गांधी के बलिदान दिवस पर सरकार बेनकाब: मनरेगा पर वार, धान खरीदी में लूट,ब्लाक कांग्रेस क्र 4 का तीखा प्रहार

गांधी के बलिदान दिवस पर सरकार के खिलाफ कांग्रेस का आक्रामक विरोध मनरेगा में कटौती और धान खरीदी अनियमितताओं को लेकर जताई कड़ी नाराजगी

भिलाई।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक-4, भिलाई शहर जिला के तत्वावधान में सेक्टर-6 में श्रद्धांजलि एवं विरोध बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यह बैठक भिलाई नगर विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र यादव तथा भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के मार्गदर्शन में, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ दत्ता के नेतृत्व में आयोजित की गई।

कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के बलिदान दिवस को गरीब, मजदूर और किसान के अधिकारों की रक्षा के संकल्प के रूप में मनाते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों पर तीखा हमला बोला। बैठक में मनरेगा मजदूर योजना में की गई कटौती, योजना का नाम बदलकर उसके मूल उद्देश्य को खत्म करने की मानसिकता तथा प्रदेश में धान खरीदी में की जा रही गंभीर अनियमितताओं की कड़ी निंदा की गई।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार गांधी जी के नाम पर केवल दिखावा कर रही है, जबकि उनकी विचारधारा के विपरीत गरीबों का हक छीना जा रहा है और किसानों के साथ खुला अन्याय हो रहा है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि मजदूरों और किसानों के अधिकारों पर हमला जारी रहा तो पार्टी सड़क से सदन तक उग्र आंदोलन करेगी।

बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ दत्ता, पूर्व महापौर नीता लोधी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेसअध्यक्ष जी. याकूब, पार्षद सेवन ठाकुर, कलाम खान, मंडल अध्यक्ष राहुल शर्मा, राकेश ठाकुर, सतीश कुशवाहा, हबीब, बम सिंह, सतनारायण गुप्ता, डीप सिंह, आकाश हैंडे, रामा राव, सत्येंद्र गुप्ता, रामायण सिंह, विकास सिंह केसरिया, आशीष सहारे, एस.जे. कुरैशी, रामशरण चंद्राकर, दौउ लाल चंद्राकर, गोलू, युवराज डरसेण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।