Breaking News
● रिसाली से कांग्रेस का रणघोष: भूपेश बघेल-ताम्रध्वज साहू की हुंकार, मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में चुनावी जंग के लिए तैयार संगठन, बोले—पूरी ताकत से लड़ेंगे निगम चुनाव ● भिलाई के फिजिक्स वाला कोचिंग सेंटर में लगी आग: कक्षाओं में मौजूद थे बच्चे,शॉर्ट सर्किट से आग लगने की प्रारंभिक जानकारी ● अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर्ड प्रोफेसरों की बंद पेंशन बहाल करो - मध्य ब्लॉक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ● छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: विधायक देवेंद्र यादव समेत नौ आरोपी आज पेश होंगे कोर्ट में,जानिए क्या है पूरा मामला? ● भिलाई में छह साल की मासूम के साथ हैवानियत का आरोप: तबीयत बिगड़ी तो सामने आई दरिंदगी, 45 वर्षीय मकान मालिक गिरफ्तार ● कथा के अंतिम दिवस पर भावुक हुए पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बोले - इस आयोजन को कभी नहीं भूलूंगा ● हनुमान सेवा समिति ने लिया संकल्प - हर के सहयोग से होगा भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह ● छत्तीसगढ़: सिर्फ 1 हजार रुपए के लिए दोस्त ने ही कर दी दोस्त की हत्या..., जंगल में ले जाकर सिर पर बरसाई लकड़ी,नदी में बहाए हथियार और मोबाइल ● छत्तीसगढ़ से ग्राउंड रिपोर्ट: कैसे बदल रहा बस्तर? पंडुम कैफे में काम करने वाले पूर्व नक्सलियों ने बताई कहानी,पढ़िए पूर्व माओवादियों की बातचीत पर आधारित यह ग्राउंड रिपोर्ट ● मीडिया जगत में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी एक सकारात्मक बदलाव:डॉ. बारले ● सत्संग से ही मिलता है जीवन का विवेक, संत की पहचान के लिए अच्छा इंसान बनना जरूरी - आचार्य युवराज पांडेय ● छत्तीसगढ़: एलटीटी-सांतरागाछी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन..., लगायेगी चार फेरे,जानें स्टॉपेज और टाइम टेबल ● वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च की तैयारी में जुटी दुर्ग कांग्रेस: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग ● दुर्ग के दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती पर राजभवन की रोक: नियुक्ति-साक्षात्कार भी स्थगित,जांच की होगी निगरानी ● अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश - आचार्य युवराज पांडेय जी महाराज ● गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस का संकल्प: सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प ● कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव को EOW का नोटिस, कोल घोटाला मामले में हो सकती है पूछताछ, इस आरोप में जेल जा चुके हैं यादव ● भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक कार्यों पर उठे सवाल: उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने डिप्टी सीएम अरुण साव से मांगी उच्चस्तरीय जांच, मंत्री ने सचिव को दोषियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश ● आज 2 अक्टूबर को दुकानों पर नहीं कर पाएंगे UPI पेमेंट: आखिर क्यों काम नहीं करेंगे सारे QR कोड्स? जानिए पूरी सच्चाई... ● भिलाई में चार बेटों के रहते भाजपा नेता के बुजुर्ग माता-पिता हुए बेसहारा: इलाज के लिए पैतृक जमीन बेचने की नौबत, PMO तक पहुंची शिकायत,यकीन न हो तो पढ़ें ये पूरी खबर ● पेवर ब्लॉक घोटाला : शहर सरकार एफआईआर नहीं करवाती तो न्यायालय जाएंगे:- रिकेश सेन ● शराब खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर: प्रीमियम शराब दुकानों में कैश पेमेंट बंद, ऑनलाइन भुगतान से मिलेगी मदिरा ● गौड़ ब्राह्मण समाज, भिलाई ने विधायक रिकेश सेन से की मुलाकात, सामाजिक सरोकारों और समाजहित के विषयों पर हुआ सार्थक संवाद ● छत्तीसगढ़: सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज ● पुतला दहन पड़ा भारी: जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर समेत 9 कांग्रेस नेताओं की कोर्ट में पेशी ● अक्तूबर में बैंक की छुट्टियों की भरमार: 16 दिन नहीं होगा कामकाज, ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट ● पहले पिता का साया छिना, अब मां भी नहीं रही: कुम्हारी में सड़क सुरक्षा पर सवाल,डंपर की चपेट में महिला की मौत,चार बच्चों की जिंदगी हुई बेसहारा ● 36वें स्थापना दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार रमेश गुप्ता सम्मानित, सत्य और जिम्मेदार पत्रकारिता के संकल्प को मिला सम्मान ● साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अतिथि व्याख्याताओं की नीति में बदलाव, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण और ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री ● भिलाई में युवा कांग्रेस चुनाव पर फर्जी वोटिंग का आरोप, ऑनलाइन मतदान में ‘वोट मैनेजमेंट’ के दावे से सियासी गलियारों में मचा हड़कंप... ● जल-जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा में कन्हैया सोनी ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह, दुर्ग से कुम्हारी तक गूंजा जल संरक्षण और राष्ट्र निर्माण का संदेश ● बोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कला ● सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट: एसआरयू भिलाई में हिंदी पखवाड़े का भव्य समापन, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित ● भिलाई निगम में पेवर ब्लॉक घोटाला : विधायक रिकेश की सख्ती से 8 इंजीनियर दोषी करार, बर्खास्तगी की मांग पर गरमाई राजनीति ● निगम चुनाव से पहले विधायक रिकेश का मास्टरस्ट्रोक : वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 2052 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात ● छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल की चुनाव याचिका पर उच्च न्यायालय में होगी नए सिरे से सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश ● भिलाई इस्पात संयंत्र के 'लोहा महाघोटाले' पर सीबीआई का शिकंजा : विधायक रिकेश सेन की मुहिम लाई रंग ● बोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब ● सड़क पर फर्नीचर फैलाकर कारोबार करना पड़ा भारी: भिलाई निगम ने चलाया डंडा, सामान जब्त कर दुकानदारों को दी कड़ी चेतावनी ● विधायक रिकेश की अनोखी पहल : घरेलू सहायिका ढूंढने भटकना नहीं पड़ेगा, जनता कमल सेतु से 1 घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प ● राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज भिलाई को मिली नई टीम: लक्ष्मीकांत तिवारी अध्यक्ष, विनोद उपाध्याय महामंत्री और नितेश मिश्रा युवा मंच अध्यक्ष; प्रेम प्रकाश पांडेय बोले— “कलियुग में संगठन ही सबसे बड़ी शक्ति” ● ऐसा क्या हुआ कि लेंडिंग करते ही रनवे से टकरा गया इंडिगो विमान? बाल-बाल बचे यात्री ● कन्हैया सोनी ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’: 138वें एपिसोड के संदेशों को बताया प्रेरणादायी ● Bank हड़ताल टली: IBA और यूनियनों के बीच बातचीत के बाद फैसला,जाने क्या सोमवार को खुलेंगे बैंक? ● 28 सितंबर को काले कपड़ों में सड़क पर उतरेगी कांग्रेस: धीरज बाकलीवाल, मुकेश चंद्राकर और राकेश ठाकुर की अगुवाई में दुर्ग में विरोध मार्च ● 28 सितंबर को काले कपड़ों में दुर्ग की सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस: धीरज बाकलीवाल, मुकेश चंद्राकर और राकेश ठाकुर संभालेंगे मोर्चा,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी होंगे शामिल ● दुर्ग पुलिस और SDRF का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन: दिन-रात अभियान चलाकर 400 से अधिक लोगों की बचाई जान, बाढ़ में फंसे लोगों के लिए बने देवदूत ● सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान: ओए-बीएसपी का अभिनंदन समारोह ● महानदी में बहकर आई शराब की बोतलों ने मचाई लूट की होड़: जान जोखिम में डालकर जुटे लोग,जुगाड़ वालों ने पुल पर जाल डालकर शुरू की ‘पकड़ो अभियान’ ● आज रविवार को भी खुलेंगे सरकारी बैंक: 3 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम, 12 बैंकों के 7.5 लाख कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर
• रिसाली से कांग्रेस का रणघोष: भूपेश बघेल-ताम्रध्वज साहू की हुंकार, मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में चुनावी जंग के लिए तैयार संगठन, बोले—पूरी ताकत से लड़ेंगे निगम चुनाव • भिलाई के फिजिक्स वाला कोचिंग सेंटर में लगी आग: कक्षाओं में मौजूद थे बच्चे,शॉर्ट सर्किट से आग लगने की प्रारंभिक जानकारी • अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर्ड प्रोफेसरों की बंद पेंशन बहाल करो - मध्य ब्लॉक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन • छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: विधायक देवेंद्र यादव समेत नौ आरोपी आज पेश होंगे कोर्ट में,जानिए क्या है पूरा मामला? • भिलाई में छह साल की मासूम के साथ हैवानियत का आरोप: तबीयत बिगड़ी तो सामने आई दरिंदगी, 45 वर्षीय मकान मालिक गिरफ्तार • कथा के अंतिम दिवस पर भावुक हुए पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बोले - इस आयोजन को कभी नहीं भूलूंगा • हनुमान सेवा समिति ने लिया संकल्प - हर के सहयोग से होगा भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह • छत्तीसगढ़: सिर्फ 1 हजार रुपए के लिए दोस्त ने ही कर दी दोस्त की हत्या..., जंगल में ले जाकर सिर पर बरसाई लकड़ी,नदी में बहाए हथियार और मोबाइल • छत्तीसगढ़ से ग्राउंड रिपोर्ट: कैसे बदल रहा बस्तर? पंडुम कैफे में काम करने वाले पूर्व नक्सलियों ने बताई कहानी,पढ़िए पूर्व माओवादियों की बातचीत पर आधारित यह ग्राउंड रिपोर्ट • मीडिया जगत में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी एक सकारात्मक बदलाव:डॉ. बारले • सत्संग से ही मिलता है जीवन का विवेक, संत की पहचान के लिए अच्छा इंसान बनना जरूरी - आचार्य युवराज पांडेय • छत्तीसगढ़: एलटीटी-सांतरागाछी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन..., लगायेगी चार फेरे,जानें स्टॉपेज और टाइम टेबल • वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च की तैयारी में जुटी दुर्ग कांग्रेस: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग • दुर्ग के दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती पर राजभवन की रोक: नियुक्ति-साक्षात्कार भी स्थगित,जांच की होगी निगरानी • अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश - आचार्य युवराज पांडेय जी महाराज • गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस का संकल्प: सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प • कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव को EOW का नोटिस, कोल घोटाला मामले में हो सकती है पूछताछ, इस आरोप में जेल जा चुके हैं यादव • भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक कार्यों पर उठे सवाल: उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने डिप्टी सीएम अरुण साव से मांगी उच्चस्तरीय जांच, मंत्री ने सचिव को दोषियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश • आज 2 अक्टूबर को दुकानों पर नहीं कर पाएंगे UPI पेमेंट: आखिर क्यों काम नहीं करेंगे सारे QR कोड्स? जानिए पूरी सच्चाई... • भिलाई में चार बेटों के रहते भाजपा नेता के बुजुर्ग माता-पिता हुए बेसहारा: इलाज के लिए पैतृक जमीन बेचने की नौबत, PMO तक पहुंची शिकायत,यकीन न हो तो पढ़ें ये पूरी खबर • पेवर ब्लॉक घोटाला : शहर सरकार एफआईआर नहीं करवाती तो न्यायालय जाएंगे:- रिकेश सेन • शराब खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर: प्रीमियम शराब दुकानों में कैश पेमेंट बंद, ऑनलाइन भुगतान से मिलेगी मदिरा • गौड़ ब्राह्मण समाज, भिलाई ने विधायक रिकेश सेन से की मुलाकात, सामाजिक सरोकारों और समाजहित के विषयों पर हुआ सार्थक संवाद • छत्तीसगढ़: सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज • पुतला दहन पड़ा भारी: जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर समेत 9 कांग्रेस नेताओं की कोर्ट में पेशी • अक्तूबर में बैंक की छुट्टियों की भरमार: 16 दिन नहीं होगा कामकाज, ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट • पहले पिता का साया छिना, अब मां भी नहीं रही: कुम्हारी में सड़क सुरक्षा पर सवाल,डंपर की चपेट में महिला की मौत,चार बच्चों की जिंदगी हुई बेसहारा • 36वें स्थापना दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार रमेश गुप्ता सम्मानित, सत्य और जिम्मेदार पत्रकारिता के संकल्प को मिला सम्मान • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अतिथि व्याख्याताओं की नीति में बदलाव, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण और ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री • भिलाई में युवा कांग्रेस चुनाव पर फर्जी वोटिंग का आरोप, ऑनलाइन मतदान में ‘वोट मैनेजमेंट’ के दावे से सियासी गलियारों में मचा हड़कंप... • जल-जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा में कन्हैया सोनी ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह, दुर्ग से कुम्हारी तक गूंजा जल संरक्षण और राष्ट्र निर्माण का संदेश • बोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कला • सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट: एसआरयू भिलाई में हिंदी पखवाड़े का भव्य समापन, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित • भिलाई निगम में पेवर ब्लॉक घोटाला : विधायक रिकेश की सख्ती से 8 इंजीनियर दोषी करार, बर्खास्तगी की मांग पर गरमाई राजनीति • निगम चुनाव से पहले विधायक रिकेश का मास्टरस्ट्रोक : वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 2052 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात • छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल की चुनाव याचिका पर उच्च न्यायालय में होगी नए सिरे से सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश • भिलाई इस्पात संयंत्र के 'लोहा महाघोटाले' पर सीबीआई का शिकंजा : विधायक रिकेश सेन की मुहिम लाई रंग • बोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब • सड़क पर फर्नीचर फैलाकर कारोबार करना पड़ा भारी: भिलाई निगम ने चलाया डंडा, सामान जब्त कर दुकानदारों को दी कड़ी चेतावनी • विधायक रिकेश की अनोखी पहल : घरेलू सहायिका ढूंढने भटकना नहीं पड़ेगा, जनता कमल सेतु से 1 घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प • राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज भिलाई को मिली नई टीम: लक्ष्मीकांत तिवारी अध्यक्ष, विनोद उपाध्याय महामंत्री और नितेश मिश्रा युवा मंच अध्यक्ष; प्रेम प्रकाश पांडेय बोले— “कलियुग में संगठन ही सबसे बड़ी शक्ति” • ऐसा क्या हुआ कि लेंडिंग करते ही रनवे से टकरा गया इंडिगो विमान? बाल-बाल बचे यात्री • कन्हैया सोनी ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’: 138वें एपिसोड के संदेशों को बताया प्रेरणादायी • Bank हड़ताल टली: IBA और यूनियनों के बीच बातचीत के बाद फैसला,जाने क्या सोमवार को खुलेंगे बैंक? • 28 सितंबर को काले कपड़ों में सड़क पर उतरेगी कांग्रेस: धीरज बाकलीवाल, मुकेश चंद्राकर और राकेश ठाकुर की अगुवाई में दुर्ग में विरोध मार्च • 28 सितंबर को काले कपड़ों में दुर्ग की सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस: धीरज बाकलीवाल, मुकेश चंद्राकर और राकेश ठाकुर संभालेंगे मोर्चा,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी होंगे शामिल • दुर्ग पुलिस और SDRF का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन: दिन-रात अभियान चलाकर 400 से अधिक लोगों की बचाई जान, बाढ़ में फंसे लोगों के लिए बने देवदूत • सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान: ओए-बीएसपी का अभिनंदन समारोह • महानदी में बहकर आई शराब की बोतलों ने मचाई लूट की होड़: जान जोखिम में डालकर जुटे लोग,जुगाड़ वालों ने पुल पर जाल डालकर शुरू की ‘पकड़ो अभियान’ • आज रविवार को भी खुलेंगे सरकारी बैंक: 3 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम, 12 बैंकों के 7.5 लाख कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर
Chhattisgarh Ki Awaaz
राजनीति

छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: विधायक देवेंद्र यादव समेत नौ आरोपी आज पेश होंगे कोर्ट में,जानिए क्या है पूरा मामला?

October 05, 2026, 12:05 PM 2630

छत्तीसगढ़ के 570 करोड़ रुपये के चर्चित कोयला लेवी घोटाले में विशेष न्यायालय ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, रामगोपाल अग्रवाल, आईएएस अधिकारी जयप्रकाश मौर्य और दीपेश टांक समेत नौ आरोपियों को समन जारी किया है। सभी को आज अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो मामले में अंतिम आरोपपत्र पेश करने की तैयारी कर रहा है।

छत्तीसगढ़ के 570 करोड़ रुपये के बहुचर्चित कोयला लेवी घोटाले में विशेष न्यायालय ने भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, रामगोपाल अग्रवाल, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जयप्रकाश मौर्य और दीपेश टांक समेत नौ आरोपियों को समन जारी किया है। अदालत ने सभी आरोपियों को आज कोर्ट के सामने उपस्थित होने का निर्देश दिया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो इस मामले में साक्ष्यों के आधार पर अंतिम आरोपपत्र पेश करने की तैयारी कर रहा है।

Bharti college
छोटू

अवैध वसूली का नेटवर्क और मुख्य लाभार्थी
जांच से खुलासा हुआ है कि कोयला परिवहन करने वालों से अवैध वसूली के लिए ऑनलाइन मिलने वाले परमिट को 15 जुलाई 2020 को खनिज विभाग के तत्कालीन संचालक समीर विश्नोई के आदेश से ऑफलाइन कर दिया गया था। इसके बाद कोल वाशरी संचालकों से 100 रुपये प्रति टन और वाशरी से कोयला निकलने पर 25 रुपये प्रति टन अतिरिक्त परिवहन शुल्क वसूला जाता था। वसूली के लिए कोरबा और रायगढ़ में अलग से कार्यालय खोले गए थे, जहां से निखिल चंद्राकर के माध्यम से रकम अफसरों और नेताओं तक पहुंचाई जाती थी।

Soni ji
Sarada

संपत्ति और गहने खरीदे
वसूली की इस रकम से नेताओं और अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर संपत्ति और गहने खरीदे। तत्कालीन मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया ने 169 बार में 31 करोड़ रुपये प्राप्त किए और अपनी मां के नाम पर 22 संपत्तियां खरीदीं। निलंबित आईएएस रानू साहू ने 13 किश्तों में 5.52 करोड़ रुपये हासिल कर अपने भाई व रिश्तेदारों के नाम पर 13 संपत्तियां खरीदीं। वहीं, विधायक देवेंद्र यादव को 11 किश्तों में तीन करोड़ रुपये मिले, जिसे खैरागढ़ उपचुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में खर्च किया गया।

खाटू श्याम
Rungta

चुनावी खर्च, आभूषण खरीद और वॉट्सएप संदेश
जांच में सामने आया कि पूर्व विधायक चंद्रदेव राय ने 46 लाख रुपये लिए, जिसमें से 42 लाख रुपये उत्तर प्रदेश चुनाव में लगाए गए। उन्होंने बाकी बचे चार लाख रुपये से रायपुर के एक आभूषण प्रतिष्ठान से अपनी पत्नी के लिए 60 ग्राम सोने का हार खरीदा। इस खरीद से पहले उन्होंने सिंडिकेट के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी से संदेश भेजकर दुकान और हार की पसंद पर सहमति ली थी।

इसी तरह, विधायक देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी के बीच हुई बातचीत में अनुपम नगर और शंकर नगर में मिलने तथा खैरागढ़ जाने की योजना पर चर्चा दर्ज है। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने दो करोड़ एक लाख 40 हजार रुपये लेने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने यह पैसा पार्टी के लिए वाहनों और मीडिया प्रबंधन पर खर्च किया। कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने 19 किश्तों में एक करोड़ 87 लाख रुपये प्राप्त कर संपत्तियां खरीदीं और खैरागढ़ चुनाव में रकम लगाई।

अल्ताफ
शमशेर

अधिकारियों की संलिप्तता और जासूसी के आरोप
एंटी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने प्रवर्तन निदेशालय की रिपोर्ट के आधार पर दो पूर्व मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों समेत 36 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इस घोटाले में आईएएस समीर विश्नोई, रानू साहू, सौम्या चौरसिया, खनिज विभाग के संयुक्त निदेशक एसएस नाग और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की गिरफ्तारी हो चुकी है।

चार्जशीट के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी पारुल माथुर, प्रशांत अग्रवाल और भोजराम पटेल भी सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी के संपर्क में थे। इन पुलिस अधिकारियों पर विभागीय जानकारी लीक करने का आरोप है। इनमें से एक पुलिस अधिकारी सूर्यकांत तिवारी के कहने पर कोयला ले जाने वाले वाहनों पर कार्रवाई करती थीं। इसके अलावा आरक्षक अमित कुमार दुबे पर जांच एजेंसी के अधिकारियों की जासूसी करने का आरोप लगा है।

Trending Now