Breaking News
● कथा के अंतिम दिवस पर भावुक हुए पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बोले - इस आयोजन को कभी नहीं भूलूंगा ● हनुमान सेवा समिति ने लिया संकल्प - हर के सहयोग से होगा भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह ● छत्तीसगढ़: सिर्फ 1 हजार रुपए के लिए दोस्त ने ही कर दी दोस्त की हत्या..., जंगल में ले जाकर सिर पर बरसाई लकड़ी,नदी में बहाए हथियार और मोबाइल ● छत्तीसगढ़ से ग्राउंड रिपोर्ट: कैसे बदल रहा बस्तर? पंडुम कैफे में काम करने वाले पूर्व नक्सलियों ने बताई कहानी,पढ़िए पूर्व माओवादियों की बातचीत पर आधारित यह ग्राउंड रिपोर्ट ● मीडिया जगत में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी एक सकारात्मक बदलाव:डॉ. बारले ● सत्संग से ही मिलता है जीवन का विवेक, संत की पहचान के लिए अच्छा इंसान बनना जरूरी - आचार्य युवराज पांडेय ● छत्तीसगढ़: एलटीटी-सांतरागाछी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन..., लगायेगी चार फेरे,जानें स्टॉपेज और टाइम टेबल ● वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च की तैयारी में जुटी दुर्ग कांग्रेस: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग ● दुर्ग के दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती पर राजभवन की रोक: नियुक्ति-साक्षात्कार भी स्थगित,जांच की होगी निगरानी ● अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश - आचार्य युवराज पांडेय जी महाराज ● गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस का संकल्प: सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प ● कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव को EOW का नोटिस, कोल घोटाला मामले में हो सकती है पूछताछ, इस आरोप में जेल जा चुके हैं यादव ● भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक कार्यों पर उठे सवाल: उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने डिप्टी सीएम अरुण साव से मांगी उच्चस्तरीय जांच, मंत्री ने सचिव को दोषियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश ● आज 2 अक्टूबर को दुकानों पर नहीं कर पाएंगे UPI पेमेंट: आखिर क्यों काम नहीं करेंगे सारे QR कोड्स? जानिए पूरी सच्चाई... ● भिलाई में चार बेटों के रहते भाजपा नेता के बुजुर्ग माता-पिता हुए बेसहारा: इलाज के लिए पैतृक जमीन बेचने की नौबत, PMO तक पहुंची शिकायत,यकीन न हो तो पढ़ें ये पूरी खबर ● पेवर ब्लॉक घोटाला : शहर सरकार एफआईआर नहीं करवाती तो न्यायालय जाएंगे:- रिकेश सेन ● शराब खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर: प्रीमियम शराब दुकानों में कैश पेमेंट बंद, ऑनलाइन भुगतान से मिलेगी मदिरा ● गौड़ ब्राह्मण समाज, भिलाई ने विधायक रिकेश सेन से की मुलाकात, सामाजिक सरोकारों और समाजहित के विषयों पर हुआ सार्थक संवाद ● छत्तीसगढ़: सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज ● पुतला दहन पड़ा भारी: जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर समेत 9 कांग्रेस नेताओं की कोर्ट में पेशी ● अक्तूबर में बैंक की छुट्टियों की भरमार: 16 दिन नहीं होगा कामकाज, ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट ● पहले पिता का साया छिना, अब मां भी नहीं रही: कुम्हारी में सड़क सुरक्षा पर सवाल,डंपर की चपेट में महिला की मौत,चार बच्चों की जिंदगी हुई बेसहारा ● 36वें स्थापना दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार रमेश गुप्ता सम्मानित, सत्य और जिम्मेदार पत्रकारिता के संकल्प को मिला सम्मान ● साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अतिथि व्याख्याताओं की नीति में बदलाव, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण और ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री ● भिलाई में युवा कांग्रेस चुनाव पर फर्जी वोटिंग का आरोप, ऑनलाइन मतदान में ‘वोट मैनेजमेंट’ के दावे से सियासी गलियारों में मचा हड़कंप... ● जल-जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा में कन्हैया सोनी ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह, दुर्ग से कुम्हारी तक गूंजा जल संरक्षण और राष्ट्र निर्माण का संदेश ● बोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कला ● सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट: एसआरयू भिलाई में हिंदी पखवाड़े का भव्य समापन, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित ● भिलाई निगम में पेवर ब्लॉक घोटाला : विधायक रिकेश की सख्ती से 8 इंजीनियर दोषी करार, बर्खास्तगी की मांग पर गरमाई राजनीति ● निगम चुनाव से पहले विधायक रिकेश का मास्टरस्ट्रोक : वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 2052 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात ● छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल की चुनाव याचिका पर उच्च न्यायालय में होगी नए सिरे से सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश ● भिलाई इस्पात संयंत्र के 'लोहा महाघोटाले' पर सीबीआई का शिकंजा : विधायक रिकेश सेन की मुहिम लाई रंग ● बोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब ● सड़क पर फर्नीचर फैलाकर कारोबार करना पड़ा भारी: भिलाई निगम ने चलाया डंडा, सामान जब्त कर दुकानदारों को दी कड़ी चेतावनी ● विधायक रिकेश की अनोखी पहल : घरेलू सहायिका