भारती विश्वविद्यालयः वन्यजीव सप्ताह मे पोस्टर मेकिंग, योग सत्र आयोजित
दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में एनएसएस , आईक्यूएसी प्रकोष्ठ, प्राणीशास्त्र विभाग एवं वनस्पति शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये।
वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता मे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग ले पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, निर्णायक की भूमिका अकादमिक डीन डॉ. जी. तिरुपति राव एवं मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पूर्णिमा तिवारी ने निभाई। प्रतियोगिता में बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर (वनस्पति शास्त्र) की मुस्कान साहू ने प्रथम, एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर (वनस्पति शास्त्र) के अक्षत साहू ने द्वितीय तथा बी.कॉम. पंचम सेमेस्टर की दिव्या साहू एवं फार्मेसी सप्तम सेमेस्टर की डॉली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी प्रसिद्ध योग गुरु श्री जयंता दास का योग सत्र था, उन्होंने योग के माध्यम से आनंदमय जीवन और तनाव मुक्त जीवन शैली के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
आयोजन के आयोजन में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रोशन नोन्हारे, समन्वयक निखिल देव प्रसाद, वीरेंद्र वैष्णव, रजत आनंद, प्रियंका सिन्हा, योगिता सिन्हा, प्राणीशास्त्र विभाग से लीलम चंद्राकर, स्वीटी तिवारी तथा वनस्पति शास्त्र विभाग से युक्ति नोन्हारे एवं प्रियंका साहू का योगदान रहा।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने आयोजक टीम के प्रयासों की सराहना कर भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।