यूपीआई पेमेंट पर चार्ज लगाने के विरोध में कोसानगर ( सुपेला) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आज शाम 6 बजे विशाल पदयात्रा, एवं पुतला दहन
भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक अध्यक्ष श्री नरसिंह नाथ के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन लक्ष्मी नगर गदा चौक से शुरू होकर सुपेला चंदूलाल चंद्राकर घड़ी चौक पर समाप्त किया गया पदयात्रा भिलाई/दुर्ग केंद्र सरकार द्वारा ₹2000 से अधिक के यूपीआई (UPI) पेमेंट्स पर लगाए गए अतिरिक्त चार्ज के विरोध में आज भिलाई में कांग्रेस पार्टी ने बड़ा मोर्चा खोला आम जनता और छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए डिजिटल इंडिया के नाम पर जनता से वसूली बर्दाश्त नहीं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मुकेश चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा, "एक तरफ केंद्र सरकार देश में 'डिजिटल इंडिया' और 'कैशलेस इकॉनमी' का ढिंढोरा पीटती है, वहीं दूसरी तरफ आम जनता और छोटे व्यापारियों पर चुपके से यूपीआई ट्रांजैक्शन चार्ज थोपकर उनकी जेब काटने का काम कर रही है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के इस दौर में यह फैसला मध्यम वर्ग, छोटे ठेले-खोमचे वालों और आम उपभोक्ताओं पर एक क्रूर आर्थिक प्रहार है। ब्लॉक अध्यक्ष श्री नरसिंह नाथ ने कहा कि डिजिटल लेनदेन को सुगम बनाने के बजाय सरकार ने इसे राजस्व वसूलने का जरिया बना दिया है। ऐसे चार्ज लगाकर जनता को वापस नकदी (Cash) के इस्तेमाल की तरफ धकेला जा रहा है।
इस आंदोलन और पदयात्रा में मुख्य रूप से बृजमोहन सिंह, नीता लोधी जी, अरुण सिंह सिसोदिया, अतुल चंद्र साहू, इतवारी देवांगन, लालचंद वर्मा, महेश जयसवाल ,मोहम्मद रफीक खान ,दर्शन सिंह, राजेश चौधरी ,सुरेश कुमार वर्मा, नेहा साहू ,उषा शर्मा, प्रमोद प्रभाकर ,शमशेर सिद्दीकी, रविंद्र सिंह ,हीरा शंकर साहू, विनोद यादव ,फारुख खान, डेरेश्वर बंजारे, अली हुसैन सिद्दीकी, मेरिक सिंह अजयसिबाविकर, किशन यादव, शोएब मोहम्मद खान, अजय यादव, जितेश बंजारे, गोविंद कोसले, गौरव श्रीवास्तव, संजीत चक्रवर्ती, निरंजन बिसाई, शिवकुमार साहू ,दुर्गेश ताम्रकार ,कन्हैया चूरहे, राजेश साहू ,आजाद अंसारी, पिंकी वर्मा, जागेश्वरी साहू, कृष्णा सिंह, अंजलि भवते ,टीकम सेंगर, आशा आहूजा ,अशोक रामटेक, द्वारिका साहू ,लिलेंद्र डरसेना, राजू ताडी, बजरंगी सिंह, नितेश लॉऊत्रे, गोल्डी मिश्रा, भूपेश साहू ,मिथिलेश, विजय प्रताप गोड़, सोनू ,यशपाल जांगड़े ,दानवीर देवांगन, प्रद्युम्न सूर्यवंशी ,युवराज चौरसिया, भानु प्रताप जंघेल, मुकेश राय प्रवीण साहू, गजेंद्र साहू, वीणा देशलहरा ,प्रमिला नायक, किरण जांगड़े, खिलेश्वर जांगड़े ,अमरावती यादव, दान बत्ती, केवल दास, शालिक चेलक, राहुल, आशा चेलक, बुद्ध शरण बोरकर ,इंदल वासनिक, प्रदीप कुलदीप ,रवि भवते,रोशन, जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल होंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सुपेला क्षेत्र के समस्त जागरूक नागरिक शामिल हुई।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।