Breaking News
● विधायक रिकेश की वैशाली नगर विधानसभा में बहेगी विकास की बयार : 37 वार्ड के लिए 9.41 करोड़ से अधिक के 49 विकास कार्यों को मिली मंजूरी ● गरबा विवाद: बजरंग दल के हंगामे पर भड़के भूपेश, बोले- संघ-भाजपा नेताओं के परिवारों के रिश्ते कहां…सबको पता ● ओए-बीएसपी द्वारा 18 अक्टूबर को निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा मिलेगा परामर्श, बीपी, ब्लड शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जाँच की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध ● छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: स्वेच्छा से देह व्यापार करना अपराध नहीं, तीन महिलाओं को राहत ● भिलाई के श्री राम मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम, भाजपा नेता कन्हैया सोनी की गरिमामयी उपस्थिति में भक्तिमय हुआ रामनगर ● बसों का किराया बढ़ाया जाना जनता पर अन्याय सरकार पुनर्विचार कर जनता को राहत दे : अलताफ अहमद ● दुर्ग में युवती की मौत से सनसनी: सुसाइड नोट में युवक पर प्रताड़ना, शारीरिक संबंध और परिवार को जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप,पुलिस जांच में जुटी ● दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत: जिला अस्पताल के ICU में भर्ती,प्रशासनिक महकमे में हलचल ● छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर: भाजपा विधायक के भाई समेत 3 की मौत, टक्कर मारकर फरार हुआ चालक ● भाजपा नेता दया सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, जन्मदिन पर दी शुभकामनाएँ; जनसेवा और प्रदेश के विकास की कामना की ● सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लगाई फटकार: केंद्र-पुलिस को नोटिस,कोर्ट परिसर के अंदर नारेबाजी और हंगामे को लेकर जारी किया नोटिस...,जानिए SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें ● दुर्ग में गरबा नाइट पर धर्म के नाम पर संग्राम: मुस्लिम युवकों की एंट्री और फिल्मी गानों पर भिड़े बजरंग दल व आयोजक, मंच पर हंगामा-मारपीट ● आकाशगंगा व्यावसायिक परिसर में अवैध कब्जों पर निगम की नजर, बरामदों में किए गए अतिक्रमण की मार्किंग ● 'दिव्य दरबार की अनुमति नहीं मिली,तो दूंगा धरना': प्रेमासाई बोले- बागेश्वर धाम को अनुमति तो हमें क्यों नहीं ● कैम्प-1 भिलाई में सांस्कृतिक झाँकी के मंच से कन्हैया सोनी की सक्रिय मौजूदगी, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश ● त्योहारों से पहले एक्शन मोड में दुर्ग पुलिस! सराफा बाजार की सुरक्षा पर SSP का सीधा फोकस, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश ● दुर्ग पुलिस की साइबर अपराधियों पर बड़ी चोट, कमीशन के लालच में बैंक खाते बेचने वाले 7 आरोपी पकड़ाए; म्यूल खातों से लाखों के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा ● दुर्ग में 11 लाख के लेन-देन में सीएएफ जवान का अपहरण स्टाम्प पेपर पर कराई लिखापढ़ी,जंगल में छिपकर बचाई जान,महिला समेत दो गिरफ्तार ● निगम आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक, राजस्व वसूली बढ़ाने सहित विभिन्न कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश ● डोंगरगढ़ पदयात्रियों की सुरक्षा में दुर्ग पुलिस अलर्ट, रात में रेडियम स्टिकर से लेकर 24 घंटे पेट्रोलिंग तक पुख्ता इंतजाम ● दुर्ग पुलिस का करारा प्रहार: चोरी के लोहे के अवैध कारोबार का खुलासा, जामुल पुलिस ने कबाड़ी गोदाम से लाखों का स्क्रैप किया बरामद, मैनेजर नरसिंह यादव गिरफ्तार ● राहुल गांधी के खिलाफ भिलाई में भाजपा महिला मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश; कन्हैया सोनी समेत भाजपा नेता उतरे मैदान में ● सुप्रीम कोर्ट में विपक्ष की याचिका को बड़ा झटका: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, सुनवाई से पहले ही अटकी कानूनी लड़ाई, प्वाइंट्स में जानें 14 खामियां