैत्री विद्या निकेतन में दही लूट के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व सेफी ने केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी से की मुलाकात, स्टील अधिकारियों एवं कार्मिकों के लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग भिलाई में कचरा प्रबंधन सेंटर में ‘I Am A Disco Dancer’ पर ठुमके: वायरल VIDEO ने मचाया बवाल,निगम ने थमाया जोन-4 स्वास्थ्य अधिकारी को नोटिस,जानें क्या है पूरा मामला... सावन तीज क्वीन महोत्सव के पोस्टर का विमोचन, थीम होगी राधा रानी राजनांदगांव में रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो-बाइक की भीषण टक्कर में 4 की मौत, एक ही परिवार के 3 सदस्य शामिल,देखकर कांप उठी... दुर्ग में स्वाइन फ्लू के 4 नए मरीज मिलेः अब तक 17 पॉजिटिव केस, 7 अस्पताल में भर्ती, जानने के लिए पढ़िए... ब्लड सैंपल हाथ में लेकर कैटवॉक: लैब में ‘रील का खेल’ पड़ा भारी, 3 टेक्नीशियनों की गई नौकरी रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन Radhakrishnan CG Visit: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का रायपुर दौरा आज, एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल नई उड़ान, नए सपने…,भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में ‘दीक्षारंभ 2026’ के साथ नवप्रवेशियों का स्वागत कोनारी में 9 सितंबर को मनाई जाएगी स्व. कमला देवी साहू की पुण्यतिथि, तीज मिलन और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन निकुम में गरजे ताम्रध्वज साहू, महंगाई पर भाजपा को घेरा—“जनता त्रस्त, सरकार मस्त” विधायक रिकेश सेन के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, दशकों पुराने पुल को मिलेगा नया स्वरूप, यातायात दबाव और ओवरफ्लो समस्या से राहत CGPSC मुख्य परीक्षा-2025 का रिलल्ट जारी: 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिये सलेक्ट, 21 सितंबर से होगा साक्षात्कार भिलाई में ED की बड़ी कार्रवाई: पूर्व CM भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर सुबह-सुबह पहुंची टीम, दस्तावेजों की जांच जारी राहुल गांधी के समर्थन में मुकेश चंद्राकर की हुंकार: सुपेला में उमड़ा कांग्रेस का सैलाब, भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी...FIR रद्द नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी “फिट इंडिया मुहिम के तहत भिलाई में निकली साइकिल रैली, 75 बच्चों ने उत्साह से लिया हिस्सा” देहदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और व्यवस्था सुधार के लिए आगे आए विधायक रिकेश सेन 9 सितंबर को खुलेगा आरक्षण का पिटारा: भिलाई-रिसाली-चरोदा निगम के वार्डों की तस्वीर होगी साफ,जानने के लिए पढ़िए... नशे में मौत को दावत: उफनते दादर नाले में उतारी स्कॉर्पियो, तेज बहाव में फंसे दो युवक; पुलिस ने जब्त की गाड़ी छत्तीसगढ़ में बारिश का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में अगले 24 घंटे बरसेंगे बादल, प्रशासन ने जारी की गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी...
