भारती विश्वविद्यालय में ‘युवा संसद 2026’,युवाओं ने की मुखर चर्चा
दुर्ग | भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग के विधि संकाय द्वारा IQAC सेल के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय ‘युवा संसद 2026’ का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस (15 सितंबर) के अवसर पर आयोजित इस प्रतिकात्मक लोकसभा सत्र में दुर्ग और भिलाई के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयो से आए प्रतिभागियो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का मुख्य एजेंडा 'शिक्षा व्यवस्था और राष्ट्रीय मुद्दे' था, जिस पर युवाओं ने सान्सद के बतौर अपनी बात रखी।
स्पीकर की भूमिका मे ऋषि राज पांडे और सुश्री मुस्कान साहू ने सत्र का संचालन करने के साथ प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन भी किया,संचालन सहायक प्राध्यापक द्वय सुश्री संपदा बैस एवं सुश्री सरिता गुप्ता ने छात्र समन्वयकों अनिरुद्ध पचकावड़े, पवन सिंह राजपुरोहित एवं मयंक गांधी)
के सहयोग से किया।
उद्घाटन सत्र मे विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुशील चंद्राकर, कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार एवं लॉ संकाय की अधिष्ठाता डॉ. आस्था चतुर्वेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आयोजन के दूसरे दिन (16 सितंबर) शून्यकाल, सरकारी विधेयकों पर बहस और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने का रहा। साइंस कॉलेज दुर्ग के अक्षत श्रीवास्तव को 'बेस्ट स्पीकर' तथा भारती विश्वविद्यालय के नयन को 'बेस्ट पार्लियामेंटेरियन' के पुरस्कार से समापन सत्र मे उप कुलपति डाक्टर आलोक भट्ट द्वारा नवाजा गया।विश्वविद्यालय प्रबंधन ने छात्रो के सर्वांगीण विकास को ध्यान मे रखते हुए भविष्य मे इस तरह के आयोजन करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की ।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।