सुराना महाविद्यालय में भूतपूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन:

सेठ आर सी एस कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय दुर्ग में छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भूतपूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री प्रवीणचंद तिवारी, विशेष अतिथि श्री मनीष कोठारी पार्षद वार्ड नंबर 44 गुरु घासीदास वार्ड एवं शहर के गणमान्य व्यक्ति श्री अलताफ़ अहमद अध्यक्ष मदरसा बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, श्री शिवाकांत तिवारी ,अलुमनी समिति के अध्यक्ष डॉ हरीश कश्यप एवं छत्तीसगढ़ी फिल्म की अभिनेत्री अंशु ठाकुर उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और राज्य गीत से हुई। इस कार्यक्रम में वर्ष 2000-2025 तक के पूर्व छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। अपने महाविद्यालय और कैरियर से जुड़े अनुभव साझा किए। श्री प्रवीण चंद तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शहर के अधिकतर चार्टर्ड अकाउंटेंट हुआ वकील इसी महाविद्यालय के छात्र छात्रा रहे हैं। जो इस महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है तथा उन्होंने पूर्व छात्राओं को महाविद्यालय से जुड़ने की अपील की। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ पूजा मल्होत्रा ने महाविद्यालय की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य और गायन की प्रस्तुति हुई और श्री शिवाकांत तिवारी ,गोपिका, रोशनी खान, हिना एवं विक्रम सिंह ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।इस सम्मेलन में लगभग 150 पूर्व छात्रों ,समिति के सदस्य डॉक्टर प्रमोद यादव तथा अन्य प्राध्यापकों व कर्मचारियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम प्राध्यापक व एलुमनी संयोजक डॉ आयशा अहमद के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ निधि मिश्रा ने किया।








