• कन्हैया सोनी ने लिया सेवा, समरसता और जनकल्याण का संकल्प, सेवा संकल्प अभियान एवं संत रविदास जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल • ई-पॉस सर्वर की समस्या से राशन वितरण प्रभावित, हितग्राहियों को 35 किलो के स्थान पर दिख रहा 20 किलो राशन:- धीरज बाकलीवाल के नेत्तृत्व में सौंपा ज्ञापन • भाजपा की आरक्षण विरोधी और दलित-आदिवासी विरोधी मंशा हुई उजागर: भिलाई इस्पात संयंत्र में एस सी एस टी बच्चों से ट्यूशन फीस वसूली केंद्र सरकार की गहरी साज़िश • खेल दिवस पर भिलाई की प्रभा हुसैन को मुख्यमंत्री के हाथों "शहीद विनोद चौबे सम्मान" • राधा रानी की थीम पर सजा सावन तीज क्वीन महोत्सव,वेशाली नगर में भव्य समारोह के साथ हुआ समापन • श्याम गुप्ता बने भिलाई बागेश्वर कसौंधन वैश्य समाज के अध्यक्ष, आमसभा में सर्वसम्मति से हुआ चयन • ओबीसी एकजुटता और संगठन की मजबूती का संकल्प—प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं संभागीय बैठक में कन्हैया सोनी की सहभागिता • स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: KPS स्कूल संचालक की बड़ी लापरवाही उजागर...,नशे में स्कूल बस चलाता मिला चालक,दोनों वाहन जब्त • कन्हैया सोनी की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य मटका फोड़ एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह संपन्न। • “गुरु का सफ़र, संस्थान का गौरव: एम.जी.एम. स्कूल सेक्टर-6 में शिक्षकों के समर्पण को सलाम” • रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं: दुर्ग के 20 वर्षीय युवराज की दिल्ली में दर्दनाक मौत, आखिरी कॉल पर दोस्त ने सुनी थी गड़गड़ाहट • ब्रांड के नाम पर बड़ा खेल...,दुर्ग पुलिस का नकली ब्रांड पर शिकंजा: 280 नकली घड़ियों के साथ दुकानदार गिरफ्तार, 275 फर्जी टैग भी जब्त • झीरम घाटी फैसले पर गरमाई सियासत, विजय शर्मा का कांग्रेस से सवाल—प्रमाण हैं तो एनआईए को क्यों नहीं देते? • शकुंतला ग्रुप ऑफ स्कूल्स में शिक्षक दिवस की धूम, उत्कृष्ट व अनवरत सेवा के लिए शिक्षकों का सम्मान • झीरम हत्याकांड में एनआईए कोर्ट का फैसला आधा अधूरा न्याय, राजनैतिक षड्यंत्रों के पहलू की जांच नहीं : मुकेश चंद्राकर • भिलाई में हाईटेक अस्पताल के 32 लाख हड़प गया कैशियर: बैंक में जमा की फर्जी ई-मेल भेजकर करता रहा गुमराह, पुलिस ने दबोचा • दुर्ग में नशे का खौफनाक अंजाम: तालाब में डूबी कार, मौत को मात देकर निकले 3 युवक…,बाहर आते ही पैसे गिनने लगा एक युवक • “शिक्षकों के सम्मान से सजा शिक्षक दिवस समारोह, कन्हैया सोनी ने गुरुजनों को किया नमन” • झीरम घाटी हमला: 13 साल बाद बड़ा फैसला, NIA की विशेष अदालत ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया • महापौर मीनल चौबे से जुड़े सोशल मीडिया वीडियो मामले में एंकर सोमा देवांगन हिरासत में,जानिए क्या है पूरा मामला... • भिलाई ऑटो संघ ने कन्हैया सोनी को बनाया संरक्षक, ऑटो चालकों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को मिलेगा नया नेतृत्व • छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता को संगठन ने थमाया कारण बताओ नोटिस,पार्टी में घमासान पढ़िए इसकी पूरी कहानी • महिलाओं को मात्र 1 रूपये में सेनेटरी नेपकिन, विधायक रिकेश की जनसेवा में जुड़ी एक और कड़ी • हर कदम पर हादसे का खतरा: नीचे नदी का तेज बहाव, ऊपर स्कूल बैग; अधूरे पुल की सीढ़ी से स्कूल जाते बच्चे • छत्तीसगढ़ में मंत्री की गाड़ी पर गिरा टोल बूम, गुस्से में PA ने टोलकर्मी को जड़े थप्पड़, थाने पहुंचा मामला,गाड़ी क्षतिग्रस्त • अपराधिक गतिविधियों पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा: भिलाई सुपेला निवासी रवि निगम जिला बदर...,एक साल तक दुर्ग समेत 7 जिलों में नो-एंट्री, 2013 से 2025 तक 5 आपराधिक मामले दर्ज” • कन्हैया सोनी की सहभागिता में ओबीसी मोर्चा जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन की मजबूती और समाज के उत्थान