भारती विश्वविद्यालय में मना स्वतंत्रता दिवस, निकली तिरंगा रैली
दुर्ग, 15 अगस्त 2026। भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और उत्साह से ओतप्रोत वातावरण में 80 वां स्वतंत्रता दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के साथ हुआ, तत्पश्चात विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुशील चंद्राकर ने राष्ट्र ध्वज फहराया जिसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर राष्ट्रगान से गुंजायमान हो उठा।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. डॉ. बी. एन. तिवारी ने संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी तथा विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय एवं जिम्मेदार भूमिका निभाने का संदेश दिया उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता केवल हमारा गौरव ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के लिए अपने कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रहित को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आव्हान भी किया ।
समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के NCC कैडेट्स को विभिन्न रैंक प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। आदित्य यादव को SUO, बरसा प्रियदर्शिनी एवं त्रिशा देवांगन को JUO, नितिन देवांगन को SGT, एल्हान उद्दीन शेख, सेलिना साहू एवं सजल को CPL, जबकि वंसु, संजुक्ता सेन, अनुराग ठाकुर एवं नितिन (द्वितीय वर्ष) को LCPL. रैंक प्रदान की गई तथा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा रैली भी निकाली गई जिसमे NCC कैडेट्स, NSS स्वयंसेवकों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दी। तिरंगा रैली ने पूरे परिसर में उत्साह और राष्ट्रभक्ति का वातावरण निर्मित कर दिया। विद्यार्थियों की सक्रिय आगीदारी ने समारोह को विशेष रूप से जीवंत और यादगार बना दिया।
समारोह में उप कुलपति डाक्टर आलोक भट्ट, कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार, निदेशक द्वय डॉ. घनश्याम साहू, डाक्टर आर पी अग्रवाल, डॉ. ए. के. दुबे, डॉ. अमई भोंसले, डॉ. मनोज मौर्य, डॉ. प्रगति बघेल, डॉ. चंद्रिका अहीरवाल, डॉ. आस्था चतुर्वेदी, डॉ. पूर्णिमा तिवारी, श्री योगेश देशमुख, डॉ. रामनारायण पटेल एवं डॉ. अनिल पटेल सहित विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या मे विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।