और मांगें ● रूंगटा पब्लिक स्कूल की प्रदर्शनी में साकार हुई भारत की ज्ञान-गाथा'भारत : ज्ञान की शाश्वत यात्रा’ — अतीत की गौरवशाली विरासत से भविष्य की असीम संभावनाओं तक ● ज्ञानेश कुमार को हटाया जाये नही तो लोकतंत्र बचाओ आंदोलन होता रहेगा: अय्यूब खान ● डोंगरगढ़ जा रहे पदयात्रियों पर काल बनकर टूटी तेज रफ्तार पिकअप, 3 श्रद्धालुओं को रौंदकर चालक फरार,एक की हालत नाजुक ● चुनाव आयोग की फाइलें सार्वजनिक हों, SIR पर लगे रोक', सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी और INDI गठबंधन की 10 बड़ी मांगें,जानें क्या-क्या लिखा... ● उपलब्धि: चारों टीमों ने जीती गोल्ड ट्रॉफी, टीम ‘सुरक्षा शक्ति’ बनी नॉलेज टेस्ट की सर्वोच्च स्कोर ● श्रीनगर में साइकिल पोलो फेडरेशन कप में छत्तीसगढ़ की बेटियों का ऐतिहासिक जलवा ● भारती विश्वविद्यालयः वन्यजीव सप्ताह मे पोस्टर मेकिंग, योग सत्र आयोजित ● बीएसपी से लोहा चोरी की खबरें भ्रामक, CISF की कड़ी सुरक्षा में चोरी असंभव: ट्रक-ट्रेलर एसोसिएशन ● अग्रसेन जयंती पर भिलाई में उमड़ा अग्रबंधुओं का जनसैलाब: भव्य शोभायात्रा में दिखी समाज की एकजुटता और संगठन शक्ति ● दुर्ग पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई: घर से लापता तीन बच्चियों को 12 घंटे से कम समय में सकुशल दस्तयाब किया गया ● भिलाई में अस्थि विसर्जन पर साथ नहीं ले जाने से नाराज 5वीं के छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम, कुरूद में मातम ● स्वामी विवेकानन्द के विचारों में निहित है मानव-उत्कर्ष का मार्ग - शरद विवेक सागर,मानव-उत्कर्ष के लिए स्वामी विवेकानन्द के विचार आज भी अत्यंत प्रासंगिक - स्वामी प्रपत्त्यानन्द ● नहीं थमी बीएसपी से लोहा चोरी, भिलाई के छावनी में कट रहा था लोहा, विधायक की पहल से पहुंची पुलिस, कार्रवाई जारी ● दुर्ग में गरीबों के निवाले पर डाका! चावल की कालाबाजारी की बिना जांच ही लीपापोती, अधिकारियों की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल ● नवरात्रि पर्व से पहले सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुधारे निगम- अलताफ अहमद ● पत्रकारिता का धौंस दिखाकर कर्मचारियों से मारपीट और धमकी देने का आरोप: हनु नायक उर्फ हनुमान गिरफ्तार ● भिलाई स्टील प्लांट में बड़ी लापरवाही: कोक ओवन में क्रेन पलटने से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल ● प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा और सीएम विष्णुदेव साय के सुशासन का जीवंत मंचन, लाइट एंड साउंड शो में शामिल हुए कन्हैया सोनी ● GENNEXT संवाद में कन्हैया सोनी की सहभागिता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में युवाओं के भविष्य पर हुआ मंथन ● डबल मर्डर से हिला छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ बमें मां-बेटे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बेटी भी गंभीर रूप से घायल ● रायपुर में हैवानियत की हद! 3 साल की मासूम से दरिंदगी का आरोप, AIIMS का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार ● दुर्ग के प्राचीन मां शीतला मंदिर में 11 अक्टूबर से गूंजेंगे जयकारे, मनोकामना ज्योति कलश से जगमगाएगा बैगापारा ● दया सिंह का बड़ा धार्मिक आमंत्रण: खुर्सीपार में माता रानी के दर्शन के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा को दिया न्योता ● भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में मना विश्व पर्यावास दिवस ● छत्तीसगढ़ में भूमि उपयोग के नियमों में बड़ा बदलाव: नेगेटिव लिस्ट मॉडल लागू, अब लोगों को मिलेंगे ये फायदें ● बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक, राज्य शासन को नोटिस जारी, किया जवाब-तलब ● छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस फेरबदल: 18 IPS अफसरों की नई पदस्थापना, किसे कहां मिली जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट
