Breaking News
● मीडिया जगत में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी एक सकारात्मक बदलाव:डॉ. बारले ● सत्संग से ही मिलता है जीवन का विवेक, संत की पहचान के लिए अच्छा इंसान बनना जरूरी - आचार्य युवराज पांडेय ● छत्तीसगढ़: एलटीटी-सांतरागाछी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन..., लगायेगी चार फेरे,जानें स्टॉपेज और टाइम टेबल ● वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च की तैयारी में जुटी दुर्ग कांग्रेस: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग ● दुर्ग के दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती पर राजभवन की रोक: नियुक्ति-साक्षात्कार भी स्थगित,जांच की होगी निगरानी ● अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश - आचार्य युवराज पांडेय जी महाराज ● गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस का संकल्प: सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प ● कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव को EOW का नोटिस, कोल घोटाला मामले में हो सकती है पूछताछ, इस आरोप में जेल जा चुके हैं यादव ● भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक कार्यों पर उठे सवाल: उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने डिप्टी सीएम अरुण साव से मांगी उच्चस्तरीय जांच, मंत्री ने सचिव को दोषियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश ● आज 2 अक्टूबर को दुकानों पर नहीं कर पाएंगे UPI पेमेंट: आखिर क्यों काम नहीं करेंगे सारे QR कोड्स? जानिए पूरी सच्चाई... ● भिलाई में चार बेटों के रहते भाजपा नेता के बुजुर्ग माता-पिता हुए बेसहारा: इलाज के लिए पैतृक जमीन बेचने की नौबत, PMO तक पहुंची शिकायत,यकीन न हो तो पढ़ें ये पूरी खबर ● पेवर ब्लॉक घोटाला : शहर सरकार एफआईआर नहीं करवाती तो न्यायालय जाएंगे:- रिकेश सेन ● शराब खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर: प्रीमियम शराब दुकानों में कैश पेमेंट बंद, ऑनलाइन भुगतान से मिलेगी मदिरा ● गौड़ ब्राह्मण समाज, भिलाई ने विधायक रिकेश सेन से की मुलाकात, सामाजिक सरोकारों और समाजहित के विषयों पर हुआ सार्थक संवाद ● छत्तीसगढ़: सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज ● पुतला दहन पड़ा भारी: जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर समेत 9 कांग्रेस नेताओं की कोर्ट में पेशी ● अक्तूबर में बैंक की छुट्टियों की भरमार: 16 दिन नहीं होगा कामकाज, ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट ● पहले पिता का साया छिना, अब मां भी नहीं रही: कुम्हारी में सड़क सुरक्षा पर सवाल,डंपर की चपेट में महिला की मौत,चार बच्चों की जिंदगी हुई बेसहारा ● 36वें स्थापना दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार रमेश गुप्ता सम्मानित, सत्य और जिम्मेदार पत्रकारिता के संकल्प को मिला सम्मान ● साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अतिथि व्याख्याताओं की नीति में बदलाव, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण और ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री ● भिलाई में युवा कांग्रेस चुनाव पर फर्जी वोटिंग का आरोप, ऑनलाइन मतदान में ‘वोट मैनेजमेंट’ के दावे से सियासी गलियारों में मचा हड़कंप... ● जल-जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा में कन्हैया सोनी ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह, दुर्ग से कुम्हारी तक गूंजा जल संरक्षण और राष्ट्र निर्माण का संदेश ● बोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कला ● सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट: एसआरयू भिलाई में हिंदी पखवाड़े का भव्य समापन, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित ● भिलाई निगम में पेवर ब्लॉक घोटाला : विधायक रिकेश की सख्ती से 8 इंजीनियर दोषी करार, बर्खास्तगी की मांग पर गरमाई राजनीति ● निगम चुनाव से पहले विधायक रिकेश का मास्टरस्ट्रोक : वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 2052 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात ● छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल की चुनाव याचिका पर उच्च न्यायालय में होगी नए सिरे से सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश ● भिलाई इस्पात संयंत्र के 'लोहा महाघोटाले' पर सीबीआई का शिकंजा : विधायक रिकेश सेन की मुहिम लाई रंग ● बोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब ● सड़क पर फर्नीचर फैलाकर कारोबार करना पड़ा भारी: भिलाई निगम ने चलाया डंडा, सामान जब्त कर दुकानदारों को दी कड़ी चेतावनी ● विधायक रिकेश की अनोखी पहल : घरेलू सहायिका ढूंढने भटकना नहीं पड़ेगा, जनता कमल सेतु से 1 घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प ● राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज भिलाई को मिली नई टीम: लक्ष्मीकांत तिवारी अध्यक्ष, विनोद उपाध्याय महामंत्री और नितेश मिश्रा युवा मंच अध्यक्ष; प्रेम प्रकाश पांडेय बोले— “कलियुग में संगठन ही सबसे बड़ी शक्ति” ● ऐसा क्या हुआ कि लेंडिंग करते ही रनवे से टकरा गया इंडिगो विमान? बाल-बाल बचे यात्री ● कन्हैया सोनी ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’: 138वें एपिसोड के संदेशों को बताया प्रेरणादायी ● Bank हड़ताल टली: IBA और यूनियनों के बीच बातचीत के बाद फैसला,जाने क्या सोमवार को खुलेंगे बैंक? ● 28 सितंबर को काले कपड़ों में सड़क पर उतरेगी कांग्रेस: धीरज बाकलीवाल, मुकेश चंद्राकर और राकेश ठाकुर की अगुवाई में दुर्ग में विरोध मार्च ● 28 सितंबर को काले कपड़ों में दुर्ग की सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस: धीरज बाकलीवाल, मुकेश चंद्राकर और राकेश ठाकुर संभालेंगे मोर्चा,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी होंगे शामिल ● दुर्ग पुलिस और SDRF का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन: दिन-रात अभियान चलाकर 400 से अधिक लोगों की बचाई जान, बाढ़ में फंसे लोगों के लिए बने देवदूत ● सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान: ओए-बीएसपी का अभिनंदन समारोह ● महानदी में बहकर आई शराब की बोतलों ने मचाई लूट की होड़: जान जोखिम में डालकर जुटे लोग,जुगाड़ वालों ने पुल पर जाल डालकर शुरू की ‘पकड़ो अभियान’ ● आज रविवार को भी खुलेंगे सरकारी बैंक: 3 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम, 12 बैंकों के 7.5 लाख कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर ● भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई: शंकराचार्य हॉस्पिटल और अर्बन कंपनी पर ₹35 हजार का जुर्माना, बायोमेडिकल कचरा डंप करने पर सख्ती ● नीता लोधी की माताश्री कलावती लोधी के निधन पर ताम्रध्वज साहू ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि ● DME ने बीपीटी (BPT) प्रथम चरण काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी किया, NEET में शामिल सभी अभ्यर्थी आवेदन के पात्र ● भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में मना राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस ● पितृपक्ष में गया जाने वालों को राहत, विधायक रिकेश सेन की लगातार तीसरे वर्ष पहल ● देवदूत बनी दुर्ग पुलिस: उफनते नाले में जिंदगी और मौत के बीच फंसा युवक...,उतई पुलिस और डायल-112 ने जान जोखिम में डालकर किया सुरक्षित रेस्क्यू,यहां देखें वीडियो ● दुर्ग में बाढ़ जैसे हालात: शिवनाथ नदी उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर, महादेव घाट मार्ग बंद, पुलगांव में गणेश विसर्जन पर रोक, 160 से अधिक लोगों का रेस्क्यू,वीडियो में देखिये बारिश का रौद्र रूप ● प्रियदर्शनी परिसर में अमानक निर्माण पर विधायक रिकेश सख्त, स्विमिंग पूल-स्केटिंग ग्राउंड की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश ● बालोद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू पिकअप वाहन खड़े ट्रक से टकराया, पांच लोगों की मौत और छह घायल