ढूंढने भटकना नहीं पड़ेगा, जनता कमल सेतु से 1 घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प ● राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज भिलाई को मिली नई टीम: लक्ष्मीकांत तिवारी अध्यक्ष, विनोद उपाध्याय महामंत्री और नितेश मिश्रा युवा मंच अध्यक्ष; प्रेम प्रकाश पांडेय बोले— “कलियुग में संगठन ही सबसे बड़ी शक्ति” ● ऐसा क्या हुआ कि लेंडिंग करते ही रनवे से टकरा गया इंडिगो विमान? बाल-बाल बचे यात्री ● कन्हैया सोनी ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’: 138वें एपिसोड के संदेशों को बताया प्रेरणादायी ● Bank हड़ताल टली: IBA और यूनियनों के बीच बातचीत के बाद फैसला,जाने क्या सोमवार को खुलेंगे बैंक? ● 28 सितंबर को काले कपड़ों में सड़क पर उतरेगी कांग्रेस: धीरज बाकलीवाल, मुकेश चंद्राकर और राकेश ठाकुर की अगुवाई में दुर्ग में विरोध मार्च ● 28 सितंबर को काले कपड़ों में दुर्ग की सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस: धीरज बाकलीवाल, मुकेश चंद्राकर और राकेश ठाकुर संभालेंगे मोर्चा,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी होंगे शामिल ● दुर्ग पुलिस और SDRF का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन: दिन-रात अभियान चलाकर 400 से अधिक लोगों की बचाई जान, बाढ़ में फंसे लोगों के लिए बने देवदूत ● सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान: ओए-बीएसपी का अभिनंदन समारोह ● महानदी में बहकर आई शराब की बोतलों ने मचाई लूट की होड़: जान जोखिम में डालकर जुटे लोग,जुगाड़ वालों ने पुल पर जाल डालकर शुरू की ‘पकड़ो अभियान’ ● आज रविवार को भी खुलेंगे सरकारी बैंक: 3 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम, 12 बैंकों के 7.5 लाख कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर ● भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई: शंकराचार्य हॉस्पिटल और अर्बन कंपनी पर ₹35 हजार का जुर्माना, बायोमेडिकल कचरा डंप करने पर सख्ती ● नीता लोधी की माताश्री कलावती लोधी के निधन पर ताम्रध्वज साहू ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि ● DME ने बीपीटी (BPT) प्रथम चरण काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी किया, NEET में शामिल सभी अभ्यर्थी आवेदन के पात्र ● भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में मना राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस ● पितृपक्ष में गया जाने वालों को राहत, विधायक रिकेश सेन की लगातार तीसरे वर्ष पहल
• कथा के अंतिम दिवस पर भावुक हुए पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बोले - इस आयोजन को कभी नहीं भूलूंगा • हनुमान सेवा समिति ने लिया संकल्प - हर के सहयोग से होगा भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह • छत्तीसगढ़: सिर्फ 1 हजार रुपए के लिए दोस्त ने ही कर दी दोस्त की हत्या..., जंगल में ले जाकर सिर पर बरसाई लकड़ी,नदी में बहाए हथियार और मोबाइल • छत्तीसगढ़ से ग्राउंड रिपोर्ट: कैसे बदल रहा बस्तर? पंडुम कैफे में काम करने वाले पूर्व नक्सलियों ने बताई कहानी,पढ़िए पूर्व माओवादियों की बातचीत पर आधारित यह ग्राउंड रिपोर्ट • मीडिया जगत में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी एक सकारात्मक बदलाव:डॉ. बारले • सत्संग से ही मिलता है जीवन का विवेक, संत की पहचान के लिए अच्छा इंसान बनना जरूरी - आचार्य युवराज पांडेय • छत्तीसगढ़: एलटीटी-सांतरागाछी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन..., लगायेगी चार फेरे,जानें स्टॉपेज और टाइम टेबल • वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च की तैयारी में जुटी दुर्ग कांग्रेस: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग • दुर्ग के दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती पर राजभवन की रोक: नियुक्ति-साक्षात्कार भी स्थगित,जांच की होगी निगरानी • अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश - आचार्य युवराज पांडेय जी महाराज • गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस का संकल्प: सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प • कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव को EOW का नोटिस, कोल घोटाला मामले में हो सकती है पूछताछ, इस आरोप में जेल जा चुके हैं यादव • भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक कार्यों पर उठे सवाल: उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने डिप्टी सीएम अरुण साव से मांगी उच्चस्तरीय जांच, मंत्री ने सचिव को दोषियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश • आज 2 अक्टूबर को दुकानों पर नहीं कर पाएंगे UPI पेमेंट: आखिर क्यों काम नहीं करेंगे सारे QR कोड्स? जानिए पूरी सच्चाई... • भिलाई में चार बेटों के रहते भाजपा नेता के बुजुर्ग माता-पिता हुए बेसहारा: इलाज के लिए पैतृक जमीन बेचने की नौबत, PMO तक पहुंची शिकायत,यकीन न हो तो पढ़ें ये पूरी खबर • पेवर ब्लॉक घोटाला : शहर सरकार एफआईआर नहीं करवाती तो न्यायालय जाएंगे:- रिकेश सेन • शराब खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर: प्रीमियम शराब दुकानों में कैश पेमेंट बंद, ऑनलाइन भुगतान से मिलेगी मदिरा • गौड़ ब्राह्मण समाज, भिलाई ने विधायक रिकेश सेन से की मुलाकात, सामाजिक सरोकारों और समाजहित के विषयों