भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में मना विश्व पर्यावास दिवस
दुर्ग | भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग के एनसीसी प्रकोष्ठ, 1 छत्तीसगढ़ आर एंड वी रेजिमेंट एनसीसी, अंजोरा, दुर्ग द्वारा "पुनीत सागर अभियान" के अंतर्गत "विश्व पर्यावास दिवस" के अवसर पर पोस्टर प्रस्तुति एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ परिवेश, पर्यावरण संरक्षण को समर्पित सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, इसके माध्यम से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को स्वस्थ पर्यावास बनाए रखने तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम कुलपति डाक्टर बी एन तिवारी के संस्थागत सहयोग तथा कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। एनसीसी प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. आस्था चतुर्वेदी कार्यक्रम का समन्वय किया।
पोस्टर प्रस्तुति द्वारा एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता, पर्यावरणीय जिम्मेदारी तथा सुरक्षित एवं सतत परिवेश के महत्व को दर्शाया, साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं सार्वजनिक स्थानों की जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रैली निकाली गई।
कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों के साथ बड़ी संख्या मे विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यो, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने शिरकत की।
उक्त आयोजन पर्यावरण जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति भारती विश्वविद्यालय प्रबंधन की सतत प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।