सेंट थॉमस महाविद्यालय में नशामुक्ति पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं एनसीसी द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयीl कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय की अधिष्ठाता अकादमीक डॉ देबजानी मुखर्जी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्रों क़ो नशे से दूर रहने के लिये प्रेरित कियाl कार्यक्रम की अध्यक्ष एवं रूआबांधा सेक्टर की पार्षद श्रीमती माया यादव ने छात्रों क़ो सम्बोधित करते हुए कहा कि आजकल लड़कों के साथ लड़कियाँ भी नशे की लत से जूझ रहीं हैंl हमें अपनी युवा पीढ़ी क़ो नशे से बचाना हैl कार्यशाला में कल्याणी नशा मुक्ति केंद्र के संचालक श्री अजय कल्याणी एवं गायत्री परिवार दुर्ग जोन के श्री युगल किशोर जी ने छात्रों क़ो प्रेजेंटेशन के माध्यम से नशे से बचने और अपने परिवार क़ो भी बचाने के लिये प्रेरित कियाl महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ शाइनी मेंडोस एवं प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ पी एस वर्गीस ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अपनी शुभकामनायें दीl इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन से उप संचालक श्री ए. पी. गौतम, गायत्री परिवार भिलाई से डॉ पी एल साव, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी भिलाई से डॉ बी के बेनिभाई एवं प्रभारी अधिकारी जयंत ठाकुर तथा महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित थेl कार्यक्रम का संचालन रासेयो इकाई के स्वयंसेवक खुशाल साहू एवं इसवी साधु ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन रासेयो इकाई की अनुशासन प्रभारी खुशबू वारिवे ने दियाl।










































