भारती समूह की संस्थाओ मे मना राष्ट्रीय एकता दिवस ।

भारती समूह की संस्थाओ मे मना राष्ट्रीय एकता दिवस ।

भारती समूह की ही संस्था भारती आयुर्वेद महाविद्यालय एवं दुर्ग पुलिस के संयुक्त तत्वाधान मे सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी और उनके योगदान को याद किया गया । इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम जैसे Run for Unity, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान, सामुदायिक पुलिसिंग , डाक्यूमेंट्री प्रदर्शन एवं सोशल मीडिया जागरूकता प्रसार आयोजित किए गए, जिनमे छात्रों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एक भारत – श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भारती विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुशील चंद्राकर,
संचालकगण श्रीमती शालिनी चंद्राकर, श्री जय चंद्राकर, प्रबंधन से
श्री प्रभजोत सिंह भुई,प्राचार्य डॉ. मनस रंजन होता,
उप प्राचार्य डॉ. अमिया भोंसले,
श्रीमती स्वाति पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

उक्त अवसर पर श्री सुशील चंद्राकर ने अपने उदबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल आधुनिक भारत के सम्राट अशोक है क्योकि एकीकृत आधुनिक भारत को बनाने का श्रेय उन्हे ही जाता है , युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
प्राचार्य एवं उप प्राचार्य ने छात्रों को राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने का आव्हान किया ।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने राष्ट्रीय एकता संदेश “देश एक, हम एक” की प्रतिज्ञा ली।

इसके अतिरिक्त भारती विश्वविद्यालय में लाइफ साइंस विभाग के डीन डाक्टर नीतू श्रीवास्तव के संयोजकत्व मे राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार पटेल के जीवन की घटनाओ से संबंधित क्विज कॉम्पटिशन का आयोजन किया गया जिसका संचालन सुश्री ट्विंकल ने किया, विजेताओ की घोषणा डाक्टर विद्यावती चंद्राकर द्वारा किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापकगण लीलम चंद्राकर, स्वीटी तिवारी, पूर्ति, प्रियंका, रोशन नोन्हारे युक्ति नोन्हारें की विशेष भूमिका रही ।