ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोसनाला (सुपेला )अध्यक्ष नरसिंह नाथ द्वारा महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
30-01-2026: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोसनाला (सुपेला) के तत्वाधान में आज डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक, सुपेला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस पर एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी के आदर्शों और देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य रूप से माननीय मुकेश चंद्राकर जी, अध्यक्ष (भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी ), साडा के पूर्व उपाध्यक्षश्री बृजमोहन सिंह जी, पूर्व महापौर नीता लोधी जी एमआईसी सदस्य लालचंद वर्मा जी आदित्य सिंह जी चंद्रशेखर गवई नंदकुमार कश्यप जी अमित जैन फारुख खान मोहम्मद रफीक संजीत चक्रवर्ती अमीर अहमद पी.एल.बोस विनोद यादव राजेंद्र महिलांग हीरा शंकर साहू इस्माइल खान बलदाऊ पिपरिया दुर्गेश ताम्रकर लादूराम सिन्हा किशन यादव शोएब मो.रूपचंद नरेन्द्र पिपरोल दिनेश वासनिक कृष्ण सिंह विजय अजय यादव हारून आजाद अली रुपचंद गुर्जर विष्णु बारले गोविंद कोसले अशोक रामटेक मोहम्मद इसराइल घटोत्कच शुक्ला लखपति सोना जितेश बंजारे अलाउद्दीन रामकुमार मारकंडे राजू टांडी कीर्ति सिंह पिंकी वर्मा अनुसूया मरकाम चमन बद्रीबघेल हसन प्रमोद यादव संदीप जी व अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे









