• विधायक रिकेश की वैशाली नगर विधानसभा में बहेगी विकास की बयार : 37 वार्ड के लिए 9.41 करोड़ से अधिक के 49 विकास कार्यों को मिली मंजूरी • गरबा विवाद: बजरंग दल के हंगामे पर भड़के भूपेश, बोले- संघ-भाजपा नेताओं के परिवारों के रिश्ते कहां…सबको पता • ओए-बीएसपी द्वारा 18 अक्टूबर को निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा मिलेगा परामर्श, बीपी, ब्लड शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जाँच की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: स्वेच्छा से देह व्यापार करना अपराध नहीं, तीन महिलाओं को राहत • भिलाई के श्री राम मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम, भाजपा नेता कन्हैया सोनी की गरिमामयी उपस्थिति में भक्तिमय हुआ रामनगर • बसों का किराया बढ़ाया जाना जनता पर अन्याय सरकार पुनर्विचार कर जनता को राहत दे : अलताफ अहमद • दुर्ग में युवती की मौत से सनसनी: सुसाइड नोट में युवक पर प्रताड़ना, शारीरिक संबंध और परिवार को जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप,पुलिस जांच में जुटी • दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत: जिला अस्पताल के ICU में भर्ती,प्रशासनिक महकमे में हलचल • छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर: भाजपा विधायक के भाई समेत 3 की मौत, टक्कर मारकर फरार हुआ चालक • भाजपा नेता दया सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, जन्मदिन पर दी शुभकामनाएँ; जनसेवा और प्रदेश के विकास की कामना की • सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लगाई फटकार: केंद्र-पुलिस को नोटिस,कोर्ट परिसर के अंदर नारेबाजी और हंगामे को लेकर जारी किया नोटिस...,जानिए SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें • दुर्ग में गरबा नाइट पर धर्म के नाम पर संग्राम: मुस्लिम युवकों की एंट्री और फिल्मी गानों पर भिड़े बजरंग दल व आयोजक, मंच पर हंगामा-मारपीट • आकाशगंगा व्यावसायिक परिसर में अवैध कब्जों पर निगम की नजर, बरामदों में किए गए अतिक्रमण की मार्किंग • 'दिव्य दरबार की अनुमति नहीं मिली,तो दूंगा धरना': प्रेमासाई बोले- बागेश्वर धाम को अनुमति तो हमें क्यों नहीं • कैम्प-1 भिलाई में सांस्कृतिक झाँकी के मंच से कन्हैया सोनी की सक्रिय मौजूदगी, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश • त्योहारों से पहले एक्शन मोड में दुर्ग पुलिस! सराफा बाजार की सुरक्षा पर SSP का सीधा फोकस, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश • दुर्ग पुलिस की साइबर अपराधियों पर बड़ी चोट, कमीशन के लालच में बैंक खाते बेचने वाले 7 आरोपी पकड़ाए; म्यूल खातों से लाखों के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा • दुर्ग में 11 लाख के लेन-देन में सीएएफ जवान का अपहरण स्टाम्प पेपर पर कराई लिखापढ़ी,जंगल में छिपकर बचाई जान,महिला समेत दो गिरफ्तार • निगम आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक, राजस्व वसूली बढ़ाने सहित विभिन्न कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश • डोंगरगढ़ पदयात्रियों की सुरक्षा में दुर्ग पुलिस अलर्ट, रात में रेडियम स्टिकर से लेकर 24 घंटे पेट्रोलिंग तक पुख्ता इंतजाम • दुर्ग पुलिस का करारा प्रहार: चोरी के लोहे के अवैध कारोबार का खुलासा, जामुल पुलिस ने कबाड़ी गोदाम से लाखों का स्क्रैप किया बरामद, मैनेजर नरसिंह यादव गिरफ्तार • राहुल गांधी के खिलाफ भिलाई में भाजपा महिला मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश; कन्हैया सोनी समेत भाजपा नेता उतरे मैदान में • सुप्रीम कोर्ट में विपक्ष की याचिका को बड़ा झटका: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, सुनवाई से पहले ही अटकी कानूनी लड़ाई, प्वाइंट्स में जानें 14 खामियां और मांगें • रूंगटा पब्लिक स्कूल की प्रदर्शनी में