• मीडिया जगत में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी एक सकारात्मक बदलाव:डॉ. बारले • सत्संग से ही मिलता है जीवन का विवेक, संत की पहचान के लिए अच्छा इंसान बनना जरूरी - आचार्य युवराज पांडेय • छत्तीसगढ़: एलटीटी-सांतरागाछी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन..., लगायेगी चार फेरे,जानें स्टॉपेज और टाइम टेबल • वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च की तैयारी में जुटी दुर्ग कांग्रेस: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग • दुर्ग के दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती पर राजभवन की रोक: नियुक्ति-साक्षात्कार भी स्थगित,जांच की होगी निगरानी • अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश - आचार्य युवराज पांडेय जी महाराज • गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस का संकल्प: सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प • कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव को EOW का नोटिस, कोल घोटाला मामले में हो सकती है पूछताछ, इस आरोप में जेल जा चुके हैं यादव • भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक कार्यों पर उठे सवाल: उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने डिप्टी सीएम अरुण साव से मांगी उच्चस्तरीय जांच, मंत्री ने सचिव को दोषियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश • आज 2 अक्टूबर को दुकानों पर नहीं कर पाएंगे UPI पेमेंट: आखिर क्यों काम नहीं करेंगे सारे QR कोड्स? जानिए पूरी सच्चाई... • भिलाई में चार बेटों के रहते भाजपा नेता के बुजुर्ग माता-पिता हुए बेसहारा: इलाज के लिए पैतृक जमीन बेचने की नौबत, PMO तक पहुंची शिकायत,यकीन न हो तो पढ़ें ये पूरी खबर • पेवर ब्लॉक घोटाला : शहर सरकार एफआईआर नहीं करवाती तो न्यायालय जाएंगे:- रिकेश सेन • शराब खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर: प्रीमियम शराब दुकानों में कैश पेमेंट बंद, ऑनलाइन भुगतान से मिलेगी मदिरा • गौड़ ब्राह्मण समाज, भिलाई ने विधायक रिकेश सेन से की मुलाकात, सामाजिक सरोकारों और समाजहित के विषयों पर हुआ सार्थक संवाद • छत्तीसगढ़: सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज • पुतला दहन पड़ा भारी: जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर समेत 9 कांग्रेस नेताओं की कोर्ट में पेशी • अक्तूबर में बैंक की छुट्टियों की भरमार: 16 दिन नहीं होगा कामकाज, ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट • पहले पिता का साया छिना, अब मां भी नहीं रही: कुम्हारी में सड़क सुरक्षा पर सवाल,डंपर की चपेट में महिला की मौत,चार बच्चों की जिंदगी हुई बेसहारा • 36वें स्थापना दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार रमेश गुप्ता सम्मानित, सत्य और जिम्मेदार पत्रकारिता के संकल्प को मिला सम्मान • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अतिथि व्याख्याताओं की नीति में बदलाव, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण और ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री • भिलाई में युवा कांग्रेस चुनाव पर फर्जी वोटिंग का आरोप, ऑनलाइन मतदान में ‘वोट मैनेजमेंट’ के दावे से सियासी गलियारों में मचा हड़कंप... • जल-जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा में कन्हैया सोनी ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह, दुर्ग से कुम्हारी तक गूंजा जल संरक्षण और राष्ट्र निर्माण का संदेश • बोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कला • सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट: एसआरयू भिलाई में हिंदी पखवाड़े का भव्य समापन, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित • भिलाई निगम में पेवर ब्लॉक घोटाला : विधायक रिकेश की सख्ती से 8 इंजीनियर दोषी करार, बर्खास्तगी की मांग पर गरमाई राजनीति • निगम चुनाव से पहले विधायक रिकेश का मास्टरस्ट्रोक : वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 