पर हुआ मंथन • छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आठ सितंबर तक गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी, जानें अपने जिलों का हाल • भिलाई में सड़क हादसे में रेलवे कर्मचारी की मौत: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दूसरा युवक घायल • मैत्री विद्या निकेतन में दही लूट के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व • सेफी ने केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी से की मुलाकात, स्टील अधिकारियों एवं कार्मिकों के लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग • भिलाई में कचरा प्रबंधन सेंटर में ‘I Am A Disco Dancer’ पर ठुमके: वायरल VIDEO ने मचाया बवाल,निगम ने थमाया जोन-4 स्वास्थ्य अधिकारी को नोटिस,जानें क्या है पूरा मामला... • सावन तीज क्वीन महोत्सव के पोस्टर का विमोचन, थीम होगी राधा रानी • राजनांदगांव में रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो-बाइक की भीषण टक्कर में 4 की मौत, एक ही परिवार के 3 सदस्य शामिल,देखकर कांप उठी... • दुर्ग में स्वाइन फ्लू के 4 नए मरीज मिलेः अब तक 17 पॉजिटिव केस, 7 अस्पताल में भर्ती, जानने के लिए पढ़िए... • ब्लड सैंपल हाथ में लेकर कैटवॉक: लैब में ‘रील का खेल’ पड़ा भारी, 3 टेक्नीशियनों की गई नौकरी • रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन • Radhakrishnan CG Visit: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का रायपुर दौरा आज, एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल • नई उड़ान, नए सपने…,भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में ‘दीक्षारंभ 2026’ के साथ नवप्रवेशियों का स्वागत • कोनारी में 9 सितंबर को मनाई जाएगी स्व. कमला देवी साहू की पुण्यतिथि, तीज मिलन और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन • निकुम में गरजे ताम्रध्वज साहू, महंगाई पर भाजपा को घेरा—“जनता त्रस्त, सरकार मस्त” • विधायक रिकेश सेन के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, दशकों पुराने पुल को मिलेगा नया स्वरूप, यातायात दबाव और ओवरफ्लो समस्या से राहत • CGPSC मुख्य परीक्षा-2025 का रिलल्ट जारी: 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिये सलेक्ट, 21 सितंबर से होगा साक्षात्कार • भिलाई में ED की बड़ी कार्रवाई: पूर्व CM भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर सुबह-सुबह पहुंची टीम, दस्तावेजों की जांच जारी • राहुल गांधी के समर्थन में मुकेश चंद्राकर की हुंकार: सुपेला में उमड़ा कांग्रेस का सैलाब, भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी...FIR रद्द नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी • “फिट इंडिया मुहिम के तहत भिलाई में निकली साइकिल रैली, 75 बच्चों ने उत्साह से लिया हिस्सा” • देहदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और व्यवस्था सुधार के लिए आगे आए विधायक रिकेश सेन • 9 सितंबर को खुलेगा आरक्षण का पिटारा: भिलाई-रिसाली-चरोदा निगम के वार्डों की तस्वीर होगी साफ,जानने के लिए पढ़िए... • नशे में मौत को दावत: उफनते दादर नाले में उतारी स्कॉर्पियो, तेज बहाव में फंसे दो युवक; पुलिस ने जब्त की गाड़ी • छत्तीसगढ़ में बारिश का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में अगले 24 घंटे बरसेंगे बादल, प्रशासन ने जारी की गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी...
Chhattisgarh Ki Awaaz
राजनीति

