पीएम मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर भिलाई में ‘आशीर्वाद का दिया’: कन्हैया सोनी ने जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटे दीये, मिठाई और तेल
भिलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर वार्ड में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी विशेष रूप से सम्मिलित हुए। इस अवसर पर नागरिकों एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच दीया, मिठाई और तेल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा, सहयोग और जनसंपर्क की भावना को आगे बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद परिवारों को दीपक, तेल एवं मिठाई वितरित कर उनके साथ खुशियां साझा की गईं। उपस्थित लोगों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर कन्हैया सोनी ने कहा कि सेवा और जरूरतमंदों की सहायता भारतीय जनता पार्टी की कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ मनाने का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना ही ऐसे आयोजनों का उद्देश्य है।
कार्यक्रम में भिलाई जिला प्रभारी श्री रामजी भारती, जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन, वार्ड पार्षद श्री दिवाकर भारती सहित जिले एवं मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सेवा गतिविधियों को लेकर लोगों से संवाद भी किया। “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों के बीच खुशियां बांटने के साथ ही सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।