पर हुआ सार्थक संवाद • छत्तीसगढ़: सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज • पुतला दहन पड़ा भारी: जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर समेत 9 कांग्रेस नेताओं की कोर्ट में पेशी • अक्तूबर में बैंक की छुट्टियों की भरमार: 16 दिन नहीं होगा कामकाज, ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट • पहले पिता का साया छिना, अब मां भी नहीं रही: कुम्हारी में सड़क सुरक्षा पर सवाल,डंपर की चपेट में महिला की मौत,चार बच्चों की जिंदगी हुई बेसहारा • 36वें स्थापना दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार रमेश गुप्ता सम्मानित, सत्य और जिम्मेदार पत्रकारिता के संकल्प को मिला सम्मान • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अतिथि व्याख्याताओं की नीति में बदलाव, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण और ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री • भिलाई में युवा कांग्रेस चुनाव पर फर्जी वोटिंग का आरोप, ऑनलाइन मतदान में ‘वोट मैनेजमेंट’ के दावे से सियासी गलियारों में मचा हड़कंप... • जल-जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा में कन्हैया सोनी ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह, दुर्ग से कुम्हारी तक गूंजा जल संरक्षण और राष्ट्र निर्माण का संदेश • बोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कला • सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट: एसआरयू भिलाई में हिंदी पखवाड़े का भव्य समापन, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित • भिलाई निगम में पेवर ब्लॉक घोटाला : विधायक रिकेश की सख्ती से 8 इंजीनियर दोषी करार, बर्खास्तगी की मांग पर गरमाई राजनीति • निगम चुनाव से पहले विधायक रिकेश का मास्टरस्ट्रोक : वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 2052 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात • छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल की चुनाव याचिका पर उच्च न्यायालय में होगी नए सिरे से सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश • भिलाई इस्पात संयंत्र के 'लोहा महाघोटाले' पर सीबीआई का शिकंजा : विधायक रिकेश सेन की मुहिम लाई रंग • बोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब • सड़क पर फर्नीचर फैलाकर कारोबार करना पड़ा भारी: भिलाई निगम ने चलाया डंडा, सामान जब्त कर दुकानदारों को दी कड़ी चेतावनी • विधायक रिकेश की अनोखी पहल : घरेलू सहायिका ढूंढने भटकना नहीं पड़ेगा, जनता कमल सेतु से 1 घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प • राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज भिलाई को मिली नई टीम: लक्ष्मीकांत तिवारी अध्यक्ष, विनोद उपाध्याय महामंत्री और नितेश मिश्रा युवा मंच अध्यक्ष; प्रेम प्रकाश पांडेय बोले— “कलियुग में संगठन ही सबसे बड़ी शक्ति” • ऐसा क्या हुआ कि लेंडिंग करते ही रनवे से टकरा गया इंडिगो विमान? बाल-बाल बचे यात्री • कन्हैया सोनी ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’: 138वें एपिसोड के संदेशों को बताया प्रेरणादायी • Bank हड़ताल टली: IBA और यूनियनों के बीच बातचीत के बाद फैसला,जाने क्या सोमवार को खुलेंगे बैंक? • 28 सितंबर को काले कपड़ों में सड़क पर उतरेगी कांग्रेस: धीरज बाकलीवाल, मुकेश चंद्राकर और राकेश ठाकुर की अगुवाई में दुर्ग में विरोध मार्च • 28 सितंबर को काले कपड़ों में दुर्ग की सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस: धीरज बाकलीवाल, मुकेश चंद्राकर और राकेश ठाकुर संभालेंगे मोर्चा,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी होंगे शामिल • दुर्ग पुलिस और SDRF का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन: दिन-रात अभियान चलाकर 400 से अधिक लोगों की बचाई जान, बाढ़ में फंसे लोगों के लिए बने देवदूत • सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान: ओए-बीएसपी का अभिनंदन समारोह • महानदी में बहकर आई शराब की बोतलों ने मचाई लूट की होड़: जान जोखिम में डालकर जुटे लोग,जुगाड़ वालों ने पुल पर जाल डालकर शुरू की ‘पकड़ो अभियान’ • आज रविवार को भी खुलेंगे सरकारी बैंक: 3 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम, 12 बैंकों के 7.5 लाख कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर • भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई: शंकराचार्य हॉस्पिटल और अर्बन कंपनी पर ₹35 हजार का जुर्माना, बायोमेडिकल कचरा डंप करने पर सख्ती • नीता लोधी की माताश्री कलावती लोधी के निधन पर ताम्रध्वज साहू ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि • DME ने बीपीटी (BPT) प्रथम चरण काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी किया, NEET में शामिल सभी अभ्यर्थी आवेदन के पात्र • भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में मना राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस • पितृपक्ष में गया जाने वालों को राहत, विधायक रिकेश सेन की लगातार तीसरे वर्ष पहल
Chhattisgarh Ki Awaaz
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से ग्राउंड रिपोर्ट: कैसे बदल रहा बस्तर? पंडुम कैफे में काम करने वाले पूर्व नक्सलियों ने बताई कहानी,पढ़िए पूर्व माओवादियों की बातचीत पर आधारित यह ग्राउंड रिपोर्ट