राधा रानी की थीम पर सजा सावन तीज क्वीन महोत्सव,वेशाली नगर में भव्य समारोह के साथ हुआ समापन

September 08, 2026, 04:48 PM 2920
धीरज

तीज के रंग, राधा के संग—भव्य अंदाज में हुआ सावन तीज क्वीन महोत्सव का समापन

भिलाई। वैशाली नगर स्थित खंडेलवाल भवन में आयोजित सावन तीज क्वीन महोत्सव का भव्य समापन हर्षोल्लास, उमंग और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच हुआ। इस वर्ष महोत्सव की विशेष थीम ‘राधा रानी’ रखी गई थी, जिसने पूरे आयोजन को धार्मिक, सांस्कृतिक और आकर्षक रंग प्रदान किया। महिलाओं एवं प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

Bharti college
छोटू

कार्यक्रम में मेहंदी, पूजा थाली सजाओ, रंगोली, दुल्हन सजाओ और तीज क्वीन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तीज क्वीन प्रतियोगिता को तीन चरणों—परिचयात्मक राउंड, रैंप वॉक तथा प्रश्नोत्तरी/टैलेंट राउंड में आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

MGM School se 6
Soni ji
Sarada

प्रतियोगिताओं में विजेताओं ने बिखेरा जलवा

खाटू श्याम
Rungta

मेहंदी प्रतियोगिता में निशि जैन ने प्रथम, शीतल चौधरी ने द्वितीय तथा सलमा शेख ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पूजा थाली सजाओ प्रतियोगिता में नंदिता ताम्रकार प्रथम, सुनीता अग्रवाल द्वितीय और ओम लता तृतीय रहीं।

रस्तोगी कॉलेज

रंगोली प्रतियोगिता में सुनीता अग्रवाल ने प्रथम तथा प्राची निमेष ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता में दुर्गेश नंदिनी प्रथम, संगीता सोनी द्वितीय और संतोषी निषाद तृतीय स्थान पर रहीं।

अल्ताफ
शमशेर

तीज क्वीन के ताज के लिए दिखा उत्साह

तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक, परिचय और टैलेंट राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया।

जूनियर कैटेगरी में पुष्पा मनीषा ने प्रथम, संगीता सोनी ने द्वितीय तथा नम्रता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सीनियर कैटेगरी में अंजलि पन्ना प्रथम, भारती द्वितीय और किरण साहू तृतीय रहीं।

वहीं सुपर सीनियर कैटेगरी में स्मिता ने प्रथम, ओम लता ने द्वितीय और हीना ने तृतीय स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रदर्शन को देखते हुए विभिन्न विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए। बेस्ट स्माइल का पुरस्कार सुषमा शर्मा, बेस्ट हेयर एकता राय, कॉन्फिडेंट नीलम बिरला, बेस्ट ड्रेस नेहा प्रजापति तथा बेस्ट वॉक का पुरस्कार संगीता सोनी को दिया गया।

कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के भी तीन राउंड आयोजित किए गए, जिसमें प्रतिभागियों ने आकर्षक परिधानों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

33 स्टॉल रहे आकर्षण का केंद्र

महोत्सव में मनोरंजन के साथ खरीदारी और खानपान की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम स्थल पर कुल 33 आकर्षक स्टॉल लगाए गए। इनमें आर्टिफिशियल ज्वेलरी, गेम्स, मसाले, मेहंदी, हैंडबैग, घरेलू उत्पाद और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल शामिल रहे। स्टॉलों पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।

विशिष्ट अतिथियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन उपस्थित रहे। इसके अलावा श्रीमती रजनी बघेल, श्रीमती विनीता पांडे, श्रीमती दिव्या भसीन मक्कड़, समाजसेवी कन्हैया सोनी, मानसी गुलाटी तथा भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

चैंबर ऑफ कॉमर्स, स्वदेशी जागरण मंच, लघु उद्योग भारती तथा जेंटल वूमेन फाउंडेशन से जुड़ी महिलाएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

निर्णायकों ने किया प्रतिभाओं का मूल्यांकन

तीज क्वीन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पूर्व मिस इंडिया लिगेसी 2023 एवं मिसेज यूनिवर्स एडिट 2023 कंचन गुप्ता, निशा ब्यूटी पार्लर की संचालिका नेहा साहू और मनीष चौधरी शामिल रहे। वहीं रंगोली, मेहंदी और पूजा थाली सजाओ प्रतियोगिताओं में विकास बीमा एवं प्रतिभा महाराणा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का मंच संचालन नम्रता सेन एवं ऋषि घोष ने किया।

रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

महोत्सव के दौरान विभिन्न कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। हरियाणवी बेबो किरण साहू, श्वेता सिंह राजपूत, भावी परमार, हरसिद्धि, कायर लूथरा, नेहा प्रजापति एवं निहारिका ताम्रकार ने विशेष प्रस्तुतियां दीं। रंगारंग प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं के बीच कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा।

आयोजन समिति ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. सविता काबड़वाल, पिया भौमिक, जिया फरिश्ता, नंदिता ताम्रकार, पूजा काबड़वाल एवं अधिवक्ता राजेश मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के फोटोग्राफी पार्टनर ब्लू डी स्टूडियो (Blue D Studio) रहे।

समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। अतिथियों ने आयोजन समिति से सावन तीज क्वीन महोत्सव को निरंतर आयोजित करने का आग्रह भी किया।

आयोजन समिति अध्यक्ष ललित मोहन ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, निर्णायकों, सहयोगियों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Trending Now