भिलाई प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने व्यस्त कार्यक्रम के बीच निकाला समय, होटल अमित पार्क पहुंचकर पारिवारिक मित्र सुभाष साव से की आत्मीय मुलाकात
भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव आज भिलाई प्रवास पर रहे। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच उन्होंने आत्मीयता और मित्रता का परिचय देते हुए होटल अमित पार्क पहुंचकर होटल अमित पार्क के डायरेक्टर एवं अपने निकटतम मित्र सुभाष साव से व्यक्तिगत मुलाकात की।
इस दौरान किरण सिंह देव और सुभाष साव के बीच विभिन्न विषयों को लेकर पारिवारिक चर्चा हुई। दोनों के बीच क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों और समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रम के बीच प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अपने पुराने एवं निकटतम मित्र से मिलने के लिए समय निकालना चर्चा का विषय रहा।
किरण सिंह देव के होटल अमित पार्क पहुंचने पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर साजा के पूर्व विधायक लाभचंद बाफना,जिला प्रभारी रामजी भारती,भाजपा जिला अध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन,पूर्व प्रदेश युवा अध्यक्ष अमित साहु सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का आत्मीय स्वागत किया। वहीं, सुभाष साव के साथ उनकी मुलाकात ने राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच व्यक्तिगत संबंधों और आत्मीयता की तस्वीर भी पेश की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के भिलाई प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी से संगठन में सक्रियता और उत्साह का माहौल नजर आया। प्रदेश अध्यक्ष की इस मुलाकात को राजनीतिक हलकों में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।