October 04, 2026, 11:35 AM 2120

छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में स्थित बस्तर सिर्फ एक भौगोलिक क्षेत्र का नाम नहीं, बल्कि अपनी आदिवासी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन व लोक परंपराओं और समृद्ध प्राकृतिक विरासत के लिए पहचाना जाने वाला क्षेत्र है। अब यहां के आत्मसमर्पित पूर्व माओवादियों की जिंदगी कैसे बदल रही है? मुख्यधारा से जुड़ने के बाद वो क्या कह रहे हैं? पढ़िए पूर्व माओवादियों की बातचीत पर आधारित यह ग्राउंड रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे तीस पर स्थित केशकाल की घाटी को बस्तर का प्रवेश द्वार कहा जाता है। इस घाटी को पार करते हुए जैसे ही हम कुछ घंटे बाद जगदलपुर पहुंचे, तो शाम के छह बज चुके थे। हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। जगह थी जिला मुख्यालय में स्थित सिटी कोतवाली के पीछे आधुनिक सुविधाओं से युक्त 'पंडुम कैफे'। इस कैफे में कुछ पूर्व आत्मसमर्पित माओवादियों के साथ हिंसा से प्रभावित लोग भी काम करते हैं। इस दौरान पूर्व माओवादियों ने बीते हुए दिनों और मौजूदा बस्तर को लेकर अपनी बात रखी है। इस ग्राउंड रिपोर्ट में जानिए, उन्होंने क्या-क्या बताया?