2052 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात • छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल की चुनाव याचिका पर उच्च न्यायालय में होगी नए सिरे से सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश • भिलाई इस्पात संयंत्र के 'लोहा महाघोटाले' पर सीबीआई का शिकंजा : विधायक रिकेश सेन की मुहिम लाई रंग • बोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब • सड़क पर फर्नीचर फैलाकर कारोबार करना पड़ा भारी: भिलाई निगम ने चलाया डंडा, सामान जब्त कर दुकानदारों को दी कड़ी चेतावनी • विधायक रिकेश की अनोखी पहल : घरेलू सहायिका ढूंढने भटकना नहीं पड़ेगा, जनता कमल सेतु से 1 घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प • राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज भिलाई को मिली नई टीम: लक्ष्मीकांत तिवारी अध्यक्ष, विनोद उपाध्याय महामंत्री और नितेश मिश्रा युवा मंच अध्यक्ष; प्रेम प्रकाश पांडेय बोले— “कलियुग में संगठन ही सबसे बड़ी शक्ति” • ऐसा क्या हुआ कि लेंडिंग करते ही रनवे से टकरा गया इंडिगो विमान? बाल-बाल बचे यात्री • कन्हैया सोनी ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’: 138वें एपिसोड के संदेशों को बताया प्रेरणादायी • Bank हड़ताल टली: IBA और यूनियनों के बीच बातचीत के बाद फैसला,जाने क्या सोमवार को खुलेंगे बैंक? • 28 सितंबर को काले कपड़ों में सड़क पर उतरेगी कांग्रेस: धीरज बाकलीवाल, मुकेश चंद्राकर और राकेश ठाकुर की अगुवाई में दुर्ग में विरोध मार्च • 28 सितंबर को काले कपड़ों में दुर्ग की सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस: धीरज बाकलीवाल, मुकेश चंद्राकर और राकेश ठाकुर संभालेंगे मोर्चा,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी होंगे शामिल • दुर्ग पुलिस और SDRF का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन: दिन-रात अभियान चलाकर 400 से अधिक लोगों की बचाई जान, बाढ़ में फंसे लोगों के लिए बने देवदूत • सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान: ओए-बीएसपी का अभिनंदन समारोह • महानदी में बहकर आई शराब की बोतलों ने मचाई लूट की होड़: जान जोखिम में डालकर जुटे लोग,जुगाड़ वालों ने पुल पर जाल डालकर शुरू की ‘पकड़ो अभियान’ • आज रविवार को भी खुलेंगे सरकारी बैंक: 3 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम, 12 बैंकों के 7.5 लाख कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर • भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई: शंकराचार्य हॉस्पिटल और अर्बन कंपनी पर ₹35 हजार का जुर्माना, बायोमेडिकल कचरा डंप करने पर सख्ती • नीता लोधी की माताश्री कलावती लोधी के निधन पर ताम्रध्वज साहू ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि • DME ने बीपीटी (BPT) प्रथम चरण काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी किया, NEET में शामिल सभी अभ्यर्थी आवेदन के पात्र • भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में मना राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस • पितृपक्ष में गया जाने वालों को राहत, विधायक रिकेश सेन की लगातार तीसरे वर्ष पहल • देवदूत बनी दुर्ग पुलिस: उफनते नाले में जिंदगी और मौत के बीच फंसा युवक...,उतई पुलिस और डायल-112 ने जान जोखिम में डालकर किया सुरक्षित रेस्क्यू,यहां देखें वीडियो • दुर्ग में बाढ़ जैसे हालात: शिवनाथ नदी उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर, महादेव घाट मार्ग बंद, पुलगांव में गणेश विसर्जन पर रोक, 160 से अधिक लोगों का रेस्क्यू,वीडियो में देखिये बारिश का रौद्र रूप • प्रियदर्शनी परिसर में अमानक निर्माण पर विधायक रिकेश सख्त, स्विमिंग पूल-स्केटिंग ग्राउंड की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश • बालोद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू पिकअप वाहन खड़े ट्रक से टकराया, पांच लोगों की मौत और छह घायल
Chhattisgarh Ki Awaaz
अन्य

