कन्हैया सोनी ने सेवा, समरसता और जनकल्याण का लिया संकल्प, सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला
भिलाई। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यालय, भिलाई में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत शिरोमणि श्री रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में मंडल कलश वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) श्री कन्हैया सोनी प्रमुख रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ मनाने का संकल्प लिया। कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा एवं सहायता पहुंचाने तथा जनकल्याणकारी कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर श्री कन्हैया सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के पर्व के रूप में मनाना भारतीय जनता पार्टी की मूल विचारधारा का हिस्सा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों तक पहुंचकर सेवा कार्यों को गति देंगे। उन्होंने कहा कि जनसेवा केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रति निरंतर जिम्मेदारी और समर्पण का भाव है।
संत शिरोमणि श्री रविदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कलश वितरण कार्यक्रम में संत रविदास जी के जीवन एवं उनके विचारों को स्मरण किया गया। संत रविदास जी ने समाज को समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
श्री कन्हैया सोनी ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता और मानवता की सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, उत्थान और कल्याण के लिए कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में भिलाई नगर निगम के प्रभारी श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, भिलाई जिला संगठन प्रभारी श्री रामजी भारती जी, वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी, श्री कन्हैया सोनी सहित जिले के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, संत समाज एवं संत समागम के सम्माननीय संतगण तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को जनसेवा के विभिन्न कार्यों के माध्यम से सार्थक बनाने तथा संत रविदास जी के समरसता और मानव सेवा के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता की भावना के साथ आयोजित यह कार्यक्रम जनकल्याण के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता को और मजबूत करने वाला रहा।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।