उमंग 2026 : प्रतिभा, परंपरा और उपलब्धियों का रंगारंग उत्सव
उमंग "प्रतिभा का एक ऐसा मंच जहां ज्ञान, कला, कौशल] अनुशासन और रोचक अभिव्यक्ति की सामायिक उड़ान अपना रंग-बिरंगी आकार लेती है । शकुन्तला विद्यालय में वार्षिक उत्सव 05.11.2026 को सुनहरे मंच पर मनाया गया, इस जलसे की मंचीय आभा मुख्य अतिथि श्री गजेन्द्र यादव जी (माननीय शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन), विशेष अतिथि श्री रिकेश सेन जी (विधायक वैशाली नगर विधानसभा भिलाई) की गौरवमयी उपस्थिति से बढ़ी । ईश्वंदना, राष्ट्र-वंदना, अतिथि सत्कार की लौकिक रीतियां निभाई गई। औपचारिक पूर्णता के पश्चात विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन जी रंजना कुमार (उपप्राचार्या) ने अपनी ओजपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया।
इस वर्ष स्कूल तथा बोर्ड परीक्षा मे सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 8 लाख 80 हजार की नगद राशि से सम्मान किया गया - जिसमे सृष्टि चौधरी, अमन कुमार सिंह, पीयूष पटेल को 51-51 हजार की प्रोत्साहित राशि से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार शाला निर्धारित नियमावली में आराधना जयसवाल, नेहा साहू, रितिका धाबडे, पायल गुप्ता को 25000-25000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई । इसी क्रम में विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए— जिसमे 4 छात्रों को 15,000, 14 को 11,000, 7 को 8,000, 1 को 7,000, 11 को 5,000, 2 को 4,000, 3 को 3,000, 10 को 2,000 तथा विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 3 छात्रों को 1,000-1,000 की राशि दी गई । शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक क्षेत्रों में शाला का नाम राज्य स्तर और राष्ट्र स्तर पर गौरान्वित करने वाले विद्यार्थीयो का सम्मान "प्रतिभा स्मृति चिन्ह " व प्रशस्ति पत्र से किया गया।
उत्सव की भव्यता, गुणवत्ता और शाला की उपलब्धियों की गौरव-गंध को देखकर पधारे अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा - जैसे पहाड़ी-पत्थर को तराश कर एक मूर्तिकार प्रतिमा को जीवंत कर देता है ठीक वैसे ही शाला प्रबंधन की सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासित परिवेश और उच्च नियमावली से जो छात्रों का आत्म-विश्वास विकसित किया है वह भुर-भुर प्रशंसनीय है ।
सभा को संबोधित करते हुए शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूलस के डायरेक्टर संजय ओझा जी ने कहा कि शाला की 33 वर्ष की क्रमिक-विकास यात्रा में आप सभी अभिभावकोँ का विश्वास, छात्रों का समर्पण, प्रबंध का सहयोग से आज शकुन्तला विद्यालय इस ऊँचाई तक पहुंचा है। हमारा विद्यालय मात्र शिक्षा केंद्रित संस्थान न रहकर भिन्न-भिन्न कलाओं और प्रतिभाओं में अपनी पहचान राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बना रहा है। कभी कोई योजना या संस्था एक पक्षीय सफलता नहीं प्राप्त करती। आपकी भागीदारी और विश्वास निरंतर हमें उत्तम से अति उत्तम करने की प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। छात्रो के विकास और प्रोत्साहन के लिए प्रबंधन प्रतिवर्ष नगद राशियाँ देता आ रहा है
सत्कार सम्मान के गलियारे से आगे, मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का श्री गणेश - भगवान श्री गणेश की स्तुति से हुआ। मिडिल विंग से - साइबर सेफ्टी,ड्रीम्स डांस,साउथ के धुरंधर, रात्रो नृत्य व कार्निवल डांस की शानदार प्रस्तुति हुई, वहीं प्री प्राइमरी विंग से - द एक्सक्यू स्टोरी, रोर ऑफ अबजरंग, और रील टू मेनिया की मोहक प्रस्तुति हुई।
स्टेट बोर्ड के विद्यार्थियों ने देश भक्ति, राजस्थानी और छत्तीसगढ़ी राज्यों की संस्कृति को अपने नृत्य के माध्यम से शानदार प्रस्तुत किया। हेयर विंग से बॉलीबुड का गोल्डन हिट और आस्था के रूप में सूफी नृत्य की झांकी दिखी। पूरे जलसे की ऊर्जा चारधाम नृत्य में समाहित रही। मंच संचालन की साझेदारी शिक्षक एन. सुनील और पलक जयसवाल ने की। उपस्थित अतिथियों का आभार प्रदर्शन हेड गर्ल प्रकृति साहू और हेड बॉय आयुष चंद्रवंशी ने विनम्र भाव से किया।
इस अवसर पर विद्यालय के गणमान्य एवं प्राचार्य विपिन कुमार, मैनेजर ममता ओझा, आरती मेहरा, अनिता नायर, हेड मिस्ट्रेस सुनीता सक्सेना, सीनियर मिस्ट्रेस बलजीत कौर, आरती जय कुमार, अभय दुबे, प्रभारी राजेश वर्मा, सुभांगिनी चौबे, वनिता तिवारी, प्रतीक ओझा और सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।