Bharti college
छोटू

अब देश-भर से लोग बस्तर घूमने आ रहे'
आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व माओवादी और 'पंडुम कैफे में काम करने वाले हेमुधर नाग बताते हैं, ''यदि आप 2009-10 के बस्तर की बात करेंगे तो वे दिन बहुत कठिन थे। जनसुविधाओं का बड़े पैमाने पर अभाव था। आप सोचिए, ऐसी-ऐसी जगहें थीं, जहां बाइक तो छोड़िए, पैदल जाने में भी कठिनाई होती थी। मैं अपने गांव चंदेला की बात करूं तो वहां बाइक नहीं जा पाती थी। हेलीकॉप्टर से राशन पहुंचाया जाता था। अब मेरे गांव में बिजली, सड़क और आंगनवाड़ी है। मैं ऐसे ही जनसुविधाओं से युक्त बस्तर चाहता हूं।''

Soni ji
Sarada

हेमुधर उर्फ पवन नाग (36) पूर्व में आठ वर्षों तक माओवादियों के साथ रह चुके हैं। उनका गांव चंदेला, थाना मारडुम में स्थित है। पवन नाग जब कक्षा पांचवीं में पढ़ रहे थे, तभी उनके घर पर माओवादियों का आना-जाना लगा रहता था। यहीं से वह माओवादियों की पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 28 मई 2016 को जगदलपुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। अब पांडुम कैफे में काम कर रहे हैं। अपनी जिंदगी को एक नए तरीके से जी रहे हैं।

खाटू श्याम
Rungta

यहां के हालात पर वो कहते हैं कि पहले लोग बस्तर आने को तरसते थे। माओवादियों के खौफ की वजह से लोग डरते थे। अब लोग आसानी से आ-जा रहे हैं। देश के कई हिस्सों से लोग हमसे मिलने आ रहे हैं। सरकार से मैं यह चाहता हूं कि बस्तर में जहां विकास नहीं है और बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, वहां जनसुविधाओं की पहुंच बने। अच्छी सड़कें, बिजली और इलाज की व्यवस्था हो।

अब चैन से जी रहे हैं जिंदगी'
हेमुधर नाग से मौजूदा जिंदगी से जुड़ा सवाल पूछा गया तो वह कहते हैं कि पहले और अब की जिंदगी में बहुत अंतर आया है। माओवादियों के साथ कोई निश्चित ठिकाना नहीं होता था। रहने-खाने का कोई समय नहीं था। जीवन चुनौतियों से भरा हुआ था। जब से मुख्यधारा में आए हैं, चैन से जी रहे हैं। सो रहे हैं, खा रहे हैं। खास से लेकर आम लोगों से मिल-जुल रहे हैं। पहले ऐसा नहीं था। वर्तमान का जीवन अधिक सरल है पूर्व की अपेक्षा।

अल्ताफ
शमशेर

हमने कभी नहीं सोचा था कि बस्तर से नक्सलवाद खत्म होगा'
नक्सलवाद के मुद्दे पर हेमुधर कहते हैं कि हम लोगों ने कभी नहीं सोचा था कि बस्तर इतनी जल्दी नक्सलमुक्त हो जाएगा। सरकार ने जो डेडलाइन 31 मार्च 2026 की तय की थी, उसे पूरा किया है। पहले सरकारें यहां चुनाव जीतने के लिए आती थीं। नेता वोट के लिए झूठे वादे करके चले जाते थे, लेकिन मौजूदा सरकार ने बस्तर के लोगों से जो-जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा कर रही है। मेरी बस्तर के सभी बेटा-बेटियों से अपील है वो सब आगे बढ़ें। बस्तर का नाम रोशन करें।

जंगल की जिंदगी छोड़ अब कैफे में काम, फगुनी ने बताया कैसे बदली पूरी जिंदगी
फगुनी कश्यप वर्ष 2023 में माओवादियों के संगठन से जुड़ी थीं। बीते  कुछ माह पहले ही उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया था। वर्तमान में वह जगदलपुर स्थित 'पंडुम कैफे' में काम कर रही हैं। उन्होंने माओवादी संगठन में बिताए करीब तीन वर्षों के अनुभव साझा किए।

फगुनी ने बताया, "मैं तीन वर्षों तक पार्टी में शामिल रही थी। वहां का जीवन जटिलताओं से भरा हुआ था। सुबह चार बजे उठ जाती थी। अपनी जगह पर बैठकर उजाला होने का इंतजार करती थी। इसके बाद दैनिक कार्यों में जुट जाते थे। फिर सब लोग साथ में चाय पीते थे। कुछ खाने के बाद सब अपने-अपने काम में जुट जाते थे। यहां मैं सिविल में काम करती थी। विशेष तौर पर मेरे पास स्काउट का काम था। दिन में दो से तीन बार हम लोग अपनी जगह बदलते थे।"

