कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजमोहन सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत,मिली जमानत,विवादित पोस्ट को लेकर हुई थी गिरफ्तारी


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह को कोर्ट से जमानत मिल गई है। आज दुर्ग केंद्रीय जेल से रिहा किया जा सकता है। उन्हें 3 जून को वैशाली नगर थाना ने गिरफ्तार कर दुर्ग कोर्ट मे पेश किया था।


कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह विगत चार दशक से कांग्रेस के लिए सक्रिय राजनीति करते आ रहे हैं। पूर्व साडा उपाध्यक्ष के पश्चात वैशाली नगर विधानसभा से 2008 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ चुके हैं।
कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी की खबर के बाद रात में ही दुर्ग के पूर्व विधायक अरूण वोरा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भी थाने पहुंचे थे। उन्होंने बीजेपी के दबाव में पुलिस के द्वारा कार्रवाई करने का आरोप लगाया था।
जमानत मिलने के बाद यह मामला अब ट्रायल की प्रक्रिया में प्रवेश करेगा। कोर्ट में अगली सुनवाई में सबूतों और गवाहों की पेशी पर विचार किया जाएगा। इस मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज है, क्योंकि यह कांग्रेस और भाजपा के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव को और उजागर करता है।