राहुल गांधी के खिलाफ भिलाई में भाजपा महिला मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश; कन्हैया सोनी समेत भाजपा नेता उतरे मैदान में
भिलाई। राहुल गांधी के विरोध में महिला मोर्चा जिला भिलाई के नेतृत्व में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की बहनों ने एकजुटता के साथ विरोध प्रदर्शन में भाग लिया और राहुल गांधी के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। पुतला दहन कार्यक्रम के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी राजनीतिक असहमति और विरोध को सार्वजनिक रूप से सामने रखा।
इस अवसर पर कन्हैया सोनी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) की सहभागिता भी रही। उनके साथ ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को संगठनात्मक एकजुटता का स्वरूप दिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, जिले के पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तथा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी राजनीतिक नाराजगी जाहिर की। कार्यक्रम में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और ओबीसी मोर्चा की सहभागिता ने भाजपा संगठन के विभिन्न मोर्चों की सामूहिक भागीदारी को प्रदर्शित किया।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।