भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती समारोह।

दुर्ग, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह के परिपेक्ष्य में आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमो की श्रंखला की कड़ी में भारती विश्ववद्यालय दुर्ग में क्रमशः पुस्तक मेला एवं अलुमिनी मीट का आयोजन दिनांक 11 सितम्बर 2025 को किया गया। अलुमिनी मीट 2025 का संचालन अलुमिनी कमिटी ने आई क्यु एस सी संकाय के सहयोग से किया। इस कार्यक्रम में पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने अनुभव एवं अपनी सफलता के सूत्र इस स्वीकरोक्ति के साथ की उनकी सफलता के बुनियाद में विश्वविद्यालय से प्राप्त शिक्षा रही साझा किया। पूर्व विद्यार्थियों ने वर्तमान विद्यार्थियों को प्रेरित किया और करियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया। कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियों में स्वागत एवं परिचय भाषण, विश्वविद्यालय पर संबोधन, क्विज़ प्रतियोगिता, ऑन द स्पॉट गेम्स और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहे । इस आयोजन ने विश्वविद्यालय और पूर्व छात्रों के बीच संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ किया। कार्यक्रम की सफलता में डॉ. नीतु श्रीवास्तव (जूलॉजी), विद्या चौहान (साइकोलॉजी), मेघा (मैनेजमेंट), आदित्य शाह (मैनेजमेंट) सहित अन्य संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों का उल्लेखनीय योगदान रहा।



इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुस्तकों से जोड़ने एवं पठन-पाठन की आदत विकसित करने के प्रयोजन से पुस्तक मेला एवं पठन जागरूकता सप्ताह का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकाशकों ने पुस्तक प्रदर्शनी लगाई, जिनमें विषय-विशेष की पुस्तकों के साथ महापुरुषों की जीवनी और उनके सिद्धांतों पर आधारित साहित्य तथा भारत के विकास एवं छत्तीसगढ़ से जुडी महत्वपूर्ण किताबे शामिल थे। प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों को विविध विषयों की उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकों से परिचित होने का अवसर प्रदान किया। पुस्तक मेले में 500 से अधिक विद्यार्थियों तथा 100 से अधिक शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दी । इस कार्यक्रम का सफल आयोजन शिक्षा संकाय एवं कला संकाय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसमें डॉ. मनोज कुमार मौर्या एवं डॉ. अजय कुमार सिंह की भूमिका विशेष रही।
कार्यक्रमों में विश्वविद्यालय के प्राधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार, डीन एकेडमिक्स डॉ. आलोक भट्ट तथा डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. स्वाति पांडेय थे।








