माओवादियों के स्कूल में तीसरी कक्षा तक पढ़ाई'
नक्सली शिक्षा के बारे में फगुनी ने बताया कि माओवादियों के स्कूल में गोंडी और हिंदी भाषा में शिक्षा दी जाती थी। मैंने तीसरी कक्षा तक पढ़ाई की थी, लेकिन मेरे पास प्रमाण के तौर पर कोई अंकसूची नहीं है। मैं आगे भी पढ़ना चाहती हूं। इन स्कूलों में पढ़ने वालों को भूगोल के बारे में भी जानकारी दी जाती थी। जंगलों में कैसे रहना है? यदि पुलिस से सामना हो जाए तो कैसे बचना है? इस तरह के तमाम पार्टी से जुड़े प्रशिक्षण दिए जाते थे। फगुनी ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक बार जंगल में पुलिस ने उनको और उनकी टीम के सदस्यों को घेर लिया था। उस समय वे तीन लोग थे। बड़ी मुश्किल से बिना गोली चलाए वे दूसरे रास्ते से बचकर आगे निकलीं थी। सुरक्षाबलों से जंगल में उनका यह पहला आमना-सामना था। उस दिन किसी तरह जान बचाकर खुदको सुरक्षित किया था।

माओवादियों में विवाह के लिए दोनों की सहमति जरूरी'
माओवादियों के बीच होने वाले विवाह के बारे में फगुनी ने बताया कि इसके लिए लड़का और लड़की दोनों की सहमति जरूरी होती है। इसके साथ ही पार्टी के बड़े नेताओं की सहमति भी आवश्यक होती है। जब दोनों पक्षों की सहमति हो जाती थी, तो माओवाद में शामिल लड़के और लड़की का वहीं विवाह करा दिया जाता था।

फगुनी ने बताया कि माओवादियों के साथ रहते हुए काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। घरवालों से मिलने की अनुमति नहीं थी। वह तीन साल तक माओवादियों के साथ रहीं और इस दौरान एक बार भी अपने घरवालों से नहीं मिल पाईं थी। आवश्यक कार्य पर भी उन्हें मिलने परिजनों से नहीं दिया जाता था। अब वो जब मन करता है, तब घरवालों से मिलने चली जाती हैं। नौकरी करके आत्मनिर्भर बनी हूं। अपने खर्चे और घर वालों के लिए कैफे से काम करके पैसा जुटाती हूं। अब पहले काफी राहत महसूस होती थी। जीवन आराम दायक बना है।

11 की उम्र में माओवाद की राह, 14 साल बाद बदली लक्ष्मण मंडावी की जिंदगी
ये हैं पूर्व माओवादी लक्ष्मण मंडावी (25)। जब उनकी उम्र 11 वर्ष थी, तभी से माओवादी संगठन ज्वॉइन कर लिया था। ये कुल 14 वर्षों तक माओवादी संगठन में रहे। 10 अक्तूबर 2025 को 210 नक्सलियों के साथ जगदलपुर में आत्मसमर्पण किया था। वर्तमान में पंडुम कैफे के साथ जुड़कर आगे बढ़ रहे हैं।

माओवाद के अपने प्रारंभिक दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि 2005 में सलवा जुडूम से जुड़े लोगों ने उनका घर जला दिया था। इससे आहत होकर उन्होंने माओवादी की राह अपना ली थी। लेकिन अब उनकी दुनिया पूरी तरह बदल चुकी है।

जब उनसे पूछा गया कि माओवादियों के साथ रहने के दौरान बाहरी दुनिया से कैसे संपर्क बनाते थे? इस पर लक्ष्मण मंडावी ने बताया कि रेडियो के माध्यम से समाचार सुनते थे। देश-दुनिया की जानकारी रेडियो के समाचार के माध्यम से मिलती थी। न्यूज पेपर भी आता था। लेकिन जैसे-जैसे तकनीक आती गई, पेपर की जगह ई-पेपर ने ले ली। स्मार्ट मोबाइल फोन और टैब में ही हमें अन्य जानकारियां और समाचार आसानी से मिल जाते थे। इन्हीं जनमाध्यमों के जरिए हम जंगल में रहते हुए बाहरी दुनिया की जानकारी रखते थे। अब हम चाहते हैं कि बस्तर का विकास हो। लोगों के बीच कोई भेदभाव न हो। सब आपसी भाईचारे के साथ रहें।

Trending Now