स्व. कमला देवी साहू की पुण्यतिथि पर सेवा और संस्कृति का संगम, तहसील स्तरीय तीज मिलन एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न
अंडा। स्व. श्रीमती कमला देवी साहू जी की पुण्यतिथि के अवसर पर तहसील स्तरीय तीज मिलन एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री, छ.ग. , छ.ग. शासन रमशीला साहू अध्यक्षताअध्यक्ष, जिला साहू संघ दुर्ग नंदलाल साहू विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री, मध्यप्रदेश शासन जागेश्वर साहू,पूर्व विधायक गुण्डरदेही डॉ. दयाराम साहू,पूर्व अध्यक्ष, हस्तलिपि बोर्ड छ.ग. शासन दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष, जिला सह. केन्द्रीय बैंक मर्या. दुर्ग राजेन्द्र साहू पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, साहू संघ छ.ग. एवं पूर्वूर्व गृह मंत्री छ.ग. शासन ताम्रध्वज साहू (सहपरिवार)
कार्यक्रम का आयोजन तहसील साहू समाज एवं परिजनों के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था, जिसमें तहसील क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. कमला देवी साहू जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। उसके बाद तीज मिलन समारोह में महिलाओं ने पारंपरिक तीज गीतों, फुगड़ी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।
इसी के साथ मानव सेवा के उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में बीपी, शुगर, नेत्र परीक्षण एवं सामान्य चिकित्सा परामर्श दिया गया।
विशेष अतिथि पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू जी ने कहा कमला देवी मेरे जीवन की प्रेरणा थीं। उनकी स्मृति में किया गया यह सेवा कार्य ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। तीज जैसे पवित्र पर्व पर मातृशक्ति का सम्मान करना उनका हमेशा सपना था।
पूर्व मंत्री रमशीला साहू ने कहा स्व. कमला देवी साहू जी एक सरल और सेवाभावी महिला थीं। आज उनके नाम पर महिलाओं को एक मंच पर लाकर और स्वास्थ्य शिविर लगाकर समाज ने एक अनुकरणीय पहल की है।
साहू समाज की महिला पदाधिकारी लक्ष्मी साहू ने कहा तीज मिलन से हमारी संस्कृति जीवित रहती है और ऐसे स्वास्थ्य शिविर से गरीब महिलाओं को सीधा लाभ मिलता है। यह आयोजन हर साल होना चाहिए।
शिविर में आए चिकित्सको ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के शिविर बहुत जरूरी हैं। आज बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी जांच कराई, जो जागरूकता का प्रतीक है।
इस अवसर पर संरक्षकश्री जगदीश दीपक, डॉ. टिकम साहू, प्रीतम साहू अध्यक्षश्री पुसाऊ राम साहू,कार्यकारी अध्यक्ष खिलावन राम साहू,उपाध्यक्ष जागेश्वर साहू,उपाध्यक्ष लक्ष्मी साहू महासचिव उमाशंकर साहू कोषाध्यक्ष, द्वारिका प्रसाद साहूकार्यालय प्रभारी कुलदीप साहू संगठन सचिव सुमरण साहू,संगठन सचिव द्रौपती साहू प्रचार सचिव पुनार राम साहू, सेवाराम साहू अंकेक्षक घनश्याम सिंह साहू,जिला प्रतिनिधिभेखा राम साहू वरिष्ठ सलाहकार फूलचंद साहू, रोहित साहू, राजकुमार साहू, सुमन्त साहू,न्याय प्रकोष्ठ संयोजक छबिलाल साहू,सदस्य (न्याय)सर्वश्री शंकर लाल साहू, अश्वनी साहू, दिलीप साहू, उर्मिला साहू, कल्याण साहू,महिला प्रकोष्ठ संयोजक रेखा साहू
रीना साहू, पूर्णिमा साहू, माया साहू,युवा प्रकोष्ठ संयोजक रवि साहू,सदस्य (युवा) योगेश साहू, दुर्गेश साहू
चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. पिलेश्वर साहू अधि. कर्म. प्रकोष्ठ संयोजक जन्मजय साहू कृषि प्रकोष्ठ संयोजक बैसाखू राम साहू,विवाह प्रकोष्ठ संयोजक संतोष साहू,व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक लक्ष्मी नारायण साहू,मीडिया प्रभारी राजेन्द्र साहू विधि प्रकोष्ठ धुवेन्द्र कुमार साहू,स्वच्छता एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ उत्तम कुमार साहू,कमल नारायण बनपेला
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं महिलाओं के लिए सहभोज का आयोजन किया गया।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।