भारती आयुर्वेदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल ने निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगा मनाया सेवा दिवस
भिलाई, 17 सितंबर। विश्वकर्मा पूजा पर सेक्टर-2 भिलाई मे आयोजित विश्वकर्मा समाज सम्मेलन के दौरान भारती आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, दुर्ग द्वारा निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं औषधि वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 150 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां प्रदान की गईं।
शिविर में विशेष रूप से ऐसे रोग जिसमे आयुर्वेद अन्य चिकित्सा प्रणालियो से ज्यादा प्रभावी निदान प्रदान करता है जैसे स्त्री रोग, मधुमेह (शुगर), उच्च रक्तचाप, कमर एवं घुटनों के दर्द, बवासीर, फिस्टुला, प्लांटर फैसियाइटिस से पीड़ित मरीजों की जांच एवं चिकित्सा परामर्श दिया गया।
शिविर में सफल आयोजन मे कालेज के प्राचार्य डॉ मानस रंजन होता,उप प्राचार्य डॉ अमिया भोसले, अस्पताल अधीक्षक डा राकेश कुमार,विशेषज्ञ डॉ. अशोक विश्वकर्मा, डॉ. संजय, डॉ. अकलेश, डॉ. सारिका, डॉ. शिवानी एवं डॉ. दीपेश की भूमिका रही तथा व्यवस्था एवं मरीजों की सहायता में इंटर्न डॉक्टर्स ने सक्रिय सहयोग दिया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि एवं दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल ने चिकित्सकों से मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा भारती आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल द्वारा जनहित में आयोजित किए जाते रहे निःशुल्क चिकित्सा सेवाओ की सराहना की।
सम्मेलन के आयोजकों ने स्वास्थ्य शिविरों हितग्राहियों की ओर से कालेज प्रबंधन के प्रति आभार एवं भविष्य मे इसी तरह के आयोजन करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की ।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।