मीडिया जगत में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी एक सकारात्मक बदलाव:डॉ. बारले

October 03, 2026, 08:14 PM 290

मीडिया जगत में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी एक सकारात्मक बदलाव:डॉ. बारले

13वां आशा इकबाल स्मृति महिला पत्रकार सम्मान समारोह सुपेला में आयोजित

Bharti college
छोटू

पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले और वरिष्ठ अतिथियों की मौजूदगी में 4 महिला पत्रकारों का हुआ सम्मान, वक्ताओं ने कहा—चुनौतियों के बीच पहचान बना रहीं महिलाएं

Soni ji
Sarada

भिलाई। स्वर्गीय आशा इकबाल की पुण्यतिथि के अवसर पर सुपेला स्थित कॉफी हाउस में 'आशा इकबाल स्मृति महिला पत्रकार सम्मान समारोह' का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस विशेष कार्यक्रम में पत्रकारिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली चार महिला पत्रकारों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

खाटू श्याम
Rungta

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री सम्मान से अलंकृत प्रख्यात पंथी नर्तक डॉ. राधेश्याम बारले उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार यशवंत धोटे ने की। विशेष अतिथियों में छत्तीसगढ़ी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ऊषा विश्वकर्मा, जाने-माने साहित्यकार डॉ. सुधीर शर्मा, समाजसेवी गुरमीत धनई तथा वरिष्ठ पत्रकार सहदेव देशमुख शामिल थे। 
समारोह के प्रारंभ में आयोजक वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल ने शुरुआती स्वागत भाषण दिया। उन्होंने उपस्थित अतिथियों, मीडियाकर्मियों एवं गणमान्य नागरिकों का आत्मीय स्वागत करते हुए आयोजन की पृष्ठभूमि और इसके सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस गरिमामयी परंपरा का यह 13वां वर्ष है। इन 13 वर्षों के अनवरत सफर में अब तक छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की लगभग 33 महिला पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है।


इस वर्ष जिन चार उत्कृष्ट महिला पत्रकारों का अभिनंदन किया गया, उनमें दैनिक नवभारत, रायपुर में दो दशकों से अधिक समय से फ़ीचर एडिटर के रूप में कार्यरत आफ़ताब बेगम, दुर्ग शहर की वरिष्ठ सीनियर वीडियो जर्नलिस्ट, 'दैनिक आज की जनधारा' की ब्यूरो तथा 'वीएलसी न्यूज़' के माध्यम से लाखों फ़ॉलोअर्स तक पहुंचने वाली विजयलक्ष्मी चौहान, राजधानी रायपुर से प्रकाशित 'दैनिक छत्तीसगढ़' में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मनीषा निषाद तथा रायपुर-दुर्ग से प्रकाशित 'दैनिक नवप्रदेश' में सह-संपादक का महत्वपूर्ण दायित्व संभाल रहीं शाहिन कुरैशी शामिल हैं। मंच पर अतिथियों द्वारा इन सभी विभूतियों का सम्मान चांदी का सिक्का,शॉल और प्रतीक चिह्न भेंट कर किया गया। जिसके बाद सम्मानित महिला पत्रकारों ने आयोजन समिति एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति अपना हृदय से आभार व्यक्त किया।

अल्ताफ
शमशेर

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने मीडिया के बदलते परिदृश्य और उसमें महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले ने स्व. आशा इकबाल की स्मृति को नमन करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि महिला पत्रकारों को सम्मानित करने की यह पहल अपने आप में एक विशिष्ट और प्रेरणादायी परंपरा है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब राजधानी रायपुर जैसे बड़े शहरों में भी उंगलियों पर गिनने लायक महिला पत्रकार हुआ करती थीं, लेकिन आज भिलाई और दुर्ग जैसे शहरों में भी महिला पत्रकारों की अच्छी-खासी संख्या दिखाई देती है। यह बदलते दौर की एक बेहद सुखद और सकारात्मक छवि है।

साहित्यकार डॉ. सुधीर शर्मा ने स्व. आशा इकबाल और आसिफ इकबाल परिवार के साथ चार दशकों के अपने आत्मीय संबंधों को याद किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में महिलाएं अनेक प्रकार की सामाजिक व व्यावहारिक चुनौतियों का सामना करते हुए मीडिया जगत में अपना एक सशक्त मुकाम बना रही हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।

अध्यक्षीय संबोधन में वरिष्ठ पत्रकार यशवंत धोटे ने सम्मान की इस निरंतर परंपरा की प्रशंसा की और कहा कि निष्ठा के साथ काम करने वाली महिला पत्रकार सही मायनों में इस सम्मान की हकदार हैं। समाजसेवी गुरमीत धनई ने इकबाल परिवार से अपने जुड़ाव को साझा किया और सम्मानित पत्रकारों से भविष्य में भी समाज हित में उत्कृष्ट योगदान देने की उम्मीद जताई। वहीं अभिनेत्री ऊषा विश्वकर्मा ने मीडिया में महिलाओं की निरंतर बढ़ती मौजूदगी को समाज के लिए एक शुभ व सशक्त संकेत करार दिया।

समारोह के अंत में वरिष्ठ पत्रकार सहदेव देशमुख ने उपस्थित सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस गरिमामय आयोजन में राजेंद्र शुक्ला, लखन वर्मा, के. वेणुगोपाल, मुहम्मद जाकिर हुसैन, फैजान खान, दैनिक लोक किरण के पत्रकार शेख आबिद और वरिष्ठ एथलीट ताजुद्दीन सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया। संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल  संचालन वरिष्ठ पत्रकार शाहीन खान ने किया। दोपहर भोज के साथ समारोह का समापन हुआ।

Trending Now