साकार हुई भारत की ज्ञान-गाथा'भारत : ज्ञान की शाश्वत यात्रा’ — अतीत की गौरवशाली विरासत से भविष्य की असीम संभावनाओं तक • ज्ञानेश कुमार को हटाया जाये नही तो लोकतंत्र बचाओ आंदोलन होता रहेगा: अय्यूब खान • डोंगरगढ़ जा रहे पदयात्रियों पर काल बनकर टूटी तेज रफ्तार पिकअप, 3 श्रद्धालुओं को रौंदकर चालक फरार,एक की हालत नाजुक • चुनाव आयोग की फाइलें सार्वजनिक हों, SIR पर लगे रोक', सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी और INDI गठबंधन की 10 बड़ी मांगें,जानें क्या-क्या लिखा... • उपलब्धि: चारों टीमों ने जीती गोल्ड ट्रॉफी, टीम ‘सुरक्षा शक्ति’ बनी नॉलेज टेस्ट की सर्वोच्च स्कोर • श्रीनगर में साइकिल पोलो फेडरेशन कप में छत्तीसगढ़ की बेटियों का ऐतिहासिक जलवा • भारती विश्वविद्यालयः वन्यजीव सप्ताह मे पोस्टर मेकिंग, योग सत्र आयोजित • बीएसपी से लोहा चोरी की खबरें भ्रामक, CISF की कड़ी सुरक्षा में चोरी असंभव: ट्रक-ट्रेलर एसोसिएशन • अग्रसेन जयंती पर भिलाई में उमड़ा अग्रबंधुओं का जनसैलाब: भव्य शोभायात्रा में दिखी समाज की एकजुटता और संगठन शक्ति • दुर्ग पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई: घर से लापता तीन बच्चियों को 12 घंटे से कम समय में सकुशल दस्तयाब किया गया • भिलाई में अस्थि विसर्जन पर साथ नहीं ले जाने से नाराज 5वीं के छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम, कुरूद में मातम • स्वामी विवेकानन्द के विचारों में निहित है मानव-उत्कर्ष का मार्ग - शरद विवेक सागर,मानव-उत्कर्ष के लिए स्वामी विवेकानन्द के विचार आज भी अत्यंत प्रासंगिक - स्वामी प्रपत्त्यानन्द • नहीं थमी बीएसपी से लोहा चोरी, भिलाई के छावनी में कट रहा था लोहा, विधायक की पहल से पहुंची पुलिस, कार्रवाई जारी • दुर्ग में गरीबों के निवाले पर डाका! चावल की कालाबाजारी की बिना जांच ही लीपापोती, अधिकारियों की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल • नवरात्रि पर्व से पहले सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुधारे निगम- अलताफ अहमद • पत्रकारिता का धौंस दिखाकर कर्मचारियों से मारपीट और धमकी देने का आरोप: हनु नायक उर्फ हनुमान गिरफ्तार • भिलाई स्टील प्लांट में बड़ी लापरवाही: कोक ओवन में क्रेन पलटने से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल • प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा और सीएम विष्णुदेव साय के सुशासन का जीवंत मंचन, लाइट एंड साउंड शो में शामिल हुए कन्हैया सोनी • GENNEXT संवाद में कन्हैया सोनी की सहभागिता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में युवाओं के भविष्य पर हुआ मंथन • डबल मर्डर से हिला छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ बमें मां-बेटे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बेटी भी गंभीर रूप से घायल • रायपुर में हैवानियत की हद! 3 साल की मासूम से दरिंदगी का आरोप, AIIMS का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार • दुर्ग के प्राचीन मां शीतला मंदिर में 11 अक्टूबर से गूंजेंगे जयकारे, मनोकामना ज्योति कलश से जगमगाएगा बैगापारा • दया सिंह का बड़ा धार्मिक आमंत्रण: खुर्सीपार में माता रानी के दर्शन के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा को दिया न्योता • भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में मना विश्व पर्यावास दिवस • छत्तीसगढ़ में भूमि उपयोग के नियमों में बड़ा बदलाव: नेगेटिव लिस्ट मॉडल लागू, अब लोगों को मिलेंगे ये फायदें • बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक, राज्य शासन को नोटिस जारी, किया जवाब-तलब • छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस फेरबदल: 18 IPS अफसरों की नई पदस्थापना, किसे कहां मिली जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट
Chhattisgarh Ki Awaaz
क्राइम

