भिलाई-दुर्ग में गूंजी ‘सेवा संकल्प’ की ज्योति, PM मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर को किया याद; कन्हैया सोनी समेत कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा-समर्पण का संकल्प
दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दुर्ग में आयोजित ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ और ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा से जुड़े कार्यों को स्मरण करते हुए वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लाइव संबोधन को उपस्थित लोगों ने सुना। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनभागीदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों, कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों के बीच सेवा तथा राष्ट्र निर्माण को लेकर सहभागिता का संदेश दिया गया।
सेवा ज्योति यात्रा पंडित रविशंकर स्टेडियम से प्रारंभ होकर बस स्टैंड और गांधी चौक होते हुए पटेल चौक तक पहुंची। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और नागरिकों ने भाग लिया। यात्रा के माध्यम से सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा विकसित भारत के लक्ष्य में नागरिकों की भागीदारी का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कन्हैया सोनी ने कहा कि सेवा और समर्पण की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ सेवा और राष्ट्रहित की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान सेवा, स्वच्छता, जनभागीदारी और विकसित भारत की थीम को भी प्रमुखता दी गई। रविशंकर शुक्ल स्टेडियम परिसर में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर विशाल रंगोली तैयार की गई, जिसके माध्यम से देश की विकास यात्रा और सेवा भावना को रचनात्मक रूप में प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, विधायक ललित चंद्राकर, विधायक रिकेश सेन, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, महापौर अलका बाघमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और नागरिकों की सहभागिता भी कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता रही।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने तथा सेवा, समर्पण और जिम्मेदारी की भावना के साथ राष्ट्रहित में योगदान देने का संकल्प लिया। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से आयोजकों ने सेवा भावना को राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए जनभागीदारी को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।