चन्द्रनगर विकास समिति में गणेश पंडाल में हर्षोल्लास से मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन
चन्द्रनगर विकास समिति, जोबट द्वारा स्थानीय गणेश पंडाल परिसर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 76वां जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में समिति के शारदा गुप्ता संतोष सोनी पलाश घोष यश डुलानी एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर, केक काटा और दीप प्रज्ज्वलित कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर शारदा गुप्ता ने कहा कि "मोदी जी ने संगठन, समाजसेवा और योग के माध्यम से जनजागरण का जो कार्य किया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका सादगीपूर्ण जीवन, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण अनगिनत कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।"
पलाश घोष ने भी अपनाया वक्त कहां की भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनने से नई क्रांति देश में पैदा हुई है
कार्यक्रम में गणपति बप्पा से देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना भी की गई। अंत में सभी ने सेवा संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चन्द्रनगर विकास समिति के पदाधिकारी, महिला मंडल, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।