दुर्ग में युवती की मौत से सनसनी: सुसाइड नोट में युवक पर प्रताड़ना, शारीरिक संबंध और परिवार को जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप,पुलिस जांच में जुटी

October 16, 2026, 11:58 AM 7770
बंशी अग्रवाल
प्रिय ज्वेलर्स
अतुल ऑटो

दुर्ग में युवती की मौत से सनसनी: सुसाइड नोट में युवक पर प्रताड़ना, शारीरिक संबंध और परिवार को जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप

छत्तीसगढ़ी में लिखा सुसाइड नोट बना जांच का अहम हिस्सा, मोबाइल में मिले मैसेज और तस्वीरों की पड़ताल कर रही पुलिस; युवती ने नोट में मांगा न्याय

Bharti college
छोटू

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 24 वर्षीय युवती की आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद सामने आए युवती के सुसाइड नोट ने मामले को गंभीर मोड़ दे दिया है। युवती ने अपने अंतिम नोट में एक युवक पर मानसिक प्रताड़ना देने, शारीरिक संबंध बनाने और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने छत्तीसगढ़ी भाषा में अपनी पीड़ा बयां करते हुए संबंधित युवक को सजा दिलाने और अपने लिए न्याय की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुसाइड नोट सहित अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।

Soni ji

भरोसे से शुरू हुई कहानी, फिर प्रताड़ना और धमकियों के आरोप

Christian Collage
खाटू श्याम
Rungta

परिजनों के मुताबिक, युवती दुर्ग के एक निजी संस्थान में काम करती थी। करीब दो महीने से एक युवक उसे परेशान कर रहा था और उस पर शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था। परिवार का आरोप है कि युवक युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इतना ही नहीं, वह उसके भाई, बहन और मां को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी देता था।

युवती ने अपने सुसाइड नोट में कथित तौर पर लिखा कि युवक ने पहले उसे भरोसे में लिया और फिर उसके साथ गलत व्यवहार किया। नोट के अनुसार, युवती ने जब उससे बातचीत बंद कर दूरी बनाने की कोशिश की, तो कथित तौर पर उसे धमकियां मिलने लगीं। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि युवक पुलिस में अपनी पहचान होने और जेल जाने के बाद जल्द बाहर आ जाने की बात कहकर उसे डराता था।

शमशेर

हालांकि, ये सभी आरोप फिलहाल जांच के दायरे में हैं। पुलिस की जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सुसाइड नोट में मांगी न्याय की गुहार

