सेंट थॉमस कॉलेज, भिलाई में यामिनी सिदार का सम्मान समारोह एवं प्रेरक व्याख्यान का आयोजन

सेंट थॉमस कॉलेज, भिलाई में यामिनी सिदार का सम्मान समारोह एवं प्रेरक व्याख्यान का आयोजन

सेंट थॉमस कॉलेज, भिलाई के समान अवसर प्रकोष्ठ द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह एवं प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यामिनी सिदार, जिन्होंने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद पर चयन होने पर सम्मानित किया गया । यामिनी सिदार ने अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी से जुड़ी रणनीतियाँ, अनुभव और प्रेरणादायी विचार साझा किए । उन्होंने आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया । इनका व्यक्तिगत जीवन चुनौतियों से भरा रहा एवं इन्होंने अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि किसी भी परीक्षा हेतु नियमित पुनरावृत्ति लंबे समय तक पढ़ाई करने से अधिक प्रभावी होती है एवं स्वयं द्वारा तैयार नोट्स परीक्षा में सहायक रहते है । इन्होंने मुख्य परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम केंद्रित अध्ययन द्वारा सफलता प्राप्त की है एवं साक्षात्कार में विषय पर पकड़, समसामयिक घटनाओं की जानकारी, संवाद कौशल और सकारात्मक दृष्टिकोण ही सफलता की कुंजी है । यामिनी सिदार ने यह भी साझा किया कि उन्होंने स्नातक काल से ही तैयारी प्रारंभ कर दी थी। छात्रावास का प्रतिस्पर्धा वातावरण उनके जुनून को और प्रबल करता रहा । दो बार असफल प्रयासों के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपने शिक्षकों, मित्रों तथा परिवार से मिली प्रेरणा को आधार बनाकर आगे बढ़ती रहीं । इस कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. शाइनी मेंडोंस ने यामिनी सिदार का स्वागत किया, डॉ. ज्योत्सना गड़पायले (संयोजक) ने यामिनी सिदार के संघर्ष और दृढ़ संकल्प के बारे मे विस्तार से चर्चा की एवं डॉ. सोनिया पोपली ने सम्पूर्ण कार्यक्रम मे मंच का संचालन किया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण, प्रकोष्ठ के सभी सदस्य एवं छात्र – छात्राये उपस्थित रहे एवं डॉ. कन्हैया कुमार पाण्डेय (सह-संयोजक) ने कार्यंक्रम के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन किया । यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा और उन्हें भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हेतु नयी ऊर्जा प्रदान करेगा ।