भिलाई। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 4 (टाउनशिप क्षेत्र) के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक सेक्टर-5 में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद श्री सौरभ दत्ता ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री दत्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि शीघ्र ही सभी वार्डों में बूथ स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी। साथ ही वार्ड अध्यक्षों एवं बूथ अध्यक्षों के साथ कार्यसमिति का गठन भी जल्द पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों का वितरण एवं कार्य विभाजन शीघ्र किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का निर्णय लिया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कमेटी के माध्यम से जनता से जुड़े मुद्दों को शासन-प्रशासन के समक्ष रखकर उनके समाधान हेतु संघर्ष करने का संकल्प लिया।
बैठक में विशेष रूप से पार्षदगण श्री साकेत चंद्राकर, श्री एकांश बंछोर, श्री सेवन ठाकुर, श्री आदित्य सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के श्री पंकज पाल, श्री तोषु, श्रीमती शिखा सिंह राय, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री गौरव श्रीवास्तव, भिलाई नगर के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री अफरोज खान, जिला खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री सुमित सिंह एवं श्री सतनाम सिंह उपस्थित रहे और अपने विचार रखे।
बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर 22 मार्च को आयोजित होने वाली पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। यह पदयात्रा भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव के आवाहन, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री मुकेश चंद्राकर के निर्देश एवं भिलाई शहर के महापौर नीरज पाल सहित सभी पार्षदों की उपस्थिति में सिविक सेंटर से निकाली जाएगी। इसके लिए रूपरेखा भी तय की गई।
कार्यक्रम में सेक्टर-6 मंडल अध्यक्ष श्री राहुल शर्मा, सेक्टर-5 मंडल अध्यक्ष श्री छोटू रजक सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री अभय कुमार भद्रा, श्री सी.एच. श्रीनिवास राव, श्री पंडिती जोसुआ, श्री दाउलाल चंद्राकर, श्री बी.एम. सिंह, श्री धनुष साहू, श्री अजय यादव उपस्थित रहे।
कोषाध्यक्ष: श्री सतीश सोनकर
महामंत्री: श्री प्रकाश राव, श्री रितेश प्रसाद, श्री टी.आर. कन्नोजे, श्री संतोष उमरेकर, श्री सत्यनारायण गुप्ता, श्री डी.पी. सिंह, श्री मोहम्मद हबीब मंसूरी, श्री आकाश हांडे
सचिव: श्री लक्ष्मीकांत तिवारी, श्री पी.एस. राव, श्री संदीप कोरी, श्री प्रेमनाथ मारकंडे, श्री रंजित पासवान, श्री अजय डडसेना, श्री इकबाल अहमद, श्री युवराज डडसेना, श्री नितिन राज
संयुक्त महामंत्री: श्री रामचंद्रन राव, श्री राकेश ठाकुर, श्री एस.जे. कुरैशी, श्री डी. विजय, श्री गौरव साहू
कार्यकारिणी सदस्य: श्री अभय प्रताप सिंह, श्री शशि शेखर पंडा, श्री सतनाम सिंह, श्री आशीष सहारे आदि उपस्थित थे।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा किया गया।