युवती ने अपने नोट में मां और परिवार के अन्य सदस्यों से माफी मांगते हुए अपनी परेशानी का जिक्र किया है। उसने कथित तौर पर लिखा कि वह मरना नहीं चाहती थी, लेकिन लगातार मिल रही प्रताड़ना और धमकियों से परेशान हो चुकी थी। नोट में युवक को सजा दिलाने और अपने लिए न्याय की मांग भी की गई है।

युवती ने परिजनों को मोबाइल फोन में मौजूद मैसेज और गैलरी में रखी तस्वीरों को देखने के लिए भी कहा। इसके बाद मोबाइल में मौजूद डिजिटल साक्ष्य इस मामले की जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं। पुलिस इन मैसेज और तस्वीरों की जांच कर रही है, ताकि युवती के आरोपों की पुष्टि के लिए जरूरी तथ्य जुटाए जा सकें।

घर में अकेली थी युवती, ड्यूटी से लौटे भाई ने देखा

जानकारी के मुताबिक, घटना वाले दिन युवती घर पर अकेली थी। ड्यूटी से लौटने पर उसके भाई ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पड़ोसी की मदद से घर के भीतर जाकर देखा गया, जहां युवती फंदे पर लटकी मिली।

परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट, परिजनों के बयान और मोबाइल फोन में मौजूद सामग्री की जांच की जा रही है।

दो महीने पहले परिवार को मिली थी परेशानी की जानकारी

मृतका के चाचा के मुताबिक, करीब दो महीने पहले युवती की एक सहेली ने परिवार को बताया था कि एक युवक उसे परेशान कर रहा है। इसके बाद परिवार ने युवती से बातचीत की। युवती ने उस समय कहा था कि वह खुद मामले को संभाल लेगी और जरूरत पड़ने पर परिवार को जानकारी देगी।

चाचा ने बताया कि परिवार उसे लगातार समझाता था कि यदि कोई युवक परेशान करता है या धमकी देता है, तो इसकी जानकारी तुरंत परिजनों को दे, ताकि पुलिस में शिकायत की जा सके। इसके बावजूद युवती ने परिवार के सामने पहले कोई औपचारिक शिकायत नहीं की थी। परिजनों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह भीतर ही भीतर इतनी परेशानी झेल रही थी।

परिवार को जानकारी मिली थी कि युवक उस पर शादी के लिए दबाव डालता था। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि युवक परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था।

पिता का पहले हो चुका है निधन, मां मेहनत कर चलाती हैं परिवार

युवती के परिवार की स्थिति भी बेहद दुखद है। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में मां, 27 वर्षीय बड़ा भाई और छोटी बहन हैं। युवती की मां कपड़े प्रेस करने का काम करके परिवार का भरण-पोषण करती हैं, जबकि उसका बड़ा भाई छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) की पहली बटालियन, भिलाई में पदस्थ है।

परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन युवती ने मां, बहन और भाई से कहा था कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह आराम करेगी। वह सामान्य तौर पर सुबह काम पर जाती थी, लेकिन उस दिन काम पर नहीं गई। परिवार ने बताया कि घटना से एक दिन पहले वह अपनी सहेलियों के साथ दुर्गा दर्शन करने भी गई थी। परिवार को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह इतनी गंभीर मानसिक परेशानी से गुजर रही है।

सुसाइड नोट, मोबाइल और परिजनों के बयानों की जांच

यह मामला दुर्ग के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट की सामग्री, परिजनों के बयान और मोबाइल फोन में मौजूद मैसेज व तस्वीरों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों में भरोसे, कथित मानसिक प्रताड़ना और धमकियों से जुड़े गंभीर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस जांच के निष्कर्ष सामने आना अभी बाकी है।

अब सबसे अहम सवाल यह है कि युवती के सुसाइड नोट और मोबाइल में मौजूद साक्ष्यों से क्या तथ्य सामने आते हैं और आरोपित युवक की भूमिका जांच में किस तरह स्पष्ट होती है। पुलिस की जांच के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की स्थिति साफ हो सकेगी।

Trending Now