आम आदमी पार्टी ने वार्ड वासियों के साथ किया रिसाली नगर निगम का घेराव,”हर घर जल” योजना बनी छलावा, महिलाएं बोलीं: अब नहीं झेलेंगे पानी की मार

आम आदमी पार्टी ने वार्ड वासियों के साथ किया रिसाली नगर निगम का घेराव,”हर घर जल” योजना बनी छलावा, महिलाएं बोलीं: अब नहीं झेलेंगे पानी की मार

रिसाली (दुर्ग) – जल जीवन का आधार है, बिना पानी के जीवन की कल्पना भी असंभव है।” — इसी मूल मंत्र के साथ आम आदमी पार्टी ने 9 अक्टूबर 25 को रिसाली नगर निगम का घेराव किया। आम आदमी पार्टी के साथ महिलाओं का एक बड़ा जत्था नगर निगम पहुंचा और नगर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस बल की उपस्थिति में आप नेताओ के साथ महापौर और आयुक्त ने चर्चा की ।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव देविंदर सिंह भाटिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन का “जल में भी छल” है । निगम रिसाली का कार्यकाल 80% बीत गया और सर्फ 1 वर्ष शेष है। पर जनता की मूलभूत समस्या के लिए कोई विज़न नही है , अयोग्य नगर सरकार वार्ड में पेय जल आपूर्ति करवाने में विफल हो गई है । निगम रिसाली की महापौर और आयुक्त से तत्काल शुद्ध पानी उपलब्ध करवाने के लिए दबाव बनाया गया है और तत्काल पानी टैंकर और बोरिंग की व्यवस्था के लिए कहा है । लिए गए जल कर को वापस करने या सम्पति कर में समायोजित करने तथा जब तक पर्याप्त पानी उपलब्ध नही करवा पाते तब तक जल कर नही लिए जाने हेतु सुनिश्चित करने कहा है ।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब से बीजेपी की सरकार ने “हर घर जल” जैसी बड़ी योजनाओं के नाम पर जनता को सिर्फ़ सपने दिखाए हैं, जबकि आज भी रिसाली के कई वार्डों में नल सूखे पड़े हैं।

आप दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष गीतेश्वरी बघेल ने कहा कि हमारी दैनिक दिनचर्या पानी के बिना अधूरी है। महिलाएं सुबह बच्चों के टिफिन, घर के काम और दफ्तर की तैयारी में जुटी रहती हैं, ऐसे में घरों में पानी न होना सबसे बड़ी परेशानी बन गया है। आगे उन्होंने बताया कि महिलाएं सुबह-सुबह 200 मीटर तक दूर जाकर टैंकरों से पानी लाने को मजबूर हैं।
महिलाओं का दर्द — “टैंकर का पानी गंदा और बीमारियां फैलाने वाला

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि टैंकर से मिलने वाला पानी बेहद गंदा आता है। उसमें कीड़े-मकोड़े, केंचुए और पत्थर तक मिलते हैं।
इसी गंदे पानी के चलते पीलिया, डायरिया और त्वचा रोग जैसी गंभीर बीमारियां वार्डों में फैल रही हैं।
महिलाओं ने कहा कि सरकार ने जल मीटर तो लगा दिए हैं, जो अब खराब हो चुके हैं, लेकिन फिर भी वसूली जारी है।“घर तक पानी नहीं पहुंचा, पर टैक्स जरूर पहुंच गया।”

लोकसभा महासचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा कि महापौर का कार्यकाल अब सिर्फ एक वर्ष बचा है, लेकिन 4 साल में भी पानी की समस्या नहीं सुलझी — यह छत्तीसगढ़ बीजेपी सरकार की नाकामी को उजागर करता है।
आप जिला अध्यक्ष रवि साहू ने कहा कि
“अगर महापौर और पार्षद जनता की मूलभूत समस्या का समाधान नहीं कर सकते, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।”जिला महासचिव दिवाकर सिंह ठाकुर ने कहा कि निगम ने लाखों-करोड़ों का बजट पानी आपूर्ति के लिए पास किया, गया जिसमें पाइपलाइन बिछा दी गई, परंतु “नल अब भी सूखे हैं, और जनता प्यासे।”

निगम प्रशासन की प्रतिक्रिया

रिसाली नगर निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते हुए बताया कि समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा।
वहीं, महापौर शशि सिंहा ने भरोसा दिलाया कि —
वार्ड क्रमांक 15 में दो नए टैंकर शीघ्र लगाए जाएंगे।
क्षेत्र में बोरवेल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
साथ ही, टैंकर से आने वाले पानी की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी।

AAP का ऐलान — नहीं मिला समाधान तो होगा उग्र आंदोलन

सभा के अंत में गीतेश्वरी बघेल और देविन्दर सिंह भाटिया ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान तय समय में नहीं हुआ, तो महिलाओं और वार्ड वासियों के नेतृत्व में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस घेराव आंदोलन में आम आदमी पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे —
देविन्दर सिंह भाटिया (प्रदेश सचिव), गीतेश्वरी बघेल (दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष), ज्ञान प्रकाश तिवारी (लोकसभा महासचिव), रवि साहू (जिला अध्यक्ष), दिवाकर सिंह गायकवाड (जिला महासचिव) सहित पार्टी के वरिष्ठ सदस्य शिवा रायडू, भुवनेश्वरी जस्सू साहू, गीत राजपूत, शालू, अलका, मीना, सुनीता साहू, द्रौपदी, पार्वती, सूरज बाई, गौतम, सरस्वती, नंदिनी, रितु, कविता, राजकुमार, फूलचंद, बुधराम, कामता, नागेश्वर, आकाश, महेंद्र, लवली, अर्चना, हेमलता और अनेक साथी उपस्थित रहे।
देखना यह है कि नगर निगम और भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन कब तक ज़मीनी हकीकत बन पाते हैं। फिलहाल, रिसाली की जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष कर रही है।