एम.जी.एम. सेकेण्डरी स्कूल सेक्टर-6 भिलाई का 59वाँ वार्षिक दिवस समारोह डायमंड जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

एम.जी.एम. सेकेण्डरी स्कूल सेक्टर-6 भिलाई का 59वाँ वार्षिक दिवस समारोह डायमंड जयंती (60वें वर्ष) के उपलक्ष्य में उमंग एक आशा शीर्षक पर आधारित है।

इस वर्ष वि‌द्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 21 नवंबर 2025 (द्वितीय पाली) को विद्यालय के खुले सभागार में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकम की अध्यक्षता विशिष्ट अतिथि माननीय श्री ए. बी. श्रीनिवास कार्यवाहक मुख्य महाप्रबंधक (टी. एस. डी. एवं सी.एस.आर.) भिलाई इस्पात संयंत्र एवं संस्था के अध्यक्ष ने की।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ. जे. के. तिवारी प्राचार्य (सी. सी.ई.टी. मिलाई), विशिष्ट अतिथि माननीय श्री ए. बी. श्रीनिवास कार्यवाहक मुख्य महाप्रबंधक भिलाई इस्पात संयंत्र, वेरी रेव्ह. गी. वर्गीस (कोर एपिस्कोपा) एम.जी.ओ. कैथेड्रल के सहायक पादरी एवं शाला उपाध्यक्ष, रेव्ह. फादर जैकब थामस डायोसेसन सचिव और मार बेसिलियोस विद्या भवन के प्राचार्य, रेव्ह. फादर सुबिन डैनियल एम.जी.ओ. कैथेड्रल के सहायक पादरी, शाला संचालक माननीय श्री सुरेश जैकब, प्राचार्य श्री टी. एंटो जैकब, शाला कोषाध्यक्ष श्री रोशन वी. कोशी, चर्च सचिव श्री के. जोश, चर्च के कोषाध्यक्ष श्री बाबू टी. जार्ज, माननीय संवाददाता, शाला और चर्च प्रबंध समिति के सदस्यगण, पी.टी.ए. सदस्य, प्रधानाध्यापिका श्रीमती एलिजाबेथ अनिता राजन (प्रथम पाली), श्रीमती सोमी सजीव (‌द्वितीय पाली), अकादमी प्रभारी श्रीमती मीनू जैकब थॉमस, श्रीमती एस. जीना (पूर्व प्राथमिक शाला प्रभारी), प्रेस और मीडिया, गैर शिक्षकीय कर्मचारी एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

समारोह का शुभारंभ प्रार्थना गीत के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके बाद प्रेरक गीत ने सभी का मन मोह लिया। शाला प्रधानाध्यापिका श्रीमती सोमी सजीव ‌द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। शाला प्राचार्य श्री टी. एंटो जैकब ने सम्माननीय अतिथियों का अभिवादन किया और शाला की वार्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि ने प्रतिभाशाली वि‌द्यार्थियों को चहुँमुखी उन्नति की दिशा में बढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्य और विशिष्ट अतिथि के कर कमलों से विभिन्न श्रेणियों के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक और सहशैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर मंत्रमुग्ध करने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

“उम्मीद – एक आशा” थीम पर आधारित नृत्य नाटिका, जो धैर्य, विश्वास और सकारात्मकता का संदेश देती है, का विचार और निर्देशन प्राचार्य श्री टि. एंटो जैकब द्वारा किया गया। उनकी भूमिका केवल नेतृत्व तक सीमित नहीं थी; उन्होंने वि‌द्यार्थी कलाकारों और स्टाफ के साथ मिलकर पूर्ण समर्पण के साथ कार्य किया, जिससे प्रस्तुति न केवल कलात्मक रूप से उत्कृष्ट बनी, बल्कि समारोह की भावनात्मक थीम भी पूरी तरह जीवंत बनी रही।

धन्यवाद ज्ञापन अकादमी प्रभारी श्रीमती मीनू जैकब थॉमस द्वारा किया गया। जिसमें उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, गैर शिक्षकीय कर्मचारियों, अभिभावकों और आयोजकों को कार्यकम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।