भारती विश्वविद्यालय : माइक्रोऑर्गेनिज्म डे पर विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा
दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग के माइक्रोबायोलॉजी एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में माइक्रोऑर्गेनिज्म डे 2026 पर "विज्ञान एवं आविष्कार" थीम पर पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित की गयी ताकि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, नवाचार और सूक्ष्मजीव विज्ञान के प्रति रुचि को प्रोत्साहित किया जा सके।
प्रतिभागियो के सूक्ष्मजीवों के महत्व, उपयोगिता और विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी भूमिका पर आधारित ज्ञानवर्धक और रचनात्मक पोस्टर आकर्षण के केन्द्र रहे ।निर्णायक मंडल में डॉ. आलोक भट्ट, डॉ. श्रीकांत साहू, डॉ. विद्यावती चंद्राकर एवं शामिल थे। विषयवस्तु, वैज्ञानिक जानकारी, रचनात्मकता और प्रस्तुतीकरण के आधार पर प्रथम स्थान - योगिता एवं गीतू (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर, माइक्रोबायोलॉजी)
द्वितीय स्थान - तोमन लाल (एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर, माइक्रोबायोलॉजी) एवं संपदा (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर, माइक्रोबायोलॉजी)
तृतीय स्थान - अंजलि (बी.एससी. पंचम सेमेस्टर, माइक्रोबायोलॉजी) तथा साहिल, कलश एवं श्वेता (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर, बायोटेक्नोलॉजी) को मिला।विजयी प्रतिभागियो को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ. ट्विंकल श्रीवास ,सुश्री प्रियंका सिन्हा, सुश्री निकिता चौरसिया एवं सुश्री प्रतिष्ठा मिश्रा द्वारा किया गया, मार्गदर्शन कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार का रहा ।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।