भिलाई में शूटर करन साव के घर चला Bulldozar,10 दिन पहले केम्प-2 में चलाई थी गोली,फिलहाल दुर्ग जेल में बंद है आरोपी

भिलाई में आपराधिक गतिविधियों पर निर्णायक कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने आज शूटर करन साव के घर पर बुलडोज़र चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।

करन साव वही आरोपी है, जिसने 10 दिन पहले केम्प-2 क्षेत्र में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था, और वह वर्तमान में दुर्ग जेल में बंद है।

प्रशासनिक टीम के अनुसार करन साव के खिलाफ लगातार अपराधों में लिप्त रहने, क्षेत्र में भय का माहौल बनाने विस्तृत जांच के बाद जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने आज सुबह कार्रवाई को अंजाम दिया। बुलडोज़र कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

अधिकारियों ने कहा कि भिलाई में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों के खिलाफ यह सख़्ती आगे भी जारी रहेगी। सार्वजनिक शांति, नागरिक सुरक्षा और अपराधमुक्त वातावरण सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।