भारती विश्वविद्यालय विधि छात्रो ने दी राष्ट्रीय लोक अदालत मे सहभागिता
दुर्ग। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर भारती विश्वविद्यालय,दुर्ग के विधि विभाग के 40 से अधिक विद्यार्थियों ने जिला न्यायालय दुर्ग मे राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा तथा वैकल्पिक विवाद समाधान प्रक्रिया (ADR) और न्यायालयीन कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को जस्टिस मुस्कान शर्मा एवं जस्टिस वैशाली बघेल ने विद्यार्थियों को न्यायिक प्रक्रिया, विधि के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों तथा करियर निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
सीनियर एडवोकेट श्री आशीष वर्मा ने विद्यार्थियों के साथ न्यायालयीन कार्यप्रणाली, अधिवक्ता की भूमिका एवं विधिक पेशे की विभिन्न संभावनाओं के संबंध में उपयोगी जानकारी साझा की , तथा विद्यार्थियों की शंका का समाधान किया।विधि संकाय सदस्य असिस्टेंट प्रोफेसर दीपान्विता छत्तरजी, असिस्टेंट प्रोफेसर रजत आनंद एवं असिस्टेंट प्रोफेसर योगिता सिंहा विद्यार्थियो के साथ उपस्थित रहे।
उपरोक्त उपक्रम विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यावहारिक एवं अनुभवाणत्मक ज्ञान उपलब्ध कराने सम्बन्धी विश्वविद्यालय प्रबंधन की सतत प्रतिबद्धता का अंग है ।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।