बजट सत्र में शामिल हुआ भिलाई चेम्बर का प्रतिनिधिमंडल: अजय भसीन के नेतृत्व में संसद भवन में बजट सत्र सुना
केंद्र सरकार के आगामी बजट सत्र को लेकर भिलाई चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश सतीश थोरानी जी के निर्देशन में और महामंत्री अजय भसीन के नेतृत्व में दिल्ली पहुँचा।
बजट सत्र के दौरान चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल सदन में मौजूद रहा।
अजय भसीन ने इस बजट को व्यापार के लिए प्रगतिशील बजट बताया।
उन्होंने बताया कि चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी मिला ।
प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने माननीय वित्तमंत्री जी से कहा कि छत्तीसगढ़ को जो आपने critical mineral प्रोसेसिंग और उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी है उसका हम स्वगत करते है इससे घरेलू उत्पादन और प्रसंस्करण बढ़ेगे। साथ ही सरकार ने ऐसे कई खनिजों को राष्ट्रीय रणनीति के तहत महत्व दिया है ताकि आपूर्ति सशक्त हो, आयात निर्भरता कम हो और घरेलू उद्योग मजबूत बने।जो स्वागत योग्य है।



भारत सरकार ने बजट 2026-27 में लॉजिस्टिक्स सेक्टर पर विशेष ध्यान दिया है, जिसमें मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क की प्राथमिकता और समर्थन शामिल है।डेडिकेटेड फ्राइट कॉरिडोर पूर्ण होने से छत्तीसगढ़ की ग्रोथ बढ़ेगी।इन सभी विषयों के लिए चेम्बर आभार करता है।
अजय भसीन जी ने माननीया वित्तमंत्री जी को चेम्बर के कार्यक्रम में आमंत्रित किया।उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ के व्यापारी चेम्बर के माध्यम से विकसित भारत के लिए अपना योगदान दे रहे है।


संसद भवन में दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल जी ने चेम्बर टीम व सी ए टीम को संसद भवन भ्रमण करवाया ।
इस दौरे का उद्देश्य बजट सत्र के दौरान व्यापार, उद्योग एवं लघु उद्यमों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना था।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा विभिन्न मंत्रालयों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं से अवगत कराया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में चेम्बर के शंकर सचदेव,सुनील मिश्रा,सरमद इमाम व सी ए टीम से सी ए राजेश बाफना ,राहुल बत्रा,प्रदीप पाल, प्रतीक अग्रवाल व अनेक पदाधिकारी एवं वरिष्ठ व्यापारी सदस्य शामिल हुए।








































