सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई की रासेयो इकाई ने किया खैरागढ़ विश्वविद्यालय का भ्रमण

सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई की रासेयो इकाई ने किया खैरागढ़ विश्वविद्यालय का भ्रमण

सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का भ्रमण किया गयाl रासेयो स्वयंसेवकों ने भ्रमण के दौरान कला एवं संगीत की विभिन्न बारीकीयां सीखी तथा संग्रहालय में 4000 से 5000 वर्ष पूर्व तक के सिक्के एवं कलाकृतियों का अवलोकन कियाl महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ शाइनी मेंडोस ने अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि सेंट थॉमस महाविद्यालय सदैव छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिये वचनबद्ध हैl महाविद्यालय के प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ पी एस वर्गीस ने रासेयो इकाई के सभी स्वयंसेवकों क़ो इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अपनी शुभकामनायें दीl यह सम्पूर्ण कार्यक्रम रासेयो इकाई के कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र इखार के नेतृत्व में संपन्न हुआ जिसमें रासेयो इकाई के सदस्य डॉ रिंसी बी अब्राहम, डॉ सुनीता क्षत्रिय एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट संतोष यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाईl