ज्ञानेश कुमार को हटाया जाये नही तो लोकतंत्र बचाओ आंदोलन होता रहेगा: अय्यूब खान
12 ऑक्टबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित "सेव फॉर डेमोक्रेसी" अभियान के तहत लोकतंत्र और संविधान की रक्षा को लेकर विशाल प्रदर्शन मार्च किया गया दिल्ली में किया गया जिसमें लाखों लोगों शामिल हुये।
इस आंदोलन का नेतृत्व विपक्षी पार्टी इंडिया गठबन्धन के प्रमुख नेता जन ने किया कांग्रेस की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने किया।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आंदोलन में चुनाव आयोग द्वारा की जा रही धांधली, वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर आवाज उठाई गई और साथ कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाया नहीं जायेगा तब तक ये कांग्रेस आराम से नहीं बैठेगी
।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री अय्यूब खान भी दिल्ली में शामिल हुए। श्री खान ने कहा कि,
"आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रहा और EVM पर जनता का भरोसा खत्म हो चुका है। हम मांग करते हैं कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और EVM हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए।"
"ज्ञानेश हटाओ, EVM हटाओ, देश बचाओ" का नारा अब पूरे देश में गूंजेगा और छत्तीसगढ़ के हर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर इस लड़ाई को लड़ेंगे।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।