ओए-बीएसपी द्वारा 18 अक्टूबर को निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा मिलेगा परामर्श, बीपी, ब्लड शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जाँच की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध
आयुर्वेद के माध्यम से जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आफिसर्स एसोसिएशन, बीएसपी, भिलाई, Ayurgenomics Welfare Foundation एवं Dr. Abhimanyu’s Ayurveda Multispecialty Hospital के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को एक निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक Officers Association BSP, प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित होगा। शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित विशेषज्ञ परामर्श के साथ ही कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जाँच की सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएँगी।
शिविर में सामान्य रोगों के लिए जनरल मेडिसिन परामर्श, बच्चों के स्वास्थ्य एवं रोगों से संबंधित बाल रोग परामर्श, पंचकर्म परामर्श, बालों एवं त्वचा से संबंधित समस्याओं के लिए परामर्श तथा दर्द एवं पाइल्स प्रबंधन संबंधी सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी। इसके अतिरिक्त बीएमडी (Bone Mineral Density), ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं सीरम कैल्शियम की निःशुल्क जाँच भी की जाएगी।
इस स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञ अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से:
1. डॉ. अविनाश बैस — BAMS, MD, CRAV Guru (जनरल मेडिसिन)
2. डॉ. गरिमा सिंह — BAMS, MD बाल रोग परामर्श
3. डॉ. दामिनी साहू — BAMS, दर्द एवं पाइल्स प्रबंधन
4. डॉ. यशस्वी पटेल — BAMS, पंचकर्म परामर्श
आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव श्री अंकुर मिश्रा ने आफिसर्स एसोसिएशन के सभी सदस्यों एवं भिलाई नगरवासियों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएँ तथा अपने परिवार और परिचितों को भी इसकी जानकारी देकर स्वास्थ्य जागरूकता के इस प्रयास में सहभागी बनें।
शिविर संबंधी विवरण
• दिनांक: रविवार, 18 अक्टूबर 2026
• समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
• स्थान: Officers Association BSP, प्रगति भवन, सिविक सेंटर , भिलाई
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।